मसाला चना सुन्दल । Chana Sundal Recipe । Spiced Chickpeas with coconut

चना सुन्दल को मसालों और कद्दूकस किए हुए नारियल के साथ पका कर बनाएं इसका स्वाद एकदम अलग और बेहतरीन होता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Sundal Recipe
सफेद चना - 1/2 कप (125 ग्राम) (भिगो कर लिए हुए)
तेल - 1 टेबल स्पून
नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
सरसों के दाने - 1/4 (छोटी चम्मच)
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
उड़द दाल - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा
करी पत्ते - 10-12
विधि - How to make Chana Sundal Recipe
चने को अच्छे से साफ करके धोइये, और साफ पानी में 7-8 घंटे भिगो कर रख दीजिये.
चने से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए और चने को कुकर मे डालिये, 1 कप पानी मिलाइये, नमक डाल कर मिक्स कीजिए और कुकर का ढक्कन बंद करके उबालने के लिये गैस पर रख दीजिए. कुकर में 1 सीती आने पर गैस धीमी कर दीजिए और चनों को धीमी आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
3 मिनिट बाद गैस बंद कर बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर को खोलें. चने निकाल कर चलनी में रखिये, सारा पानी निकल जाने दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के गरम होने पर इसमें सरसों के दाने और जीरा डाल कर तड़का लीजिए. 1/2 छोटी चम्मच उड़द दल डाल दीजिए और दाल को हल्का सा ब्राउन होने तक भून लीजिए. दाल हल्की ब्राउन होने पर इसमें कटी हरी मिर्च और हींग डाल कर मिक्स कीजिए. करी पत्ता डाल कर मिलाएं और अब इसमें उबले हुए चने डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
चने में कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल कर मिला दीजिए. चना सुंदल बनकर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और चनों को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट चना सुन्दल को आप गरमा-गरम परोसिये और खाइये.
सुझाव
आप अगर ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
Chana Sundal Recipe । मसाला चना सुन्दल । Spiced Chickpeas with coconut
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।