मिनी रसगुल्ला । Bengali Chenna Rasgulla Angoor

📅 30 जुलाई 2018 👁 74.8 हज़ार बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 2.4 (16)

बंगाली छैना रसगुल्ला किसी भी पार्टी या त्यौहार में बनाकर रिश्तों में मिठास घोल दीजिए.

आवश्यक समग्री - Ingredients for Bengali Chenna Rasgulla 

गाय का दूध - 1 लीटर

नींबू - 2

चीनी- 1.5 कप (300 ग्राम)

मैदा - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Bengali Chenna Rasgulla 

दूध को बर्तन में निकाल लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये.

नींबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये.

दूध को 2 मिनिट रखने के बाद, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. 2 मिनिट बाद 1 छलनी लीजिए इस पर कपड़ा रख दीजिए और छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और  छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, मसले हुए छैना में मैदा डाल कर इसे फिर से 3-4 मिनिट मसल लीजिए. एकदम चिकना डो बना कर तैयार कर लीजिए. छैने से थोड़ा-थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. इतने छैना से लगभग 28 के करीब छैना गोले बनकर के तैयार हो जाते हैं.

mini rasgulla recipe

किसी बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल कर चीनी घुलने तक पकने दीजिए.  चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को 5 मिनिट तेज गैस पर पकने दीजिए इसके बाद इन्हें चैक कीजिए.

5 मिनिट बाद रसगुल्ले फूल कर डबल हो गए हैं, इन्हें कल्छी से हल्का सा घुमा दीजिए. ध्यान रहे की कल्छी रसगुल्लों पर न लगे. अब इन्हें फिर से ढक कर 17-18 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, पर इन्हें हर 4-5 मिनिट में चैक भी करते रहें. चाशनी का ध्यान रखें की वह कम न हो जाए.

लगभग 15 मिनिट चैक कर लेने के बाद चाशनी कुछ कम हो गई है. अब इसमें थोड़ा सा गरम पानी कल्छी से धीरे धीरे डालते जाएं. पानी डालते समय ध्यान रखें की चाशनी में उबाल बना रहे. 3 चम्मच पानी डाल देने के बाद बरतन को ढककर दीजिए और रसगुल्लों को 3-4 मिनिट पकने दीजिए.

इसके बाद चैक कीजिए, रसगुल्ले बनकर तैयार है. गैस बंद कीजिए. रसगुल्ले चाशनी में ही ठंडे होने दीजिये. रसगुल्लों को प्याले में निकाल लीजिए. रसगुल्लों को चाशनी में ही 5-6 घंटे तक रहने दीजिए. रसगुल्ले बहुत ही साफ्ट और स्पंजी  बनेंगे. मिनी रसगुल्लों को आप मैंगो शेक या रबडी़ के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

सुझाव

  • छैना के रसगुल्ले बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है.
  • छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है.
  • छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो.
  • चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
  • छैना बनाने में बचे हुए पानी को आप आटा गूंथने में और सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए भी यूज कर सकते हैं.

Bengali Chenna Rasgulla Angoor | टिप्स और ट्रिक्स के साथ स्पंजी छैना रसगुल्ला अंगूर बनाने की विधि

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.4 / 5 (16 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Surbhi
Thankyou so much
NishaMadhulika
Surbhi जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Surbhi
Mam i want the quantity of maida in grams and i have made rasgulla they are not in round shape and become too soft . Please tell solution
NishaMadhulika
Surbhi जी, मैदा लगभग 10 ग्राम के करीब है.
Surbhi
Mam please tell the exact quantity of maida because it is very much relevant for making good rasgullas. And also please tell can we use kevra water also for chashni
NishaMadhulika
Surbhi जी, रेसिपी में जो मैदा की मात्रा बताई गई है आप उतना ही उपयोग कीजिए. आप चाशनी में केवड़ा भी यूज कर सकती हैं.
Vb
Thank yu for the recipe I followed word to word instructions but in the end aftervv17 mts when I told them out in the bowl they looked small and were no longer round!!Pl advice
NishaMadhulika
Vb जी, छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है. छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो.चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे. इन बातों का ध्यान रखें आपके रसगुल्ले बहुत अच्छे बन कर तैयार होंगे.
sangita shaw
Thank yeh vidhi batane k liye aur hm try jarur karenge yeh sweet banane ki
NishaMadhulika
sangita shaw बहुत बहुत धन्यवाद
samira singh
Apka bahut dhanwaad jo apne itne ache se bataye
NishaMadhulika
samira singh जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Vikram kulhar
दुघ फोडने के लिये कया उपयोग
NishaMadhulika
विक्रम जी, नींबू के रस का उपयोग कीजिए.
Sunita
Mam meri chashni achi nhi bni ekdm ptli pani jaisi bni h ar rasgule ekdm chpte ho gye h gol nhi huye
NishaMadhulika
Sunita जी, अगर चाशनी सही नहीं होगी तो रसगुल्ले अच्छे से फूलेंगे नहीं और चपटे बनेंगे. अगर हम छैना को मसल मसल अच्छे से नरम और चिकना डो बना लें और फिर गोले बनाएं, अच्छे बनकर तैयार होंगे.
laxmi
osm
NishaMadhulika
laxmi जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.