चने की दाल की चटनी – Roasted Bengal Gram Chutney

भुनी हुई चने की दाल बाजार में मिल जाती है, भुनी चने की दाल से बनी चटनी बड़ी स्वादिष्ट होती है. इडली, दोसे और वड़ो इत्यादि के साथ यह चटनी प्रयोग की जाती है.
Read - Roasted Bengal Gram Chutney In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki dal ki Chutney
- भुनी चने की दाल - 1 कप (100 ग्राम )
- हरी मिर्च - 2-3
- नीबू - 1
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- रिफाइन्ड तेल - 2 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च - 2 पिंच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Chane ki dal ki Chutney
चने की दाल को मिक्सर में डालिये और 1/2 कप पानी डाल दीजिये, हरी मिर्च और नमक मिला कर बारीक पीस लीजिये, चटनी की कनसिसटेन्सी यदि गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा पानी डालकर मिलाया जा सकता है. चटनी को प्याले में निकाल लीजिये और नीबू का रस निकाल कर चटनी में मिला दीजिये.
तड़के के लिये, गैस पर छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालें, राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये, अब तड़के में लाल मिर्च की डाल कर मिला दीजिये, तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल कर मिला दीजिये, स्वादिष्ट चने की दाल की चटनी तैयार है.
चटनी को इडली, दोसे या उत्तपम के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिप्रा जी, इसमें नींबू का उपयोग किया है, इसलिए दही डालने की आवश्यकता नही है.
निशा: रिंकू जी, हां कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें और चना दाल को चलाते हुये अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक भून कर यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपमाला जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दही डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी, चटनी को उत्तपम, अप्पम के साथ भी खाया जा सकता है.
निशा: ज्योति, वेबसाइट पर कई तरह की जलेबी बनाने की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनामिका, चने की भुनी दाल चटनी के लिये ले लीजिये, दाल को भिगोना नहीं है, मसाले और पानी के साथ पीस कर चटनी तैयार करनी है.
निशा: सोनाली आप क्या पूंछना चाह रही है?
aapki recipes bahut bahut achchhi he mene kai sari try bhi ki he
thnx alot
निशा: चोराफली के साथ पोदीना चटनी सर्व की जाती है, पोदीना चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पोदीना चटनी लिखकर रैसिपी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Please correct it lest some more get fooled.ghughutibasuti
निशा: बताने के लिये धन्यवाद. मैं बहुत जल्दी ही अंग्रेजी अनुवाद को सही कराने की कोशिश करतीं हूं एवं अंग्रेजी में लिखी अन्य रेसीपी भी चैक करती हूं.
निशा: उपेन्द हम कोशिश करेंगे.
RAJNI
निशा: ज्योति, आप कढ़ाई में थोड़ा तेल डाल कर, धीमी आग पर भून लीजिये, दाल अन्दर से कच्ची न रहे और चटनी बना लीजिये.
निशा: संध्या, चटनी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खा सकते हैं.
Your dalia chutney are very easy and good. We have split dalia here and will make after roasting them.
In many years back in "Kelkar Restaurant" Near Bori Bunder station -Mumbai with dosa and Idali I used to eat their this excellent chutneys. Only for this daliya chuntney I used to go and close to GT High School in those days. Still no other place I got same chuntney test.
Like your recipes very much!!!
mam chane ki dal ko hum ghar me bhi bhunj sakte hai plz rep. me
निशा: रश्मि, चने की दाल घर में नहीं भुनती लेकिन भुने चने के छिलके छील कर बना सकती हैं.
ऐसा लगता है आप मेरे साथ चोके में खड़ी है
शुक्रिया शब्द बहुत छोटा है
निशा: मधुलिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
supriya