पालक मिक्स दाल तड़का । Dal Palak Dhaba Style | Palak Dal In Cooker

📅 26 सितंबर 2018 👁 47.9 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.6 (4)

दाल में पालक मिक्स करके बनाएं जो एक स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन होगा आपके लिए.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Palak Dhaba Style

पालक - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई)

चना दाल - ¼ कप (50 ग्राम)

मूंग दाल - ¼ कप (50 ग्राम)

टमाटर - 2 (200 ग्राम)

हरी मिर्च - 2

घी - 2-3 टेबल स्पून

हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

हींग - ½ पिंच

जीरा - ¾ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ⅓ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ⅓ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अदरक पेस्ट - ¾ छोटी चम्मच

गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

साबुत लाल मिर्च - 2

नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Dal Palak Dhaba Style

चने की दाल को लेकर अच्छी से धो दीजिए तथा इसको 1 घंटे के लिए पानी में भीगो दीजिए और 1 घंटे के बाद अतिरिक्त पानी हटा कर ले लीजिए.

मूंग दाल को अच्छे से साफ करके धोकर ले लीजिए.

कुकर को गैस पर रख दीजिए इसमें चना दाल, मूंगदाल डाल कर इसमें 2 कप पानी डाल दीजिए, साथ ही इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर कुकर को बंद कर दीजिए और दाल को उबलने के लिए रख दीजिए 1 सीटी आने पर गैस धीमा करें और धीमी आंच पर 3 मिनिट पकने दीजिए. इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए.

मसाला बनाकर तैयार कर लीजिए.  

गैस पर पैन रखकर इसमें 2 टेबल स्पून  घी गरम होने के लिए डाल दीजिए, घी गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें हरी मिर्च-टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसालों से तेल अलग होता ना दिखाई पड़े.

dal palak recipe

मसाला भून जाने पर इसमें पालक और 1/4 छोटी चम्मच नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स कीजिए और चलाते हुए इसे थोड़ा सा पका लीजिए. पालक में 1 कप पानी डाल दीजिए और उबाल आने तक पका लीजिए. पालक में उबाल आने पर कुकर से दाल निकाल कर पालक में डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

दाल पालक में एक बार फिर से उबाल दिला दीजिए. सब्जी में उबाल आने पर इसमें हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए. दाल पालक बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और दाल पालक सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

दाल का स्वाद और बढ़ाने के लिए, आप इसमें दूसरा तड़का भी डाल सकते हैं. इसके लिए, छोटे से पैन में 1 चम्मच घी डालकर गैस पर गरम कीजिए और पहले इसमें 1/4 छोटी चम्मच जीरा, साबुत लाल मिर्च डाल दीजिए हल्का सा भून लीजिए, भून जाने पर गैस बंद कर दीजिए और अब इसमें 1 पिंच लाल मिर्च डाल कर मिक्स कीजिए. दाल के ऊपर इस तड़के को डालिए और दाल को हल्का सा चला लीजिए. दाल परोसने के लिए तैयार है.

स्वादिष्ट बनी हुई दाल पालक को आप चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.

सुझाव

  • चना दाल पकने में समय अधिक लेती है इसलिए इसे हमने भीगो कर लिया है और मूंग दाल बहुत जल्द बन कर तैयार हो जाती है इसलिए इसे बिना भिगोए लिया है.
  • अदरक के पेस्ट के बदले 1/2 इंच अदरक का टुकडा़ कद्दूकस कर भी ले सकते हैं.
  • दाल को आप तेल से भी बना सकते हैं.
  • अगर आप इस सब्ज़ी में प्याज डाल कर खाना चाहते हैं तो 1 प्याज और 3-4 लहसुन की कली बारीक कटी हुई लीजिए और गी में जीरा हींग डालने के बाद कटी हुई प्याज-लहसुन डालकर हल्का सा भून लीजिए और बाकी के मसाले उपरोक्त विधि अनुसार डाल कर पालक दाल तैयार कर सकते हैं.

Dal Palak Dhaba Style | स्वादिष्ट व पौष्टिक पालक वाली मिक्स दाल तड़का । Palak Dal In Cooker

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Babita
Hello mam me apke food ki bahut badi fan hu apki banyi hui recipe bahut simple hoti h aur apke sujhav bahut kam aate hek Maa ki tarah thank you.
NishaMadhulika
Babita जी, आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.