मिक्स दाल तड़का दही वाली | Mix Dal Tadka Dahi wali

📅 5 सितंबर 2018 👁 38.5 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.8 (4)

मिक्स दाल तड़का में अपनी मनपसंद दालों और दही का उपयोग करके एकदम स्वादिष्ट दाल परोसिये और इसके स्वाद का लुत्फ उठाइये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Dal Tadka Dahi wali

मसूर दाल - 2 टेबल स्पून  

चना दाल - 2 टेबल स्पून  

मूंग दाल - 2 टेबल स्पून

उरद दाल - 2 टेबल स्पून  

घी - 2-3 टेबल स्पून

फैंटा हुआ दही - 4 टेबल स्पून

हरा धनिया - 2 -3 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)

साबुत मसाले - 2 तेज पत्ता , 1 इंच टुकडा़ दाल चीनी, 1-बडी इलायची, 2 लौंग, 7-काली मिर्च

जीरा - 1/2 छोटी चम्मच

हींग - 2 पिंच

अदरक - 1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई

जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर  - 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

नमक -  1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

विधि - How to make Mix Dal Tadka Dahi wali

सारी दाल 1/2 कप (100 ग्राम) के बराबर हैं.

सारी दालों को साफ कीजिये, धोइये और 1 घंटे के लिये पानी में भीगो दीजिये. 1 घंटे बाद अतिरिक्त पानी हटा कर ले लीजिए.

कुकर को गैस पर रख कर गरम करें इसमें 1 से 1.5 टेबल स्पून  घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद हींग, साबुत मसाले - तेज पत्ता , दाल चीनी,  लौंग, काली मिर्च और बडी इलायची को छील कर इसके बीज डाल दीजिए. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए. अब इसमें दाल डाल दीजिए और दाल को चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए.  

दाल में 2 कप पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये,  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, दाल को धीमी आंच पर 2 मिनिट पक लीजिए. दाल के 2 मिनिट धीमी आंच पर पक जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये.

दाल पक चुकी है दाल को मिक्स कीजिए अब इस दाल में दही मिक्स करने के लिए दाल को गैस पर फिर से गरम कीजिए. दाल में उबाल आने दीजिए.

dahi wali mix dal recipes

दही लीजिए इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर इसे मिक्स कीजिए.

दाल में उबाल आने पर मसाले मिक्स किए हुए दही को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दाल में डालते हुए मिक्स कीजिए. दाल में बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिए. दाल बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए. दाल को आप ऐसे भी सर्व कर सकते हैं.

दाल का स्वाद और बढ़ाने के लिए, आप इसमें दूसरा तड़का भी डाल सकते हैं. इसके लिए, छोटे से पैन में 1-1.5 चम्मच घी डालकर गैस पर गरम कीजिए और पहले इसमें जीरा चटखा लीजिए. फिर, इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर  हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए अब इसमें लाल मिर्च डाल कर दाल के ऊपर इस तड़के को डालिए और दाल को हल्का सा चला लीजिए.

स्वादिष्ट दही मिक्स दाल परोसने के लिए तैयार है.गरमा गरम मिक्स दही वाली दाल को नान, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • दाल अगर पहले से नहीं भिगो कर रखी तो भी आप इसे बिना भीगो के भी आसानी से बना सकते हैं बस पकाते समय आप इसे थोड़ा अधिक पका लीजिए. यानी के 1 सीटी आने के बाद गैस धीमा कर लीजिए और इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनिट पका लीजिए.
  • कद्दूकस किए हुए अदरक के बदले  अदरक का पेस्ट भी यूज कर सकते हैं.
  • दाल में अलग से तड़का न डालना चाहें तो नहीं डालें.

Mix Dal Tadka Dahi wali | मिक्स दाल तड़का दही वाली - स्पेशल पारंपरिक रेसीपी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MUKUL KUMAR
SIMPLE TESTY HELHTY
NishaMadhulika
MUKUL KUMAR जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.