सेवई पुलाव | Vermicelli pulav Recipe

📅 14 मार्च 2008 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 23 कमेंट ★ 3.9 (5455)

Vermicelli Pulav
यदि इस सप्ताहांत अपने शहर के आसपास कहीं घूमने जारहे हैं तो आप सिंवई पुलाव (Vermicelli pulav) बनाकर अपने साथ ले जाईये. सिंवई पुलाव (Semiya pulav) को बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं. बच्चे इसे बहुत पसंद करेंगे.

चावल पुलाव तो हम हमेशा ही बनाते रहते हैं. आज सिंवई पुलाव बनाने का मन हो रहा है.  सिंवई पुलाव बहुत ही स्वादिष्ट होता है, बनाना भी बहुत ही आसान है. आइये आज सिंवई पुलाव बनायें. Vermicelli pulav, Semiya pulav, Vermicelli Vegetable Pulav, Vermicelli Pulao, Sevaiya Vermicelli Pulao.

Read - Vermicelli pulav Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vermicelli Pulav

  • सिंवई- 1 कप
  • हरी मटर के दाने- ¼ कप
  • गाजर- ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • फूलगोभी- ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- ½ इंच टुकड़ा (कद्दूकस) या ½ छोटी चम्मच पेस्ट 
  • काली मिर्च- 5 से 6 
  • बड़ी इलायची- 2 
  • लौंग- 2 से 3
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काजू- 8 से 10
  • घी- 1 से 2 टेबल स्पून
  • नींबू- ½

विधि - How to make Vermicelli Pulav

sevaiya_2_446493686.jpg

कढ़ाही में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये.  सिंवई घी में डालिये और लगातार चलाते हुए हल्की ब्राउन होने तक इन्हें मीडियम आंच पर भूनिये. सिंवई भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलायची को छीलकर दरदरा कूट लीजिये.

1 छोटी चम्मच घी कढ़ाही में डालकर गरम कीजिये.  काजू को दो भाग में करके घी में डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनिये और प्लेट में निकालकर रख लीजिये. फिर, घी में जीरा डालकर भूनिये,  तुरन्त दरदरा किया मसाला डालकर बिल्कुल हल्का सा भूनिए. इसके बाद, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, और मटर के दाने डाल कर भूनिये. मटर के दानों को नरम होने तक 1 मिनिट के लिए ढककर धीमी आग पर भुनने दीजिए.

जब मटर नरम हो जाय, तब गाजर, शिमला मिर्च और फूलगोभी डालकर 2 मिनिट भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें 1 मिनिट ढककर पकाइये,  टमाटर डाल कर, 1 मिनिट तक चला कर भूनिये.  फिर सिंवई की मात्रा का दुगुना  यानी कि 1 कप सिवई में 2 कप पानी डालकर ढककर पानी उबलने दीजिए. 

पानी में उबाल आने के बाद सिंवई और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. इसे फिर से ढककर धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि सिंवई सारा पानी न सोख लें. बीच-बीच में सिंवई को चलाते रहिए. 7 मिनिट बाद, पुलाव बनकर तैयार है. इसमें नीबू का रस और थोड़ा सा धनिया डालकर मिला दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और 2 मिनिट तक सिंवई को ढककर रखिये, ताकि वे बचा हुआ पानी भी सोख लेंगी और खिला खिला पुलाव बन जाएगा. 

सिंवई पुलाव (Vermicelli Pulao) तैयार है. पुलाव में बचा हुआ घी और आधे काजू भी डालकर मिला दीजिए.  पुलाव को प्लेट में निकालिये और बचे हुए  हरे धनिये और काजू से सजाइये.  गरमागरम सिंवई पुलाव परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • घी अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं. ज्यादा घी में पुलाव अधिक स्वादिष्ट लगता है लेकिन सेहत के हिसाब से हम घी को कम भी कर सकते हैं. 
  • हमने सारी सब्जियां मिलाकर 1 कप ली है. अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां कम या ज्यादा ले सकते हैं और सब्जियों का चुनाव भी अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं. 
  • हरा धनिया सबसे बाद में डाला जाता है ताकि उसकी खुश्बू ज्यादा देर तक बनी रहे. 

Vermicelli pulav Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (5455 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (23)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepa verma
nishaji jb hum meethi sewayi doodhwali banate h to jb cheeni dalte h to sewayi fat jati h plzzz batayiye kya kare
निशा: दीपा जी, सिवई पूरी तरह पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और अब चीनी डालें और ढक कर रख दीजिये, थोड़ी देर बाद खोलें और चीनी मिला दीजिये, दूध नहीं फटता.
Rachna suri
My vermicelli pulao becomes sticky?how can I prevent it.

निशा: रचना जी, सेमई को अच्छी तरह घी में भूनें, और रेसिपी के अनुसार बनायें, पुलाव अच्छा बनेगा.
Richa
Can we add turmric in it

निशा: रिचा जी, आप कर सकती हैं.
adityathank
thanks for this video, this video really makes cooking easy.

निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam
seviyo mai pani dalne se wo apas mai chipak jayenge...........

निशा: नीलम जी, दिए हुए तरीके से रैसिपी बनाएं सेवई नहीं चिपकेंगी.
rekha
Sevai me pani dalne ke bad wo chipak jati hai khilti nahi hai kya koi aur tarika hai
nitukumari

very good website and excellent your recipes . its very helpful to us.


निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reena
hi nisha ji kya is pulao mai kaaju dalne jaruri hai

निशा: रीना, काजू डालना जरूरी नहीं है, ड्राई फ्रूट अपने मनपसन्द से कोई भी डाले जा सकते हैं.
komal
nisha ji...........thanku..........apne itni acchi receipes hame sikhya.....mere hasband pahle mera bilkul khyal nahi rakhte the par ab wo mere se bahut pyar krne lage.......q ki mai unko acchi acchi dises banakar khilati hu. apka bahut bahut dhnyabad
निशा: कोमल मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
INDIRA MADAAN
nisha ji you are really wonderful i love u a lot
i wish i could see u personally thanx for ur wonderful and easy way method receipes
निशा: इंदिरा जी, इच्छा है तो कभी अचानक मिल जायेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya singh
hi nisha ji, thnx fr all recipes,but i want to ask u one thng tht insted of anardana hum chana masala powder me kya dale yaha toh anardana kahi nahi mil raha hi ...pls reply
निशा: प्रिया, प्लीज इस सवाल को चना मसाला रैसिपी पर लिखिये, मुझे रिप्लाइ करने में आसानी होगी.
Rajdeep Kaur
Nisha Ji,
Bahut hi mazedaar recipe hai. Meri 4 saal ki beti hai aur use itni pasand ayi ke baar baar khane ko mann kare...bahut shukriya..
juhi
Excellent recipe!!!! loved it. thank u:-)
rinku
mix vegetable oven may kaise banay plz help me
Poonam Sharma
nisha ji thanks hume itni accha accha khana banana sikhane k liye,,,,,, mujhe aap ki thodi si healp chahie, actually mujhe PAPAYA SHAKE bahut pasand hai , par mainabhi pregnant hoon 4th month ahi . to kya main ab papaya shake le sakti hooon. actually mujhe mere doctor ne mana kiya tha starting main......... plz healp me,

निशा: पूनम, प्रगनेन्सी पीरियड में पपीता न खायें, पपीता गर्म होने के कारण कभी कभी मिसकैरिज का कारण बन जाता है.
rupali
vermicelli market se haath ki bani ya machine ki bani leni hai. kaunsi company ki best hai.

निशा: रुपाली, जो आपको पसन्द हो उन वरमीसैली से ये पुलाव बना लीजिये.
simran
nice dish ......
Kavita Singh
i would like to say thanks to nisha who gives me so many recipies i always try to cook dishesh from this.
nisha difne its dishes properly & word to word which is very easy to understand.

Thanks Nisha jiiiiii
Ruchita
You have not mentioned how many tomatoes to use in the ingredients?
roop
nishaji mujhe ek baat puchni jaise winter days mein carrot,etc jo sabjiyan hoti hai wo to summer days mein milengi nhi, to hum unki jagah is recipe main aur baaki recipe jaise soups mein kaunsi sabjiyan daal sakte hai...
ek aur baat puchni hai k jaise hum mango ka aamchur bana lete hain winters mein use karne k liye kya waise hi hum carrots,etc ko sukha kar rakh sakte hain summers mein use karne k liye...agar yes tp plzzz iske baare mein bhi bataiye....
thnxx a lot....
निशा; रूप, समर में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैराइटी गाजर मिलती है उन्हैं डाल कर आप ये सब बनाइये. सब्जियां सुखाने का अलग तरीका हैं.
ritu
hi nisha. u done a very good job.that u make easy for us .( cooking ) im very thankful.
Priyanka Mishra
Hi Nisha ji, mujhe kafi dino se sabhar aur dosha ko banane ki bidhi janne thi thank for this recipes. lekin ek bat mujhe janni hai ki 10-12 ghante ke liye dhak kar rakhna hai kya pls pls reply me.
निशा: प्रियंका, मिश्रण को 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
nisha
excellent website and superexcellent recipes..........keep the good work gng