आंवला मेथी दाने का अचार - Amla Methi dana Pickle - Methi Amla Achar - Amla Pickle with Fenugreek Seeds

📅 28 जनवरी 2018 👁 17.7 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट

आंवला मेथी दाने का अचार जितना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट भी लगता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Pickle with Fenugreek Seeds

  • आंवला - 200 ग्राम (बारीक कटे हुए)
  • मेथी दाना - ¼ कप (40 ग्राम)
  • तिल का तेल - 4 टेबल स्पून 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • हींग - 2 पिंच 
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच 
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • सिरका - 2 टेबल स्पून 

विधि - How to make Amla Methi dana Pickle

आंवलों को अच्छे से धोकर साफ करके छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. 

पैन में 4 टेबल स्पून तिल का तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें मेथी के दाने डाल दीजिए. मेथी के दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक धीमी आंच पर भून लीजिए. दाने भून जाने पर इसमें अजवायन और हल्दी पाउडर डालकर भून लीजिए.. 

मसाले में आंवले, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, सौंफ पाउडर और हींग डालकर सभी चीजों को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए मिला लीजिए. .इसके बाद, आंवलों को ढककर 3-4 मिनिट धीमी ही आंच पर पकाएं.

5 मिनिट बाद पैन का ढक्कन हटाकर आंवलों को अच्छे से चलाइए और चैक कर लीजिए. आंवले पककर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए. पैन को गैस पर से उतार कर नीचे रख दीजिए और हल्का सा ठंडा होने दीजिए. आंवलों में सिरका डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. अचार तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए. 

स्वादिष्ट मेथी आंवला का अचार बनकर तैयार है. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कांच के कंटेनर में भर कर रख दीजिए और तीन दिनों तक अचार को दिन में एक बार साफ चमचे की मदद से उपर नीचे करते रहिए. तीन-चार दिन के अन्दर सारा मसाला मेथी दाने और आंवले के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है और मेथी दाने फूलकर तैयार हो जाते हैं. तीन दिन के बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा. आप अचार को खाने के साथ परोसिये और खाइये. 

सुझाव 

  • आप सफेद सिरका के बदले कोई भी अन्य सिरका उपयोग कर सकते हैं.
  • तिल के तेल की जगह सरसों का तेल भी यूज कर सकते हैं. 
  • आंवलों को बहुत ज्यादा ना पकाएं. 

Amla Methi dana Pickle - Methi Amla Achar - Amla Pickle with Fenugreek Seeds

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

inderpal kashyap
madamji ye achar kitne samay tak thik rahega tatha maine amle ka achar banaya tha kintu us ke ander lagbhag 15 din bad fafundi lag gai kirpya iska koi achha upay bataye
dhanyvad
inderpal kashyap
NishaMadhulika
inderpal kashyap जी, अचात बहुत लम्बा चलता है पर अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गंदगी चली जाने पर ऎसा हो जाता है. इसलिए अचार बनाते और सर्व करते समय इन बातों का ध्यान रखें अचार की शैल्फ लाइफ अच्छी रहेगी.