नानखताई कुकर में बनायें । Nankhatai in pressure cooker । Nan Khatai on Gas

📅 8 जून 2018 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 20 कमेंट ★ 3.0 (14)

नानखताई को कुकर में भी बहुत असानी से बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है.

आवश्यक समग्री - Ingredients for Nankhatai in pressure cooker

  • मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
  • बेसन - 2 टेबल स्पून (15 ग्राम)
  • सूजी - 2 टेबल स्पून (15 ग्राम)
  • चीनी - ¾ कप (125 ग्राम)
  • घी - ½ कप से थोड़ा सा ज्यादा (125 ग्राम)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • इलायची पाउडर  - ½ छोटी चम्मच
  • पिस्ते - 5-6 कद्दूकस किए हुए
  • नमक - ½ किलो

विधि - How to make Nankhatai in pressure cooker

नान खटाई बनाने के लिए किसी प्याले में मैदा निकाल लीजिए. मैदा में सूजी, बेसन डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अब एक दूसरे प्याले में देशी घी निकल लीजिए और घी में चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए और मिश्रण को तब तक फैंटिए जब तक की वो अच्छे से फूला हुआ और गाढा़ होकर एकसार हो जाए. मिश्रण के अच्छे से फूल जाने पर इसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए. इस मिश्रण में मैदा सूजी और बेसन का मिश्रण जो अलग से मिक्स कर लिया था इसमें डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए.

मिश्रण को हाथ से आटे के जैसा हल्का सा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. (अगर आपका मिश्रण सूखा सा लग रहा है तो आप इसमें 1-2 चम्मच दूध के डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं).

नान खटाई बनाने के लिए कुकर को गैस पर गरम होने के लिए रखें. कुकर में ½ किलो नमक डाल कर कुकर के  तले पर नमक की परत बिछा दीजिए. अब इस पर एक जाली स्टैंड रख दीजिए. अब कुकर को ढक कर इसे अच्छे से गरम होने दीजिए.

नान खटाई बनाने के लिए कोई भी ऐसी प्लेट ले लीजिए जो कुकर में आसानी से आ जाए. प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए.

nan khatai on cooker recipe

अब नान खटाई के लिए तैयार किए मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए और हथेली की सहायता से इसे गोल आकार देकर हल्का सा चपटा कर लीजिए और इसे घी लगी प्लेट में रख दीजिए. सारी नान खटाई इसी तरह से बना कर प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते जाएं.  

सभी नान खटाई पर चाकू से क्रास का निशान बना दीजिए, और इस पर थोड़ा-थोड़ा पिस्ता डाल दीजिए.

कुकर को 7-8 मिनिट तक गरम कर लिया है, कुकर अच्छे से गरम हो कर तैयार है. अब नान खटाई की प्लेट को कुकर में जाली स्टैंड पर रख दीजिए. कुकर को ढक कर मध्यम आंच पर 10 मिनिट के लिए नान खटाई को बेक होने दीजिए.

10 मिनिट बाद नान खटाई को चैक कीजिए. कुकर का ढक्कन खोले और चैक करें, नान खटाई फूल तो गई पर सिकी नहीं है तो इसे फिर से बंद करके 4-5 मिनिट के लिए सिकने दीजिए अब गैस की आंच को थोड़ा तेज कर दीजिए और तेज आंच पर इसे सिकने दीजिए.

जब तक नान खटाई सिक रही है, बचे हुए मिश्रण से और नान खटाई बना कर तैयार कर लीजिए.

नान खटाई को चैक कीजिए, नान खटाई सिक कर तैयार है यह अच्छी फूली हुई और हल्की सी ब्राउन सिक चुकी है. प्लेट को कुकर में से निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. तब तक तैयार मिश्रण से बनाई हुई नान खटाई की दूसरी प्लेट को सिकने के लिए कुकर में रख दीजिए. नान खटाई सिकने पर इसे भी निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

नान खटाई के ठंडा होने पर इसे प्लेट में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए. नान खटाई को बेक होने में 12-15 मिनिट का समय लग जाता है.  नान खटाई को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और पूरे 1 माह तक इसे खाते रहिए. आपको इसका स्वाद बहुत भाएगा.

सुझाव

  • नान खटाई बनाने के लिए आप मक्खन भी ले सकते हैं या आप रिफाइंड तेल का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • मिश्रण अगर सुखा  लगे तो इसमें 1-2 चम्मच दूध डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं.
  • पिस्ते के बदले आप बादाम का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • नान खटाई को हमने मैदा सूजी और बेसन मिला कर बनाया है. आप चाहें तो इसे सिर्फ बेसन से या सिर्फ मैदा से बना सकते हैं और आप चाहें तो इस मिश्रण में जो भी चीज अधिक लेना चाहें या कम लेना चाहें ले कर तीनों को मिला कर भी बना सकते हैं.
  • नान खटाई बनाने के लिए आंच मध्यम और मध्यम तेज ही होनी चाहिए. नान खटाई बनाने में आग बहुत तेज नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आंच तेज होने पर हमारी नान खटाई जल सकती है.
  • नान खटाई को मध्यम आंच पर 10 मिनिट के लिए सेकें और उसके बाद चैक ज़रुर करें, अगर नान खटाई अभी सिकी न हो तो उसके बाद आंच थोड़ी सी तेज करके इसे जितना पकाने की जरुरत है उतना सेक कर तैयार कर लीजिए.

Nankhatai in pressure cooker | नानखताई कुकर में बनायें । Nan Khatai on Gas

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (14 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (20)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka
Par kaise bnaye usmai ye to bta dijiye
NishaMadhulika
Priyanka जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मै जल्द ही इस रेसिपी की विडियो अपलोड करुंगी.
Priyanka
Ladi pav aur nankhatiy kya hum gas wale oven mai bna sakte hai..plz mam reply
NishaMadhulika
Priyanka जी, बना सकते हैं.
Dinedh
Gehu ka aata chalega?
NishaMadhulika
Dinedh जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
anamika
cooker me ret daali hai kya aapne madam.
NishaMadhulika
anamika जी, मैने इसमें रेत के बदले नमक का उपयोग किया है.
Pragya gupta
Mam baking powder ki jgh baking soda use kr skte h kya
NishaMadhulika
Pragya gupta , जी हां उपयोग कर सकते हैं.
shalini
nisha ji meri nankhatai jal kyo jati h. uska color aur texture bhi aapke jaisa nhi hota h
NishaMadhulika
shalini जी, अधिक पक जाने से ऎसा होता है. आप बेकिंग करते समय तापमान और समय का ध्यान रखें. रेसिपी में बताई गई सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाएं आप बहुत अच्छे से नानखताई बनाएंगी.
Reshma Tanaji Sutar
Nisha aunty ji main rasmalai banate samai ,rasmalai chachni mein ubalne ke liye dali lekin paanch minute baad woh fatt gayi,kya mistake hui hogi
NishaMadhulika
रेश्मा जी, छैना को अच्छे से मैश न किया गया हो, या फिर छैना की बाल को डालते समय पानी में अच्छा उबाल न बन रहा हो तो भी यह फट जाती है.
आपको प्रणाम है मैडम मेरी स्टूडेंट लाइफ सुधरने के लिए...पहले पेट भरने में भी दिक्कत आती थी क्योंकि सब्जी में कोई टैस्ट नई होता था जो मै बनाता था पर अब यहाँ और यू tube पर आपको देख कर इतना तो कर लेता हू की खाने में रूचि आने लगी है....धन्यवाद् आपको
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Firdous
Msssst
NishaMadhulika
फिरदौस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
santoshi
isme salat kon sa use karenge mam. or agar salat na ho to uske jagah me kya use kar sakate hai..
NishaMadhulika
santoshi , इसमें साधारण सफेद नमक जो मिलता है उसे यूज कर सकते हैं. आप इस नमक को जितनी बार चाहें बेकिंग के लिए फिर से बेकिंग के लिए यूज कर सकती हैं. नमक के बदले सैण्ड का उपयोग भी किया जा सकता है.