सूजी के खस्ता ठेकुआ । Khasta Thekua recipe । Khajur Recipe

📅 12 नवंबर 2018 👁 1.5 लाख बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.0 (5)

इस छठ पर्व बनाएं सूजी से बना ठेकुआ जो आपको देगा एक अलग स्वाद का मजा.

आवश्यक समग्री - Ingredients for Thekua recipe

सूजी - 1.5 कप (250 ग्राम)

मैदा - 1.5 कप (180 ग्राम)

चीनी पाउडर - 1 कप से थोडी़ सी कम (125 ग्राम)

सुखा नारियल - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)

सुखा नारियल - ¼ कप (बारीक कटा हुआ)

दूध - 1 कप

घी - ¼ कप (60 ग्राम)

सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच

किशमिश - 1 टेबल स्पून

इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Thekua recipe

किसी बड़े प्याले में सूजी, मैदा, पाउडर चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ पाउडर, किशमिश, नारियल पाउडर, बारीक कटा नारियल और घी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सख्त आटा लगाना है. मिश्रण को अच्छे से हथेली से मसलते हुए रगड़ें जिससे की आटा अच्छे से बाइंड हो सके. आटे का डो नहीं बनाना है बस इसे अच्छे से रगड़ते हुए बाइंड होने तक मसल लीजिए. (आटा लगाने में ¼ कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध का उपयोग हुआ है). एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे.

sooji thekua recipe

मिश्रण में से थोडा़ सा आटा निकालें इसको हथेली की सहायता से गोल या लम्बे जैसा चाहें उस आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए और लोई को सांचे पर रखकर हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाईन में तैयार कर लीजिए. इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल ठेकुआ बना लीजिए. अगर आपके पास सांचा नहीं है तो आप घर में मौजूद फोर्क की मदद से भी ठेकुआ को डिजाईन देकर तैयार कर सकते हैं. सारे ठेकुओं को इसी तरह से तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण से लगभग 18 ठेकुआ बन कर तैयार हुए हैं.

ठेकुआ तलने के लिए कढाई में तेल डालकर गरम होने रखें. तेल चैक कीजिए ठेकुए को मीडियम और धीमी आंच पर ही तलना होता है. तेल के गरम होने पर ठेकुआ तेल में डाल दीजिए. तेल में जितने ठेकुए आ जाएं उतने डाल दीजिए और पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. जब ये ब्राउन हो जाएं तब इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह सारे ठेकुआ बना कर तैयार कर लीजिये. एक बार के ठेकुआ तलने में 4 से 5 मिनिट का समय लग जाता है.

बहुत ही स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर के तैयार हैं. इन्हें ठंडा होने दीजिए उसके बाद एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और 2 माह तक जब मन करें कंटेनर से निकाल कर खा सकते हैं.

सुझाव

  • दूध के बदले आप पानी से भी आटा गूंथ कर तैयार कर सकते हैं.
  • ठेकुआ के मिश्रण को अच्छे से मसल-मसल कर बाइंड कर लीजिए, मिश्रण को सुखा ही रखें बस इतना गीला करें की यह अच्छे से बाइंड हो सके.
  • ठेकआ को मध्यम गरम तेल में ही तलें और आग भी धीमी - मध्यम ही रखें. बहुत ज्यादा गरम तेल में ठेकुए तलने से वे ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे. तेल बहुत ज्यादा ठंडा हो या आग धीमी हो तो ठेकुए तेल में बिखर जाएंगे.
  • गरम-गरम ठेकुए बहुत सोफ्ट होते हैं इसलिए इन्हें बहुत सावधानी से पलटें और प्लेट में निकालें जैसे यह ठंडे होते जाते हैं यह क्रिस्प और सख्त होते जाते हैं.

सूजी के खस्ता ठेकुआ सांचे और बिना सांचे के बनायें । Khasta Thekua recipe । Khajur Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.0 / 5 (5 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sangeeta Tandon
Yummy
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Sangeeta Tandon