रूमाली रोटी घर पर बनायें । Roomali Roti | Roomali roti at tawa

📅 1 अक्टूबर 2018 👁 85.5 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.4 (8)

रुमाली रोटी को आप किसी भी पार्टी  या खास मौके पर बनाएं और खिलाएं इसका स्वाद सभी को पसंद आएगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roomali Roti 

गेहूं का आटा - 1.5 कप (225 ग्राम)

मैदा - 1.5 कप (150 ग्राम)

तेल - 2 टेबल स्पून

नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वाद

बेकिंग पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Roomali Roti 

गेहूं के आटे को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें मैदा मिक्स कर लीजिए. साथ ही इसमें नमक, बेकिंग पाउडर और 2 टेबल स्पून तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए (रोटी के आटे से भी ज्यादा नरम आटा गूंथना होता है). इतना आटा गूंथने में 1.25 कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी का यूज हुआ है .

आटा गूंथ लेने के बाद हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर आटे को 6-7 मिनिट मसलते हुए चिकना कर लीजिए. आटे के अच्छे से चिकना हो जाने पर इसे 20 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

गैस पर भारी तले की एल्युमिनियम की कढा़ई को गरम करने के लिए उलटा रखें. गुंथे हुये आटे से थोड़ा आटा तोड़कर निकालिये और हाथ से गोल लोई बनाइये. लोई को सूखे मैदा में लपेटिये.

roomali roti recipes

सूखा आटा लगी लोई को चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से बेल कर बड़ा कीजिये. बेलन से एक जैसा गोल बेलिये. इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेलिये.  जैसे ही रोटी बोर्ड से चिपकने लगे तो हम इसे फिर से सूखे मैदा में लपेटें और बेलें. रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें, अधिक जोर न लगायें. नहीं तो रोटी कहीं से मोटी कहीं से पतली हो जायेगी और सही से बनेगी नहीं. रोटी को अच्छे से पतला बेल लेने पर इसे हाथ पर उठा कर दोनों हाथों से घुमा लीजिए ताकि इस पर से अतिरिक्त आटा हट जाए. अब इस रोटी को गरम कढा़ई के ऊपर डाल दीजिए.

निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर रोटी की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब रोटी को पलटिये. दूसरी सतह पर हल्की सी चित्ती आने तक सेकिये. रोटी सिक कर तैयार है इसे प्लेट में रख लीजिए. अब सारी रोटी इसी तरह से बनाकर सेक कर तैयार कर लीजिए.

रुमाली रोटी बन कर तैयार है, इसे आप दाल मखनी, दम आलू, मटर पनीर, आलू मटर की सब्जी या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसिये और खाइये. आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा.

सुझाव

आटे में आप मैदा की मात्रा को अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा जैसा चाहें रख सकते हैं. आप मैदा को 50 प्रतिशत या 75 प्रतिशत तक ले सकते हैं या सिर्फ मैदा से भी रोटी बना सकते हैं.

रोटी को बाद में सर्व करना हो तो, साफ सूती कपड़ा लीजिए इसे हल्का सा नम कीजिए और इसमें रोटी को लपेट कर सेक लीजिए या माइक्रोवेव कर लीजिए रोटी कदम ताजी और नर्म ही रहेंगी.

Roomali Roti | रूमाली रोटी घर पर बनायें । Roomali roti at tawa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prerna somkuwar
टिप्पणीvery nice and easy recipe.
NishaMadhulika
prerna somkuwar जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ranjan Choudhary
रोटी बनाने की कोशिश की लेकिन रोटी पापड़ जैसा कड़ा हो गया। आधा आधा मैदा और आटा लिया था। क्या करें?
NishaMadhulika
Ranjan Choudhary जी, रोटी बहुत अधिक सिक जाने के कारण ऎसा होता है.
shubham sharma
superb way to make rumali rote..and awsm blogs
NishaMadhulika
shubham sharma जी, बहुत बहुत धन्यवाद.