चना दाल बर्फी । Chana Dal Burfi । Chana Dal Katli Recipe

📅 5 जुलाई 2018 👁 1 लाख बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.9 (12)

चना दाल से बनी मिठाई का स्वाद अगर आपने चखा हो तो इसकी बर्फी का स्वाद जरुर चखें यह आपको बहुत पसंद आएगी.  चना दाल की बर्फी का अपना अलग स्वाद होता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Burfi 

चना दाल- 1 कप (200 ग्राम)

दूध- 2 कप

चीनी- 1 कप (200 ग्राम)

घी- ½ कप (100 ग्राम)

काजू- 20

बादाम- 20

पिस्ते- 1 टेबल स्पून

इलायची- 6 से 7

विधि - How to make Chana Dal Burfi 

चने की दाल को साफ करके गुनगुने पानी में 2 घंटे भिगो लीजिए. इस दाल को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और दाल को 5 मिनिट छलनी में ही रहने दीजिए ताकि बचा हुआ पानी भी निकल जाए.

इसी बीच मेवे काट लीजिए. एक काजू के 6 से 7 टुकड़े करते हुए, बादाम  और पिस्तों को पतला-पतला लंबाई में काट लीजिए. इलायची को भी छीलकर कूटकर दरदरा पाउडर बना लीजिए.

दाल को निकालकर कपड़े पर डालकर थोड़ा सा पौंछ लीजिए. इसके बाद, पैन गरम करके इसमें घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर दाल डालकर इसे लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने और क्रिस्पी होने तक तेज आग पर भून लीजिए. दाल के भुन जाने पर इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दाल भूनने में 12 मिनिट लग जाते हैं. पैन में बचे हुए घी बचे हुए घी को एक प्याली में निकाल लीजिए.

chana dal burfi recipe

दाल के हल्का ठंडे होने पर इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए. यह बिल्कुल रवा की तरह पिस जाती है.

पैन में चीनी और दूध डालकर चीनी को दूध में घुलने तक पकने दीजिए. इसे बीच-बीच में चला लीजिए. दूध में उबाल यानी कि चीनी के घुलने पर गैस मीडियम कर दीजिए और इसमें पिसी हुई दाल डाल दीजिए. साथ ही बचा हुआ घी भी इसमें डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे बर्फी की जमने वाली कनिसिस्टेन्सी आने तक पका लीजिए.

मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस धीमी कर दीजिए और इसमें थोड़े से मेवे डाल दीजिए. इलायची पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. बर्फी के मिश्रण में जमने वाली कन्सिस्टेन्सी आ गई है, गैस बंद कर दीजिए.

किसी प्लेट को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए. मिश्रण को प्लेट में डाल दीजिए और इसे दबाकर एकसार कर दीजिए. इस पर कटे हुए बादाम और पिस्ते डालकर चमचे से दबा दीजिए ताकि मेवे बर्फी में स्टिक हो जाए. बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए.

chana-dal-burfi-recipes

बर्फी के जमकर तैयार होने पर इसे अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े टुकड़ों में काट लीजिए. प्लेट को नीचे से 10 सेकेन्ड के लिए गरम कर लीजिए. इससे बर्फी आसानी से निकल आएगी.

चना दाल की स्वादिष्ट बर्फी बनकर तैयार है. चना दाल की बर्फी को फ्रिज में रखकर पूरे 10-12 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • दाल को खाकर या दबाकर भी चैक कर सकते हैं कि दाल भुन गई है या नही.
  • दाल के  क्रिस्पी होने पर इसमें छनछनाहट की आवाज आने लगती है.
  • घी कम डालना चाहे तो भुनी हुई दाल चाशनी में डालने के बाद घी ना डालें.
  • चना दाल को भूनते समय चैक जरूर करें, यह पूरी क्रंची बननी चाहिए.
  • चाशनी में पाउडर डालकर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं.

Chana Dal Burfi | चना दाल बर्फी बनाने की आसान विधि । Chana Dal Katli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (12 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Geetika Rajput
Nishaji,
Aapki recepies hame bahut achhi lagti hai.
Chana ki Dal ki barfi BHI Hanne isi tarah try ki, lekin vo theekse nai Jami. Halwa jaisi lag rahi hai. Kya ise Kisi tarah theek Kiya jaa Sakta hai...???
NishaMadhulika
Geetika Rajput जी, इसे बर्फी की जमने वाली कनिसिस्टेन्सी तक पकाना होता है. अगर यह तब भी नहीं जम रही तो आप इसमें थोड़े ड्राय-फ्रूट पिस कर डाल दीजिए और इसे जमाएं यह ठीक हो जाएगी. या आप मिश्रण को प्लेट में डाल कर जमाने के लिए फ्रिज में रख दीजिए तब भी यह जम जाएगी.