चीज टोमैटो सैंडविच । Cheese Tomato Sandwich recipe । Tiffin and Tea Time snack

सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या किसी भी पार्टी का परफेक्ट स्नैक्स चीज सैंडविच स्वाद में बेहद जबर्दस्त लगते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Tomato Sandwich
व्हाइट ब्रेड - 4
चीज स्लाइस - 2
टमाटर - 2
पिज्जा सॉस - 1 छोटी चम्मच
बटर - 2 टेबल स्पून
मोजेरीला चीज - ½ कप (कद्दूकस की हुई)
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
विधि - How to make Cheese Tomato Sandwich
सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को स्लाइस में काट लीजिए.
दो ब्रेड लीजिए अब एक ब्रेड पर पिज्जा सॉस डाल कर अच्छे से फैला दीजिए और इसके ऊपर चीज स्लाइस का एक टुकड़ा रख दीजिए. अब इस के ऊपर टमाटर के स्लाइस लगा दीजिए. इसके बाद इस पर हल्का सा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च बुरक दीजिए. अब इस पर दूसरी चीज स्लाइस रख दीजिए. अब इस स्लाइस पर दूसरी ब्रेड रख दीजिए और इस ब्रेड के उपर बटर लगा कर अच्छे से फैला दीजिए.
अब इसी तरह दूसरी ब्रेड सैंडविच के लिए ब्रेड लीजिए इस पर, टमाटर के स्लाइस रख दीजिए इन पर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च बुरक दीजिए. अब इस पर मोजेरीला चीज डाल दीजिए. और इस पर दूसरा ब्रेड का टुकड़ा रख कर इस पर बटर लगा दीजिए.

सैंडविच को सेकने के लिए पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में दोनो ब्रेड सैंडविच को सिकने के लिए लगा दीजिए और ढक कर इन्हें 2 से 3 मिनिट सिकने दीजिए. गैस मध्यम ही रखें.
सैंडविच को चैक कीजिए, यह नीचे की ओर से सिक चुकी है अब इसके उपर की ओर बटर लगा दीजिए और इन्हें पलट दीजिए अब इन्हें इस ओर से भी 3 मिनिट धींई आंच पर सिकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.
3 मिनिट बाद सैंडविच सिक कर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और सैंडविच को प्लेट मे निकाल लीजिए. अब इन सैंडविच को काट लीजिए ओर सर्व कीजिए. स्वाद से भरपूर चीज सैंडविच को आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के समय हल्की फुल्की भूख होने पर परोस सकते हैं. इनका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.
सुझाव
काली मिर्च के बदले आप चाहें तो ओरेगेनो का उपयोग भी किया जा सकता है.
ब्रेड सैंडविच को आप बिना पिज्जा सॉस के भी बना सकते हैं.
अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो चिल्ली फ्लेक्स का उपयोग भी कर सकते हैं.
सैंडविच को धीमी - मध्यम आंच पर ही सेकें.
ब्रेड चीज सैंडविच में आप एक चीज स्लाइस या दो चीज स्लाइस जैसा आप चाहें उपयोग कर सकते हैं.
Cheese Tomato Sandwich recipe | चीज टोमैटो सैंडविच । Tiffin and Tea Time snack
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।