पंचमेवा मावा पाग । Dry Fruit Paag with Mawa । Janmashtami Paag

📅 31 अगस्त 2018 👁 37.5 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.5 (6)

मावा पाग को जन्माष्टमी के उत्सव पर मुख्य रुप से बनाया जाता है. आप भी इस जन्माष्टमी इस पंचमेवा मावा पाग को बनाएं और लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाएं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dry Fruit Paag with Mawa

चीनी पाउडर - 2.75 कप (400 ग्राम)

मावा - 2.25 कप (500 ग्राम)

मखाना - 1.5 कप (25 ग्राम)

खरबूजे के बीज - 1 कप

सुखा नारियल - 1.5 कप (100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ)

बादाम - ½ कप (75 ग्राम)

गोंद - ¼ कप (50 ग्राम)

घी - ½ कप (100 ग्राम)

विधि - How to make Dry Fruit Paag with Mawa

पैन को गैस पर रखें और पैन में खरबूजे के बीज डाल कर लगातार चलाते हुए तब तक भून लीजिए, जब तक वो हल्के से फूल न जाएं.  इनमे से चटपट की आवाज आने लगे और यह हल्की सी खुश्बू आने ल्कगे तो हमारे बीज भून कर तैयार हैं. बीजों को हल्की आंच पर ही इन्हें भूनना है. (बीज भूनने में लगभग 2 मिनिट का समय लग जाता है). बीजों के भून जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए

अब पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल कर इसे भी लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक और खुश्बू आने तक मीडियम आंच पर सेक लीजिए. 1.5 मिनिट में नारियल भून कर तैयार है इसे भी प्लेट में निकाल लीजिए.

गोंद तलने के लिए पैन में घी डाल कर हल्का सा गरम कीजिए. गोंद को मीडियम गरम या तेज गरम घी में डाल दिया जाए, तो गोंद अंदर से कच्चा या सख्त रह जाता है. बिल्कुल हल्के गरम घी में और धीमी मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. गोंद के हल्का सा कलर चेंज होने और फूल जाने पर गोंद को एक प्लेट में निकाल लीजिए.

mawa dry fruit paag recipe

बचे हुए घी में बादाम डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए. 2 मिनिट में बादाम भून कर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए.  

अब घी में मखाने डालकर थोड़ा हिलाते हुए अच्छे गोल्डन ब्राउन कर लीजिए. मखाने को सिकने में 3 मिनिट लग जाते है. तले हुए मखानों को प्लेट में निकाल लीजिए. ड्राय फ्रूट सारे भून कर तैयार हैं.

भूने हुई गोंद को खलबट्टे में डाल कर छोटा छोटा सा दरदरा कूट कर प्लेट में निकाल लीजिए.  मखानों को भी कूट कर तैयार  कर लीजिए. अब बादाम को भी खलबटे में डाल कर बारीक कूट कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए.

मावा भूनें और ड्राय फ्रूट मिक्स करें

अब पैन को गैस पर रखें और इसमें मावा डाल कर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. लगभग 3 मिनिट में मावा भून कर तैयार है

अब इस मावा में पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कीजिए. मावा और चीनी के अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद  2-3 मिनिट तक इसे पकाएं इसके बाद इसमें ड्राय फ्रूट डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए. 

मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनिट तक जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पका लीजिए. मिश्रण को चैक करने के लिए इसमें से थोड़ा सा मिश्रण प्याली में निकाल लीजिए और हल्का सा ठंडा होने पर अगर यह जम रहा है तो हमारा मिश्रण बन कर तैयार है.

mawa dry fruit paag recipes

अब एक प्लेट लीजिए उसे घी लगाकर चिकना कीजिए और इस प्लेट में मिश्रण डाल कर फैला दीजिए और जमने के लिए रख दीजिए. 15-20 मिनिट बाद मिश्रण हल्का सा जम गया है और अब इस पर चाकू से काटने के निशान बना लीजिए. आप इसके टुकड़े अपने पसंदानुसार छोटे या बड़े बना सकते हैं.

40 मिनिट बाद हमारा ड्राय फ्रूट पाक जमकर तैयार है, थाली को नीचे की ओर से हल्का सा गैस पर गरम कर लीजिए ताकि पाग आसानी से प्लेट से अलग हो जाए. पाग के टुकड़े प्लेट में निकाल लीजिए. 

मिक्स ड्राई फ्रूट पाग खाने के लिए तैयार हैं. ड्राय फ्रूट पाक को फ्रिज में रख कर 10-12 दिन तक खाने में उपयोग किया जा सकता है.

सुझाव

  • सभी ड्राय फ्रूट को अच्छा क्रन्ची भून कर तैयार करें.
  • मावा का हल्का सा कलर चेंज हो और घी अलग होने लगे तब मावा भून कर तैयार है.
  • मावा में पाउडर चीनी के पूरी तरह मिल जाने के बाद 2-3 मिनिट तक पकाएं इसके बाद इसमें ड्राय फ्रूट मिक्स कीजिए. ड्राय फ्रूट को मावा में मिक्स करने के बाद तक तक लगातार चलाते हुए मिक्स करें जब तक की वो जमने वाली कंसीस्टेंसी तक न पहुंच जाए.
  • ड्राय फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसर ले सकते हैं.  जो ड्राय फ्रूट आपको पसंद नही हो उसे हटा सकते हैं,  ड्राय फ्रूट को कम ज्यादा जैसा उपयोग करना चाहें कर सकते हैं.

Janmashtami Paag | जन्माष्टमी के लिये पंचमेवा मावा पाग । Dry Fruit Paag with Mawa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (6 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anuradha
Thank you .very delicious sweet
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Anuradha
Mahesh
App kitana tasty tasty khana banati hoo muje bhi kuj de de ????????????????????????????
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mahesh
Tripti Biswas
निशा जी आप बहुत आश्चर्यजनक हैं।आप हर recipe इतनी सरलता से बताती है कि झटपट बनाने का मन करता है। इसी तरह हमारा मार्गदर्शन करती रहिए धन्यवाद।
Maithily Saran Gupta
Tripti Biswas जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद