पनीर भुरजी - Paneer Bhurji Recipe

📅 17 मार्च 2008 👁 6.8 लाख बार देखी गई 💬 98 कमेंट ★ 3.1 (9461)


पनीर से बनी हुई सब्जियां ज्यादातर सभी को पसन्द आती है. पनीर की भुर्जी बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है. बच्चौं के टिफिन में चपाती या परांठे के साथ रखने के लिये ये बहुत ही अच्छी सब्जी है.

Read - Paneer Bhurji Recipe 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Bhurji Recipe

  • पनीर - 250 ग्राम
  • हरे मटर - 1/ 2 कप
  • शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए) 1/2 कप
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक - ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 छोटी छोटी कटी हुई

विधि - How to make Paneer Bhurji Recipe

पनीर भुरजी बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर गैस को धीमा कर दीजिए अब गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरा भूनने पर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिये, अब इसमें हरी मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट के लिए ढककर पका लीजिए.

ढक्क्कन खोलिये, मटर को चैक कीजिये, मटर नरम हो जाने पर, शिमला मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर, मिक्स कर लीजिए. अब इन्हें ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.


पनीर को कद्दूकस कर लीजिए और पक चुकी सब्जियों में डाल दीजिए, थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए. सब्जी बनकर तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. हरा धनिया सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. पनीर भुरजी सब्जी को परांठे, चपाती या नॉन किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सब्जी को क्रन्ची होने तक ही पकने दीजिये, क्रन्ची सब्जियां पनीर के साथ बहुत अच्छी लगती हैं.

  • 2-4 सदस्यों के लिये
  • समय 20 मिनिट

Paneer Bhurji Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (9461 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (98)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SANJAY KUMAR GUPTA
kya is sabji piyaj and lahsun bhi dal sak tha ha
NishaMadhulika
संजय जी, आप अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन का उपयोग करके देख सकते हैं.
Neha
Bhut hi lazeez dish h hmare ghar me sabko pasand I ye dish.
Thanks mam apki btai hui sabhi dish bhut acchi hoti h.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish
Nyc tips & thx u

निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepika
Thanks nishaji
Mujhe cooking nhi ati ti but apki recipe ki wjah se aj m Apne ghr ki MasterChef hu
Thanku so much for your recipies
निशा: दीपिका जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Radha
AWESOME..... Recipes....vry easy n testy ... Thanks a lot...nishaji

निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shruti
Your all recipes r very gud without onion n garlic. Please send me khoya paneer recipe. I luv to eat khoya paneer n I cook also but I think I can improve wid ur help.
निशा:श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
yashika arora
My family like this recipe very much thanx for this yummy recipe.

निशा: याशिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Md Naushad
Mere family KO pasand aaiye

निशा: नौशाद जी, धन्यवाद.
Arpit Omer Kanpur
बहुत ही स्वादिष्ट बनी है पनीर भुर्जी।
क्या इसमें कसूरी मेथी डाल सकते हैं ?

निशा: अर्पित जी, हां आप कसूरी मेथी डाल सकते हैं.
himmat singh
Chainj khana

निशा: हिम्मत जी, माफ कीजिएगा. मैं आपका कमेन्ट समझ नहीं पा रही. कृ्प्या थोड़ा विस्तार से लिखिए.
heena gurnani
aapki recepy kafi acchi hai pour veg

निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poojasunny
I like your every dish

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunil mishra
Please tell me how can i prerare egg paneer burji.
Thanks
SOMA
can i add garam masala also??

निशा: सोमा जी, कर सकते हैं.
sindhu
It's awesome.I just love it.

निशा: सिंधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
archana verma
Soya in ka kema
sjpriya
Thanks Nisha.khupach chha n v sopi recepi.
wasim shaikh
Paneer Bhurji Recipe me green ya red mirchi
ye dono hi me testi lagena ya nahi our thoda grevy rakh na hi to kya karna chahi ye  plz replay  

 

annpurna

Kafi tasty bani h bhurji. Thnks.


 


निशा: अनुपूर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
annpurna

Hmaare bhai ne aaj farmaish ki h paneer bhurji khaane ki.. aapki website se recipe li h aj.. ab kal bnaenge fr the first time.. ummid h swaad me accha bnega..


Thanks to you nisha ji.

Ashwini

Thank you so much nisha ji apki saari recipes muje aur mere pariwar ko bouth hi achi lagti hai your recipes always helping me in my kitchen


:-)


 

deepa

Hi nisha ji meine aaj ye paneer burji bnai sabhi ko bhut pasan aai.. thanks nisha mujhe aapse puchna tha ki aap apni har recipie mei onion ka use kyun nhi krte ho...??


 


निशा: दीपा जी,मेरे परिवार में बिना ओनियन का ही खाना पसन्द किया जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran wadhwan
mam kya hum paneer ko kaddukas karne ki bajaye hath se mash kar sakte hai........
ashi
thanks a LOT!!!!! 4 this recipe ...... i made this at my home and all the peaple were impressed by me .......
निशा: आशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reeta gupta
Paneer biryani ke baare me koi recepie nhi hai kya
Meenu Joshi
Nisha ji Hotel ke jese puree ya gravy kese bana sakte he please jarur bataye..
munmun agrawal
Thanx for the recipie........really it is fantastic one to get such a nice recipie without onion and garlic.......
Manish Kumar, 35yr
Namaskar Nisha ji,

Your r a such a great chef and meri zindgi ki pehli dish aapki wajhe se ban payi aur to aur intni achchi bani ki ghar main sab hairaan reh gaye, Thank you very very much, All the best to you.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prateeksha
It's yummy too much tasty
Roopinder
I like ur recipe. Tnx mam