चने की दाल की चटनी – Roasted Bengal Gram Chutney

📅 10 अक्टूबर 2007 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.7 (4467)


भुनी हुई चने की दाल बाजार में मिल जाती है,  भुनी चने की दाल से बनी चटनी बड़ी स्वादिष्ट होती है.  इडली, दोसे और वड़ो इत्यादि के साथ यह चटनी प्रयोग की जाती है.

Read - Roasted Bengal Gram Chutney In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki dal ki Chutney

  • भुनी चने की दाल - 1 कप (100 ग्राम )
  • हरी मिर्च - 2-3
  • नीबू - 1
  • राई - 1/2 छोटी चम्मच
  • रिफाइन्ड तेल - 2 छोटी चम्मच
  • कशमीरी मिर्च - 2 पिंच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )

विधि - How to make Chane ki dal ki Chutney

चने की दाल को मिक्सर में डालिये और 1/2 कप पानी डाल दीजिये, हरी मिर्च और नमक मिला कर बारीक पीस लीजिये, चटनी की कनसिसटेन्सी यदि गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा पानी डालकर मिलाया जा सकता है.  चटनी को प्याले में निकाल लीजिये और नीबू का रस निकाल कर चटनी में मिला दीजिये.

तड़के के लिये, गैस पर छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालें, राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये, अब तड़के में लाल मिर्च की डाल कर मिला दीजिये,  तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल कर मिला दीजिये, स्वादिष्ट चने की दाल की चटनी तैयार है.

चटनी को इडली, दोसे या उत्तपम के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (4467 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neelam van kessel
mere yahan bhuni chana dal to nahi milti magar bhune chane jaroor milte hein kya hum unse ye chatni bana sakte hein?? please bataye..
pratibha
ur site is just amazing. i liked this recipe much. as before i was use to make this recipe using raw chana dal and soaking it in water then shallow fry and then to grind it.... but ur idea looks better... i must try it.

Thanks..
Pratibha