Besan Papdi – बेसन पपड़ी Papri Recipe

बेसन पपड़ी एक खास व्यंजन है, जो होली के त्योहार पर बनायी जाती है.
होली पर आप मेहमानों को मीठा तो परोसते हैं ही लेकिन साथ में बेसन पपड़ी का नमकीन साथ स्वाद को दुगुना कर देगा. आइये आज हम पपड़ी बनायें. Besan Papdi Recipe, papadi, Papri Recipe
Read - Besan Papdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Papdi
- बेसन- 1 कप
- मैदा- ¼ कप
- उड़द दाल का आटा- ¼ कप
- तेल- 2 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- हींग- 2 पिंच
- जीरा- ¼ छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- पापड़ी तलने के लिए

विधि - How to make Besan Papdi
बेसन, उड़द की दाल का आटा और मैदा मिला कर एक बर्तन में छान लीजिये. इसमें तेल, हींग, जीरा, नमक, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च, काली मिर्च आटे में मिला लीजिये. पानी की सहायता से पूरी जैसा सख्त आटा गूथ लीजिये. इस आटे को 3 से 4 मिनिट तक मसल मसलकर गूंथिए. इतना आटा लगाने में 1/4 कप पानी लगता है. आटे को 1/2 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर, आटे को मसल-मसल कर चिकना कीजिये. अब आटे को दो भागों में बांट लीजिये. प्रत्येक भाग को एक इंच मोटा बेलनाकार में बना लीजिये. इस बेलनाकार को आधा आधा इंच दूरी पर चाकू से काटकर लोइयां बना लीजिये.
एक लोई उठाकर गोल कीजिए, चकले पर रखिये और 2-3 इंच के व्यास में बेलिये. इस बेली हुई पपड़ी को अब मैदा के परोथन की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में बेल लीजिये. एक-एक करके इसी तरह सारी लोइयां बेल कर थाली में रख लीजिये. पपड़ी बेल कर तैयार कर लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल के गरम होने पर कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर गर्मी लग रही है. गरम तेल में एक पपड़ी डालकर भी देख लीजिए, पपड़ी अच्छी सिक रही है यानिकि तेल अच्छे से गरम है. इसे थोड़ा दबाकर सेकिए, जैसे ही निचली साइड सिक जाए, इसे पलट दीजिए. हल्की ब्राउन होने पर इसे निकालकर प्लेट में रख लीजिए. यह बहुत जल्दी सिक जाती हैं. दूसरी पपड़ी कढ़ाई में डालिये, और तलिये. सारी पपड़ी इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.
ये बेसन नमकीन खस्ता पपड़ी ठंडी करके, एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिये, महिने भर तक जब भी आपका मन हो पपड़ी निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि आटा गीला या नरम नही होना चाहिए, एकदम सख्त आटा गूंथे. अगर आटा नरम हो जाएगा, तो बेसन पपड़ी कुरकुरी नही बनेंगी.
- बेसन पपड़ी को बीच से ना बेलें. इसे किनारे से बेलें. अगर बीच से पपड़ी बेलेंगे तो पपड़ी बीच से पतली हो जाएगी और किनारे मोटे रह जाएंगे.
- पपड़ी को अच्छे गरम तेल में ही तलें और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लें. कम गरम तेल में पपड़ी तलने से ये सख्त हो जाएंगी, खस्ता नही बनेगी.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सर्बजीत, बना सकते हैं, स्वाद और कलर थोड़ा फरक रहेगा.
Three quick questions before making besan papdi...we generally fry pakwan,maida papdi...in low heat to make it crispy.so why this besan papdi are fried in high heat?
2) can we make holes in besan papdi with fork like pakwan before frying?
3)besan papdi are fried in hot oil like puri or medium hot oil?
please anti .....mere ko aap batao
निशा: लिपु, दोनों अलग तरीके से ही बनाई जाते हैं, बेसन पपड़ी में होल करने की आवश्यकता नहीं है, तेल मीडियम गरम से थोड़ा अधिक गर्म होना चाहिये, आप बनाइये जब आप बनायेंगी तो सारा कुछ क्लीयर हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: रेश्मी, धुली हुई उरद दाल से आटा बनाया जाता है.
निशा: नीति, मैदा और बेसन को एक साथ मिला लीजिये
निशा: नीति, दाल को धोकर, सुखाया जाता है, बाद में घर की चक्की या मिक्सर से पीस सकते हैं.
taki jab man kare ham tal kar kha sake
निशा: अन्नी, ये पपड़ी धूप में सुखाकर नहीं रखी जा सकती है.
app se ragulle banan sikhaya apka bhot 2 thanks