अचारी मठरी । Achari Mathri Recipe । Khasta Achari Mathri

📅 29 अक्टूबर 2018 👁 24.6 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 2.3 (9)

अचारी मसालों से भरी खास स्वाद वाली अचारी मठरी को आप जब चाहें झटपट से बना कर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Mathri 

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)

मेथी दाना - ¼ छोटी चम्मच

पीली सरसों - ½ छोटी चम्मच

सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अदरक - ½ छोटी चम्मच

जीरा - ½ छोटी चम्मच

हींग - ½ पिंच

नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

अमचूर - 1.5 छोटी चम्मच

काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

हल्दी - ¼ छोटी चम्मच

अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से कम

तेल - 2 टेबल स्पून (मसाला भूनने के लिए)

नींबू - 2

सरसों का तेल - ¼ कप (आटा गूंथने के लिए)

बेसन - ½ कप

रिफाइंड तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Achari Mathri  

किसी बड़े प्याले में मैदा लीजिए. इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, अजवायन और ¼ कप तेल भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए. इतना आटा गूंथने में 1/2 कप पानी का यूज हुआ है. आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा तब मठरी बनाएंगे.

मसाला तैयार करें

पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए, गरम तेल में हींग, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, मेथी दाना पाउडर, अदरक का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, पीली सरसों का पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर सारे मसालों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कीजिए और धीमी आंच पर 1 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लीजिए

achari matari recipe

मसाला भून करके तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

मसाले में बेसन का पेस्ट मिलाना है इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर इसमें बेसन डाल कर इसे लगातार चलाते हुए भून लीजिए. बेसन के भून जाने पर इसे मसाले के ऊपर डाल दीजिए और 2 छोटे चम्मच नींबू का रस मसाले बेसन में डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.  अचारी मसाला बनकर तैयर है.

मठरी बनाएं

20 मिनिट बाद आटे को हल्का सा मसल कर चिकना कर लीजिए, अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिए, एक लोई उठाइए और हाथ से दबाते हुए थोडा़ चपटा कर लीजिए और चकले पर रखकर 2 से 2.5 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए. इसके ऊपर 1/2 छोटी चम्मच मसाला रखिए और आटे को चारों ओर से उठाकर  स्टफिंग को बन्द कर दीजिए. हथेली से दबाते हुए बड़ा कीजिए और चकले पर रखकर हल्का सा पतला बेलकर तैयार कर लीजिए. अब इसे किनारों पर से डिजाइन देते हुए तैयार कर लीजिए. फोर्क की मदद से दोंनो ओर छेद कर दीजिए. तैयार मठरी को किसी प्लेट में रख लीजिये,  सारी मठरी इसी तरह बेल कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

achari matari recipes

मठरी तलने के लिए कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए, तेल सही से गरम हुआ है या नहीं इसे चैक करने के लिये जरा सा आटा तोड़ कर तेल में डालें आटा सिक रहा है यानि कि तेल सही से गर्म हो चुका है, और मठरी तलने के लिए मीडियम गरम तेल होना चाहिए. तेल के मीडियम गरम होने पर मठरी तलने के लिये डाल दीजिए, कढ़ाई में एक बार में  जितनी मठरी आसानी से आ जायं डाल दीजिये. गैस की आंच को को धीमा और मीडियम ही रखें. जैसे ही मठरियां तैरकर ऊपर आ जाएं, वैसे ही मठरियों को पलट दीजिए. मठरियों को इसी तरह पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

गोल्डन ब्राउन होने पर सिकी हुई मठरियों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए.  सभी मठरियों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की मठरियां तलने में लगभग 15 मिनिट लग जाते हैं. इतने आटे में 16 मठरियां बनकर तैयार हो गई हैं.

सुझाव

आटा एकदम सख्त लगाइए, इससे मठरियां क्रिस्पी तैयार होती हैं.

अदरक के पेस्ट के बदले जिंजर पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं.

अमचूर पाउडर के बदले इमली का पल्प ले सकते हैं या कच्चे आम का पेस्ट भी उपयोग कर  सकते हैं.

मठरियों को धीमी-मीडियम आंच पर ही तलें.

Achari Mathri Recipe | अचारी मसाले से भरी खास स्वाद वाली अचारी मठरी । Khasta Achari Mathri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.3 / 5 (9 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Himanshu
Mam ye kitane dino tak achha rahta hai?
NishaMadhulika
Himanshu जी, आप इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रखें तो ये 2 माह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
neela shah
hello madame.I made achari mathri as per your video but they were not very crispt.so please tell me d reason.thanks.
NishaMadhulika
neela shah जी, आटे में मोयन की सही मात्रा का उपयोग करें और मठरी को तलते समय धीमी मध्यम आंच पर ही क्रिस्पी होने तक तलें. आप बहुत अच्छे से इसे बनाएंगी.
riya
tastyyyyyyyyyyyyy
NishaMadhulika
riya जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.