केले के लम्बे चिप्स - Raw Banana Chips - Banana Thin Crispy Long Wafers

कच्चे केले के लम्बे चिप्स क्रिस्पी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होते हैं. इन चिप्स को बनाना जितना आसान है, उतनी ही जल्दी से ये बन भी जाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Thin Crispy Long Wafers
- कच्चे केले- 6 (500 ग्राम)
- चाट मसाला- 1 छोटी चम्मच
- तेल- चिप्स तलने के लिए
विधि - How to make Raw Banana Chips
एक केला लीजिए और इसका छिलका उतारकर, इसे चिप्स कटर से लम्बाई में काट लीजिए. आखिर में बचे मोटे भाग को हटा दीजिए.
चिप्स तलने के लिए पहले से ही कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. मध्यम तेज गरम तेल में एक चिप डालकर देखिए. चिप्स अच्छे से तला जा रहा है, तो एक-एक करके जितने चिप्स कढ़ाही में आ जाएं, उतने डाल दीजिए. चिप्स को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम-तेज आंच पर तल लीजिए. इसी बीच, दूसरे केले को छीलकर भी चिप्स काट लीजिए.

चिप्स क्रिस्प फ्राय होने पर इनको कलछी पर उठाकर कढ़ाही के किनारे पर रोक लीजिए ताकि इनमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और चिप्स को प्लेट में रख लीजिए. एक बार के चिप्स तलने में 3 मिनिट लग जाते हैं. सारे चिप्स इसी तरह से तल लीजिए.
कच्चे केले के लंबे चिप्स पर चाट मसाला छिड़क लीजिए और इन कुरकुरे और टेस्टी चिप्स को ऎसे ही चाय या कॉफी के साथ सर्व कीजिए या जब मन चाहे तब ऎसे ही खाइए.
सुझाव
- एक साथ केलों के चिप्स काटकर ना रखें वरना ये काले हो जाते हैं.
- केले के छिलकों और बचे हुए टुकड़ों को छोटा-छोटा काटकर सब्जी बना सकते हैं.
Raw Banana Chips - केले के लम्बे चिप्स - Banana Thin Crispy Long Wafers
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।