लौकी की बर्फी झटपट बनायें । Instant Lauki Barfi without Mawa । Lauki Ki lauj

कन्डेंस्ड मिल्क से बनी लौकी बर्फी को आप झटपट से किसी भी खास मौके या त्यौहार के समय बना कर सभी के साथ खाएं और इसके अलग स्वाद से रूबरु हों.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Lauki Barfi
लौकी - 1 किलो (800 ग्राम)
कंडेन्स मिल्क - 1 टिन (400 ग्राम)
बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप
घी - 2-3 टेबल स्पून
दूध - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 6
पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)
विधि - How to make Instant Lauki Barfi
लौकी अच्छे से धोकर छील लीजिये, और 2-2.5 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए. अब लौके के अन्दर का बीज वाला गूदा हटा दीजिये. लौकी के टुकड़ों को एक बार फिर से धो लीजिए. अब लौकी को कद्दूकस कर लीजिए और प्याले में निकाल लीजिए. कद्दूकस हुई लोकी 450 ग्राम के करीब की है.
कद्दूकस की हुई लौकी को छलनी में डाल कर निचोड़ कर इसका जूस हटा दीजिए.
लौकी को पकने के लिए पैन में डाल दीजिए साथ ही इसमें 1/2 कप दूध डाल दीजिए. लौकी को ढक कर 5-6 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए. लौकी को 5 मिनिट बाद चला दीजिए और फिर से ढक कर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.

इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए.
लौकी को चैक कीजिए 8 मिनिट बाद लौकी थोड़ी सी नरम होने पर इसमें 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब लौकी को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 6-7 मिनिट पका लीजिए. अब इसमें कंडेन्स मिल्क डाल कर मिक्स कीजिए. लौकी को अब तेज आंच पर ही लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. 15 मिनिट पका लेने के बाद इसमें इलायची पाउडर और बादाम फ्लेक्स डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. आंच मध्यम करें मिश्रण को लगातार चलाते हुए अच्छा गाढा़ होने तक पकाएं. बर्फी का मिश्रण अच्छा गाढा़ होने पर यह घी छोड़ने लगता है.
अब इसे जमाने के लिए किसी प्लेट को घी लगाकर चिकना कीजिए और इसमें यह बर्फी का मिश्रण डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये. बर्फी के ऊपर बादाम फ्लेक्स और कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये. 1-2 घंटे बाद बर्फी जमकर तैयार हो जाती है. लौकी की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये, और बर्फी की प्लेट को गैस पर हल्का सा गरम करके टुकड़े प्लेट से निकाल कर लीजिए. लौकी की बर्फी को सर्विंग प्लेट में निकल लीजिए. लौकी बर्फी बनकर तैयार है.
स्वादिष्ट लौकी की बर्फी को परोसिये और खाइये. लौकी की बर्फी फ्रिज में रख कर 10 दिन तक जब आपका मन करें खा सकते हैं.
सुझाव
- लौके के नरम गुदे को सब्जी बनाने में उपयोग कर सकते हैं.
- लौकी के जूस को पीने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
- कंडेन्स मिल्क डाल कर लौकी के मिश्रण को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना होता है. इसे चैक करने के लिए आप थोड़ा सा मिश्रण प्लेट में निकाल कर ठंडा कर के देख सकते हैं अगर वो जमने लगा है तो मिश्रण सही से बन कर तैयार है
लौकी की बर्फी झटपट बनायें । Instant Lauki Barfi without Mawa । Lauki Ki lauj
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।