स्पाइसी मिनी बाकरवडी । Bhakarwadi Recipe

📅 8 अगस्त 2018 👁 42.8 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 1.9 (9)

बाकरवडी स्नैक्स के रुप में एक अच्छी च्वाइस है जिसे आप जब चाहें बना कर खा सकते हैं. आसानी से बन जाने वाल अयह स्नैक्स आपकी हल्की फुल्की भूख का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhakarwadi Recipe

मैदा - 1 कप (125 ग्राम)

बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)

इमली की मीठी चटनी - 2 छोटी चम्मच

नारियल का बुरादा - 1 टेबल स्पून

तिल - 1 टेबल स्पून

चीनी - 2 छोटी चम्मच  

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

जीरा - ½ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

अदरक पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

नमक - 3/4  छोटी चम्मच या स्वादानुसार

अजवायन - 1/8  छोटी चम्मच

तेल - तलने के लिए और 2 टेबल स्पून अलग से

विधि - How to make Bhakarwadi Recipe

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में 2 टेबल स्पून तेल, अजवायन, 1/4 छोटी चम्मच नमक और 2 टेबल स्पून बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से थोडा़ सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. इतना आटा गूंथने में 1/4  कप से भी कम पानी का उपयोग हुआ है. गुथे हुये आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

तिल, नारियल पाउडर, चीनी, धनिया पाउडर,  सौंफ पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच नमक, हल्दी पाउडर,  अदरक पाउडर, गरम मसाला डालकर इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पाउडर तैयार कर लीजिए.

bite size bakhadwadi recipe

आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर तेल लगाकर गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और आटे को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए. एक गोले को पूरी की तरह 5 इंच लम्बी 5 इंच चौडी़ के व्यास में गोल बेलिये. बेली गई इस पूरी को 2 भागों में काट लीजिए. अब इस पूरी के ऊपर चटनी लगाइये और चारों ओर अच्छे से फैला दीजिए. किनारा थोड़ा छोड़ दीजिए क्योंकि उसे चिपकाना है. अब 1 छोटी चम्मच मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये. अब दूसरे भाग पर भी चटनी और मसाला फैला कर दीजिए. अब जो खाली जगह छोडी़ है उस पर किनारे पर थोडा़ सा पानी लगा दीजिए. अब इसे रोल करें और चिपका दीजिए दोनों खुले किनारे हाथ से दबाकर बन्द कर दीजिये और हाथों की सहायता से इसे रोल करते हुए थोड़ा सा पतला और लम्बा कर लीजिए.

अब दूसरे भाग को भी इसी तरह रोल करके तैयार कर लीजिए. अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए. टुकड़ों को प्लेट में लगा दीजिए और बचे हुए आटे से भी इसी तरह पूरी बेल कर मसाला भर कर रोल बना कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. अब इन तैयार बाकरवडी़ को 1/2 घंटे के लिए ऐसे ही खुले ही छोड़ दीजिए जिससे की ये खुश्क हो जाएं इसके बाद इन्हें तलिए.

बाकरवडी़ तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, 1 बाकर बड़ी को तेल में डालकर चैक कीजिए अगर बुलबुले बन रहे हैं तो तेल सही गरम हुआ है. बाकरवडी़ तलने के लिए तेल मीडियम गरम होना चाहिए.

bite size bakhadwadi recipes

बाकरवडी़ तेल में डालें जितनी बाकर बड़ी एक बार तेल में डाली जा सकें डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. बाकरवडी़ अच्छी गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है, इसे निकाल लीजिये. सारी बाकर बड़ी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

स्वादिष्ट खस्ता बाकर बड़ी तैयार है, इतने आटे में लगभग 35-40 बाकरवडी़ बनकर के तैयार हो जाती हैं. बाकरवडी़ को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 2-3 महीने तक जब आपका मन हो इसे सर्व कीजिए और खाइए

हरी चटनी या मीठी चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये. बाकरवडी़ को आप सुबह नाश्ते के लिए या शाम की चाय में स्नैक्स के रूप में परोस सकते हैं.

सुझाव

बाकरवडी़ के लिए जो आटा गूंथे वह सख्त होना चाहिए. जब पूरी बेले तो एक जैसी बेलें.

बाकरवडी़ में मसाला भरते वक्त ध्यान रखें की किनारे को चिपकाने वाली जगह को खाली रखें.

बाकरवडी़ को रोल करके काट लेने के बाद इसे 1-2 घंटे के लिए खुले ही रख दीजिए उसके बाद इसे तलें यह बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.

बाकरवडी़ का मसाला अगर बच जाए तो उसे किसी भी सब्जी की ग्रेवी में डाल कर उपयोग कर सकते हैं.

Bhakarwadi Recipe - स्पाइसी मिनी भाकरवडी नमकीन बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
1.9 / 5 (9 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sneha kumari
Very intresting dish and dilicious .
NishaMadhulika
sneha kumari , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Deepa
Hello mam,

Bhakarwadi ko musturd oil mai fry kar sakte hai??
NishaMadhulika
Deepa जी, कर सकते हैं.
Rita Saini
Hello Mam,

Aapki is recipe me picture kisi or recipe ke hai mam please change.
NishaMadhulika
Rita Saini , बताने के लिए धन्यवाद, चेंज कर दिया.