चटपटी आलू लच्छा टोकरी चाट कैसे बनायें । Aloo Lachha Tokri chaat | Aloo Katori Chaat

📅 18 जून 2018 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 2.5 (49)

आलू लच्छा टोकरी चाट दिखने में जितने लगे शानदार, उससे भी अधिक खाने में लगे स्वादिष्ट. आलू के लच्छों से टोकरीनुमा कटोरी बनाकर खट्टी मीठी चटनी, चने, दही, उबले आलू इत्यादि भरकर सर्व होनी वाली चाट सभी को खूब भाती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Lachha Tokri chaat

आलू - 4 (400 ग्राम)

मैदा -  4 टेबल स्पून

तेल - तलने के लिए

सर्व करने के लिए

उबले चने

फैंटा हुआ दही

हरे धनिये की चटनी

इमली की मीठी चटनी

बूंदी

उबले हुए आलू

पापड़ी - 2

बेसन सेव

अनार के दाने

लाल मिर्च पाउडर

काला नमक

भुना जीरा पाउडर

विधि - How to make Aloo Lachha Tokri chaat

लच्छा टोकरी बनाने के लिए आलू को छीलकर अच्छे से धोकर ले लीजिए. आलू को मोटे कद्दूकस से कद्दूकस कर लीजिए.

आलू के लच्छों को पानी से अच्छे से दो बार धो लीजिए ताकि इनका स्टार्च निकल जाए. फिर इन धुले लच्छों को छलनी में डालकर रख दीजिए ताकि इनका सारा पानी पूरी तरह से निकल जाए.

आलू के लच्छों को प्याले में निकाल लीजिए और इनमें मैदा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

फिर दो छलनी लीजिए जिनमें से एक थोड़ी छोटी हो जो दूसरी छलनी के अंदर अच्छे से फिट हो जाए. पैन में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए. छलनी को तेल से चिकना कर लीजिए और इसमें आलू के लच्छों को डालकर अच्छे से सैट करते हुए टोकरी का शेप देकर लगा लीजिए और चम्मच की सहायता से अच्छे से दबाकर सैट कर दीजिए. दूसरी छलनी को सैट किए हुए लच्छों के उपर रखकर अच्छे से दबा दीजिए.

तेल अच्छा गरम हुआ या नही. यह चैक करने के लिए एक लच्छा गरम तेल में डाल कर देखिए. अगर वह जल्दी से सिककर ऊपर आ रहा है, तो तेल अच्छा गरम है.

aloo-tokri chaat-recipe

इस छलनी को अच्छे गरम तेल में डाल दीजिए और 2-3 मिनिट तक लच्छा टोकरी को सिकने दीजिए. इसके बाद ऊपर वाली छलनी को हटा दीजिए और पहली छलनी जिसमें लच्छा टोकरी सिक रही है उसे चारों ओर से अच्छे से घुमाकर लच्छा टोकरी को चारों तरफ से सेक लीजिए.

टोकरी के थोड़ा सा सिक जाने के बाद इसे तेल मे से निकाल लीजिए. फिर, छलनी से भी चाकू की मदद से इसे निकाल लीजिए और टोकरी को फिर से गरम तेल में डालकर अंदर की ओर से भी अच्छे से सेक लीजिए. टोकरी के चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने के बाद कढ़ाही में से निकालकर प्लेट में रख दीजिए.

इसी तरह से सारी लच्छा टोकरियां छलनी में जमाकर तेल में तलकर प्लेट में निकाल लीजिए. एक टोकरी को सिकने में 4 से 5 मिनिट का समय लग जाता है और इतने आलू लच्छों में 6-7 लच्छा टोकरियां बनकर तैयार हो जाती हैं.

लच्छा टोकरी सर्व करने के लिए

aloo tokri chaat recipes

टोकरी या कटोरी चाट बनाने के लिए लच्छा टोकरी को प्लेट में रखिए और इसमें चाट की चीजें भरिए. सबसे पहले टोकरी में थोड़े से चने, 1 चम्मच बूंदी, 1 चम्मच आलू, थोडी़ सी पापड़ी, 1 चम्मच सेव, फिर से थोड़ी सी बूंदी, थोड़े से चने, थोड़े से आलू, दही, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी डाल दीजिए.

टोकरी के ऊपर फिर से थोड़ा सा दही, हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी डालिए और साथ ही थोड़े से अनार के दाने भी डाल दीजिए. इसके ऊपर से थोड़ा-थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और दही डालकर इसे परोसिये और खाइये.

Aloo Lachha Tokri chaat | चटपटी आलू लच्छा टोकरी चाट कैसे बनायें । Aloo Katori Chaat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.5 / 5 (49 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Khushboo sharma
Hello Nisha mam..... Maine aapki recipe se Aloo lachha tokari chat bnayi aur mere ghar m sabko bahut pasand aayi.......your recipes are amazing mam......Thanku so much share karne ke liye
NishaMadhulika
Khushboo sharma , you are most welcome
Nirmal singh
Good lchcha tokri
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Nirmal singh
Manoj Rathi
thanks for recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Manoj Rathi
NAMITA Devi
Awesome
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद NAMITA Devi
Nupur Kabra
I made veg pizza puff by your recipe and it tasted amazingly delicious ????????
NishaMadhulika
नुपूर जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
mohini
madam bahot hi achhi recipy
kal maine kar ke dekhi sabko bahot pasand aa gayi
thanks for it awesome recipy
NishaMadhulika
mohini जी, अपने अनुभव हमारे सतह शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.