साबूदाना कुरकुरे नमकीन । Sabudana Kurure Namkeen

📅 20 अगस्त 2018 👁 39.5 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.3 (16)

साबूदाना नमकीन को आप घर में बनाना चाहें तो बड़ी आसानी से बना सकते हैं, आपको इस नमकीन का स्वाद बहुत पसंद आएगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Kurure Namkeen

उबले आलू - 4 (300 ग्राम)

साबूदाना- ½ कप (80 ग्राम)

काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच

नमक - ½ छोटी चम्मच

तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Sabudana Kurure Namkeen

नमकीन बनाने के लिए साबूदाने को मिक्सर जार में डालें इसमें काली मिर्च, और नमक डाल कर हल्का दरदरा पिस लीजिए.

उबले आलू को छील कर बड़े प्याले में कद्दूकस कर लीजिए. अब इन कद्दूकस किए हुए आलू में दरदरा पीसा साबूदाना डाल दीजिए और 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स करके आटे जैसा गूंथ लीजिए. अब इस मिश्रण को 15-20 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए यह सैट हो कर तैयार हो जाएगा.

20 मिनिट बाद मिश्रण सैट होकर तैयार है. नमकीन बनाने के लिए सेव बनाने वाली मशीन लीजिए और इसमें सबसे बड़े छेद वाली जाली लगाकर फिक्स कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर थोड़ा सा आटा निकालकर लंबाई में करके मशीन में डाल दीजिए. पिस्टन को लगा दीजिए. कुरकुरे बनाने के लिए मशीन तैयार है.

sabudana kurkure recipes

तेल गरम होने पर थोड़ा सा आटा डालकर देख लीजिए कि तेल मीडियम गरम है या नही. आटा सिक कर ऊपर आ रहा है तो हमारा तेल गरम है. अब गरम तेल में मशीन से करकुरे डाल दीजिए और कुरकुरे को गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी - मध्यम आंच पर तल लीजिए. अच्छे से गोल्डन ब्राउन सिक जाने पर कुरकुरे को कलछी से उठाते हुए कढ़ाही के किनारे पर रोकिए ताकि इसमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और कुरकुरे निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सारे मिश्रण से कुरकुरे इसी तरह मशीन में भरकर - तलकर तैयार कर लीजिए.

एक बार के साबूदाना कुरकुरे तलने में 5 मिनिट लग जाते हैं.

क्रंची टेस्टी साबूदाना नमकीन कुरकुरे बनकर तैयार हैं. इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे महीने भर तक तक खाते रहिए.

सुझाव

  • अगर आप ये साबूदाना नमकीन व्रत के लिए बनाना चाहते हैं तो इसमें सादे नमक के बदले सैंधा नमक का उपयोग कीजिए.
  • अगर आप पीसी हुई काली मिर्च का पाउडर उपयोग करना चाहते हैं तो ½ छोटी चम्मच ही उपयोग करें.
  • कुरकुरे को लो-मीडियम आंच पर ही तलना है.

Sabudana Kurure Namkeen |साबूदाना कुरकुरे नमकीन वेफर्स - झटपट बनने वाले

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (16 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arpita
Mere banaye Kurkure Mulayam pd gye aur ab khich rhe hain khane me..aisa kyon hua
NishaMadhulika
Arpita जी, इन्हें एयर टाइट कंटेनर में ही रखना होता है, इनमें नमी जाने से ये नरम हो जाते हैं.
santoshi
Sabudana ko bhigo kar mix jar me dalana hai ya bina bhigoye
NishaMadhulika
santoshi जी, साबुदाना को भिगोना नहीं है ऎसे ही उपयोग में लाना है.