मीठी लाई-मुरमुरा | Sugar Coated Murmura Munchies | Murmura Recipe

📅 23 अक्टूबर 2018 👁 23 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.2 (2)

पारंपरिक रुप से किसी भी त्यौहार एवं पूजा इत्यादि के समय बनाई जाने वाली मीठी लाई, जिसे आम बोल चाल की भाषा में मीठे मुरमुरा भी कहते हैं, एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sugar Coated Murmura 

लाई - 4 कप (100 ग्राम)

चीनी - 1 कप (200 ग्राम)

विधि - How to make Sugar Coated Murmura

स्वीट लाई बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिए. चाशनी बनाने के लिए किसी बड़े से बरतन में चीनी डाल दीजिए और इसमें ⅓ कप पानी डाल कर इसे गैस पर पकाने के लिए रख दीजिए. चीनी के पानी में घुल जाने तक पकाएं. चीनी के पानी में घुल जाने के बाद चाशनी को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है.

चाशनी अच्छे से उबल कर सफेद हो गई है. चाशनी पक कर तैयार है या नहीं इसे चैक करने के लिए, चाशनी की एक बूंद प्याली में डाल कर देंखे की यह तुरंत ही जमने लगी है तो हमारी चाशनी बन कर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को प्याले में निकाली हुई लाई के ऊपर थोड़ा थोड़ा करते हुए डालते जाएं और साथ ही इसे मिक्स करते जाएं.

sweet lai recipes

आधी चाशनी डाल देने के बाद लाई को लगातार चलाते हुए मिक्स करते जाना है. लाई को लगातार चलाना जरूरी होता है. क्योंकि अगर हम लाई को लगातार चलाते हुए मिक्स नहीं करेंगे तो यह अच्छी खिली खिली लाई नहीं बन पाएगी और लाई में गुठलियां बन जाएंगी.

अब लाई में बची हुई चाशनी डाल कर फिर से इसे लगातार चलाते हुए मिक्स करते जाएं. लाई में चाशनी अच्छे से कोट हो चुकी है, स्वीट लाई बन कर तैयार है.

लाई के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में डाल कर रख दीजिए और इसे पूरे 2 माह तक जब आपका मन हो कंटेनर से निकाल कर स्वीट लाई परोसिये और खाइये

सुझाव

  • लाई एकदम क्रिस्प होनी चाहिए. अगर आपकी लाई नरम है तो इसे कढ़ाई में डाल कर गैस की आग पर हल्का सा चला कर क्रिस्प कर सकते हैं.
  • चाशनी को अच्छा गाढा़ होने तक पकाना है. चाशनी को सफेद होने तक पकाना है.
  • लाई में चाशनी मिक्स करने पर इसे लगातार चलाते हुए मिलाना होता है, जिससे की सारी लाई पर चीनी की एक जैसी परत जम कर तैयार हो सके

Sugar Coated Murmura Munchies - खिली खिली कुरकुरी मीठी लईया कुरमुरा - Murmura Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (2 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nupur shrivastav
easy recipe thanks
NishaMadhulika
nupur shrivastav जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.