कच्चे केले की सूखी सब्जी । Raw Banana Fry । Kache Kele Ki Sukhi Sabzi

📅 2 जुलाई 2018 👁 83.6 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.1 (8)

जल्दी तैयार होने वाली कच्चे केले की सब्जी को आप चपाती, पूरी या जिसके साथ खाना पसंद करें परोसें और खाएं. 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Raw Banana Fry

कच्चा केला- 3 (500 ग्राम)

तेल - 2-3 टेबल स्पून

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून

जीरा - ¼ छोटी चम्मच

राई - ¼ छोटी चम्मच

करी पत्ते - 10 - 12

हींग - ½ पिंच

हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

अमचूर - ¼ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अदरक - ½ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 2 - बारीक कटी हुई

नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Raw Banana Fry

कच्चे केले को छील लीजिए और इसे लम्बाई में काट कर दो भाग करके इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. अब इन कटे हुए टुकड़ों को पानी में डाल दीजिए ताकि ये काले न पड़ें और पानी भरे बर्तन को गैस पर रख दीजिए. अब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक और ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. बर्तन को ढक कर केले के टुकड़ों को नरम होने तक पकने दीजिए.

10 मिनिट में केले के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए और केले को छान कर इन पर से पानी अलग कर दीजिए.

raw banana dry sabzi recipes

सब्जी बनाने के लिए पैन को गैस पर गरम होने के लिए रखें. पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में राई डाल कर तड़का लीजिए. राई तड़कने के बाद इसमें जीरा, करी पत्ता, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

मसाले में ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर मिक्स कर दीजिए अब इस मसाले में केले डाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब इन्हें लगातार चलाते हुए 2-3 मिनिट तक पका लीजिए. सब्जी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वाद से भरपूर इस केले की सूखी सब्जी को आप परांठे, चपाती, पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं या ऐसे भी खा सकते हैं.  

Raw Banana Fry | कच्चे केले की सूखी सब्जी | Kache Kele Ki Sukhi Sabzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (8 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

के एल कावरे
निशा जी केले को काट कर सीधे आपके बताये अनुसार मसाले में डाल कर भी पकाया जा सकता है बस थोड़ा सा लाल टमाटर बारीक काट मिलाना होगा, ताकि केले पक जाय ।
NishaMadhulika
के एल कावरे जी, सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद