बेसन टोस्ट । Besan Toast । Crispy Besan Toast Recipe

बेसन टोस्ट जल्द से बन जाने वाली बेहद ही लाजवाब रेसिपी है, जो आप सभी को बहुत पसंद आने वाली है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Toast
ब्रेड - 4
बेसन - 1 कप
दही - ½ कप
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया - 2 - 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
बेकिंग सोडा - 1 पिंच
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - ¾ छोटी चम्मच
विधि - How to make Besan Toast
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक अच्छे से घोल बना लीजिए. बेसन का घोल न अधिक पतला, और न अधिक गाड़ा होना चाहिए. घोल एकदम चिकना तैयार होना चाहिए. घोल को 2 से 3 मिनिट तक अच्छे से फैंट लीजिए. इतना घोल बनाने में 1/2 कप दही और 1/2 कप पानी का यूज हुआ है.
घोल में नमक, धनियां पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए अब इस घोल में सब्जियां डालें, इसमें बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए.
बेसन टोस्ट बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2-3 चम्मच तेल डाल दीजिए. अब एक ब्रेड लीजिए इस पर थोडा़ सा बेसन का घोल डल कर अच्छे से फैला दीजिए. अब इस ब्रेड को पैन में सिकने के लिए लगा दीजिए. बेसन वाली साइड को नीचे की ओर रखेंगे तेल में सिकने देंगे. अब ब्रेड के ऊपर भी थोडा़ सा बेसन का घोल डाल कर फैला दीजिए. अब दूसरी ब्रेड लीजिए और उस पर भी बेसन का घोल लगा कर सिकने के लिए पैन में रख दीजिए और ब्रेड के ऊपर में थोडा़ घोल डाल कर फैला दीजिए. अब पैन को ढककर टोस्ट को धीमी आंच पर 3 मिनिट सिकने दीजिए.

3 मिनिट बाद ब्रेड को चैक कीजिए, ब्रेड नीची से अच्छी ब्राउन सिक कर तैयार है. ब्रेड के ऊपर थोडा़ सा तेल डालकर ब्रेड को पलट दीजिए. अब इन्हें फिर से ढक कर 3 मिनिट धीमी आंच पर सिकने दीजिए. 3 मिनिट बाद चैक कीजिए अभी टोस्ट नीचे से हल्के सिके हैं इन्हें 1 मिनिट ओर सिकने दीजिए. चैक कीजिए टोस्ट अभी भी कम सिके दिख रहें हैं अब इन्हें पलट कर खुले ही 1-1.5 मिनिट के लिए सेक लीजिए.
टोस्ट अच्छे से सिक कर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. सारे ब्रेड बेसन टोस्ट इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. एक बार के बेसन टोस्ट सिकने में 8-9 मिनिट का समय लग जाता है.
बेसन टोस्ट को काट कर भी सर्व कर सकते हैं. गरमा गरम बेसन टोस्ट को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बेसन टोस्ट को सेकते समय ध्यान रखें की इन्हें धीमी-मध्यम आंच पर ही सेकें और इन्हें बीच बीच में चैक भी करते रहें.
- लाल मिर्च आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
Besan Toast | ब्रेड पकौडे के स्वाद वाला बेसन टोस्ट | Crispy Besan Toast Recipe
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for the earlier advice meine aaapse poochna thaa ke jaaab Hun Kathi roll ka atta Lagatey hey to kya hum baking soda and baking powder ke Jaaaaaaghey eno ka use kar saktey hey