गेहूं के दूध का हलवा - Wheat halwa | Caramelized Wheat halwa | Gandum ka Halwa

📅 28 मई 2018 👁 46.1 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.5 (9)

गेहूं को भिगोकर, पीसकर, चीनी को कैरामलाइज़ करके तैयार किया हुआ, एकदम अलग स्वाद का गेहूं के दूध का हलवा. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Caramelized Wheat halwa

  • गेहूं - ½ कप (100 ग्राम) (भिगोकर लिए हुए)
  • घी - ¾ कप (150 ग्राम) 
  • चीनी - 1 कप से थोड़ी सी ज्यादा (250 ग्राम)
  • काजू - 1/3 कप (बारीक कटे हुए)
  • इलायची -5-6 (दरदरी कुटी हुई) 

विधि - How to make Wheat halwa

गेहूं को अच्छे से साफ करके धोकर, पानी में 12 घंटे के लिए भिगो दीजिए. इसके बाद गेहूं में से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए. गेहूं को मिक्सर जार में डाल दीजिए और साथ में इसमें लगभग ½ कप पानी डाल कर इसे एकदम बारीक पीस लीजिए. 

गेहूं के पेस्ट को छलनी में डालकर छान लीजिए. इसके बचे हुए मोटे पेस्ट को एक बार फिर से मिक्सर जार में थोड़े से पानी के साथ डालकर बारीक पीस लीजिए. इस पेस्ट को फिर से छान लीजिए और बचे हुए गेहूं के फाइबर को हटा दीजिए. गेहूं का दूध तैयार है इसे बनाने में लगभग 1.25 कप पानी का यूज हुआ है. 

पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए. इसमें 1 चम्मच घी डालकर इसमें बारीक कटे हुए काजू डालकर मध्यम आंच पर हल्का सा भून लीजिए. काजू भुन जाने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. 

हलवा बनाने के लिए कढ़ाही गरम कीजिए. कढ़ाही में 1 चम्मच घी डाल दीजिए और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए चीनी को पूरी तरह से पिघलने तक तेज आंच पर पका लीजिए. चीनी के पूरी तरह से पिघलने पर इसमें गोल्डन रंग आ जाता है. गैस बंद करके, बर्तन को आधे से ज्यादा ढकते हुए चाशनी में 1.25 कप पानी डाल दीजिए. फिर से गैस अॉन करके पानी में चीनी को अच्छे से घुल जाने तक लगातार चलाते हुए पकाना है. 

पानी और चीनी के अच्छे से मिल जाने के बाद, धीमी आंच करके चाशनी में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गेहूं का दूध डालते जाएं और लगातार चलाते हुए मिक्स करते रहें ताकि इसमें गुठलियां न पड़ें. गैस मध्यम रखते हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लीजिए. 

इसमें 1 टेबल स्पून घी डालिए और लगातार चलाते हुए पकाते रहिए. हलवे में घी तब तक डालते रहिए जब तक कि हलवा घी सोखना बंद ना कर दे यानि कि हलवा घी छोड़ने लगे. 

हलवे के घी छोड़ने पर इसमें भूने हुए काजू के टुकड़े और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर दीजिए. हलवा अच्छा गाढा़ होने पर और हलवे में से अच्छी खुश्बू आने पर हलवा बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्याले में निकाल लीजिए. आप चाहें तो इस हलवे को प्लेट में डालकर जमाकर बर्फी के टुकड़ों की तरह काट कर भी खा सकते हैं. 

हलवे को काजू से गार्निश कीजिए और स्वादिष्ट गेहूं के दूध के हलवे को गरमागरम परोसिये और खाइये. हलवे को फ्रिज में रख कर आप 5-6 दिन तक खाने में उपयोग कर सकते हैं. 

सुझाव

  • चीनी अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं. 
  • चाशनी में पानी डालते समय कढ़ाही को ढक जरूर लें क्योंकि चाशनी में पानी डालते समय छींटे पड़ सकते हैं. 
  • हलवा बनाने के लिए मोटे तले की कढ़ाही का ही उपयोग करें. इसके लिए नॉन स्टिक कढ़ाही का यूज ना करें. 

Wheat halwa | गैंहूं के दूध का हलवा । Caramelized Wheat halwa | Gandum ka Halwa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (9 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mera naam pooja h
Is me gehu ke aate ke normal dudh bhi dal skate h kya
NishaMadhulika
mera naam pooja h , जी हां उपयोग कर सकते हैं.
Indu Bala
I like your reciepe
NishaMadhulika
Indu Bala जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Riti agrahari
Very tasty dishes ????????yummy
NishaMadhulika
Riti agrahari बहुत बहुत धन्यवाद.