पनीर भुरजी - Paneer Bhurji Recipe

पनीर से बनी हुई सब्जियां ज्यादातर सभी को पसन्द आती है. पनीर की भुर्जी बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है. बच्चौं के टिफिन में चपाती या परांठे के साथ रखने के लिये ये बहुत ही अच्छी सब्जी है.
Read - Paneer Bhurji Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Bhurji Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- हरे मटर - 1/ 2 कप
- शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए) 1/2 कप
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 छोटी छोटी कटी हुई
विधि - How to make Paneer Bhurji Recipe
पनीर भुरजी बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर गैस को धीमा कर दीजिए अब गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरा भूनने पर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिये, अब इसमें हरी मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट के लिए ढककर पका लीजिए.
ढक्क्कन खोलिये, मटर को चैक कीजिये, मटर नरम हो जाने पर, शिमला मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर, मिक्स कर लीजिए. अब इन्हें ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिए और पक चुकी सब्जियों में डाल दीजिए, थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए. सब्जी बनकर तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. हरा धनिया सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. पनीर भुरजी सब्जी को परांठे, चपाती या नॉन किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी को क्रन्ची होने तक ही पकने दीजिये, क्रन्ची सब्जियां पनीर के साथ बहुत अच्छी लगती हैं.
- 2-4 सदस्यों के लिये
- समय 20 मिनिट
कमेंट (98)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिव, वेबसाइट पर गुलाब जामुन रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर गुलाब जामुन लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: उमा जी, आपने खाना बिलकुल नहीं बनाया था और आप मेरी वेबसाइट से देखकर बना लेती हैं, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद और बहुत बहुत प्यार.
निशा: अरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली जी, मैं इस रेसिपी का वीडियो जल्दी ही बना दूंगी.
jb hm college gye to tasty khane ki bahut problem thi..
fir mujhe aap mili..
aaj kisi bhi frnds ki party ho ya mera kuchh special khane ka mood,jb aapke instructions sath ho to sb behad aasan lagta hai...
thanks a lot..
निशा: डा. मनमोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
its amazing recipi...pl. send me this recipi on my mail id
This is my favorite food site. Please bataiye agar paneer bhurji me grated boiled aloo bhi dalne hon to kaise banayenge. please zaroor bataiyega. Thanks and Namaste
निशा: तरुन जी, आलू उबले हुये ग्रेट करके या छोटे छोटे टुकड़े में काट कर डाले जा सकते हैं.
Mujhe bhi khana banane ka shoq hai aap ki recipe dekh kar aksar kuch banata hoo aur tareef meri hoti hai. Thanks! khuda hafiz
निशा: जफर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, इसे हमने बुझिया बनाया है, ग्रेवी वाली सब्जी में मलाई का यूज किया जा सकता है.
निशा: अर्शिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice recipe
निशा: जसबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
शिखा, पनीर और चीज दोंनो ही मिल्क प्रोडक्ट है, पनीर को फुल क्रीम दूध को उबाल कर फाड़ कर छान कर बना लिया जाता है, पनीर ज्यादा पौष्टिक होता है, लेकिन चीज अलग अलग प्रोसेस करके, अलग अलग चीजें मिला कर बनायें जाते हैं ये बहुत सारे प्रकार के होते हैं.
आपकी सहायता के लिए धन्यवाद
निशा: जीं, मंजू, आप अपनी मनपसंद दूसरी सब्जी भी ले सकतीं हैं