भरवां करेला मसाला करी । Bharwa Karela Masala Curry । Stuffed Karela in tamarind Gravy

📅 15 अप्रैल 2018 👁 30 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.6 (4)

एकदम अलग स्वाद के भरवां करेला मसाला करी,  चपाती, पूरी, पराठे या चावल किसी के साथ भी परोसिए, सब मज़े से खाएंगे. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Karela in tamarind Gravy

  • करेले- 6 (250 ग्राम)
  • सरसों का तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
  • इमली का पल्प- 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर- ½ छोटी चम्मच से ज्यादा
  • धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
  • हींग- ½ पिंच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक- 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Bharwa Karela Masala Curry

करेलों को धोकर अच्छी तरह से पानी सूखने तक सुखा लीजिए. करेलों के दोनों ओर का डंठल हटाकर चाकू से खुरचते हुए छील लीजिए. इसके बाद, प्रत्येक करेले को बीच में से लंबाई में इस प्रकार काटे कि करेले नीचे की ओर से जुड़े रहे. करेलों में से बीज और उसका पल्प बाहर निकालकर इनको खोखला कर लीजिए. करेलों के अंदर और बाहर थोड़ा सा नमक लगा लीजिए ताकि करेले की कड़वाहट कम हो जाए. करेलों से निकाली हुई छीलन और बीजों में ½ छोटी चम्मच नमक डालकर मिला दीजिए. करेलों को 20 मिनिट के लिए ऎसे ही छोड़ दीजिए.

बाद में, करेलों को 2 बार पानी में डुबोकर रगड़-रगड़कर धो लीजिए. छीलन को भी पानी में 2 बार धो लीजिए और छलनी में अच्छे से दबाकर छानकर ले लीजिए. 

मसाला तैयार कीजिए
कढाही गरम कीजिए. इसमें 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम होने दीजिए. तेल में जीरा हींग, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और छीलन डाल दीजिए. छीलन को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. 

छीलन में गरम मसाला, अमचूर और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर लगातार चलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए. स्टफिंग तैयार होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए.

करेले भरिए
करेले को बीच में से खोलिए और इसके अंदर 1 से 2 चम्मच मसाला अच्छे से दबाकर भर दीजिए और अतिरिक्त स्टफिंग करेले से हटा दीजिए. सारे करेले इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिए.

करेले पकाइए
कढ़ाही में 3 से 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर कढ़ाही में करेलों को सीधे-सीधे लगा दीजिए. करेलों को ढककर मध्यम आंच पर 4 मिनिट पकने दीजिए. 
4 मिनिट बाद, करेलों को थोड़ा सा घुमाकर साइड से भी 3 से 4 मिनिट सेक लीजिए. करेलों को इसी तरह घुमा-घुमाकर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. 

करेलों को चैक कीजिए. करेले बनकर तैयार है. इन्हें एक प्लेट में लगाकर रख लीजिए.

ग्रेवी बनाइए
कढ़ाही में बचे हुए मसाले में ½ कप पानी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, ¼ छोटी चम्मच नमक और इमली का पल्प डालकर मिला दीजिए और इसे चमचे से चलाते रहिए. ग्रेवी मे उबाल आने पर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. 

तैयार ग्रेवी को करेलों के ऊपर डाल दीजिए और ऎसे ही ग्रेवी में 10 से 15 मिनिट रहने दीजिए. करेले ग्रेवी को सोखकर बहुत ही स्वादिष्ट हो जाएंगे. भरवां करेला मसाला करी फ्रिज में रखकर पूरे सप्ताह तक खा सकते हैं. 

सुझाव

  • अगर आपको करेले की कड़वाहट अच्छी लगती है, तो आप इनको बिना नमक लगाए ही सीधे यूज कर सकते हैं. 
  • सरसों के तेल के बजाय किसी भी कुकिंग अॉयल में करेले बनाए जा सकते हैं. 
  • करेलों की ग्रेवी प्याज-टमाटर या दही से भी बना सकते हैं, लेकिन सबसे आसान इमली की ग्रेवी होती है. 

Bharwa Karela Masala Curry । भरवां करेला मसाला करी । Stuffed Karela in tamarind Gravy

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arti
I like it
Thanks mam
NishaMadhulika
आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit Kumar
Mujhe karela bilkul bhi pasand nhi tha lekin jab maine aap ki recipe mummy ko dikhai aur mummy ne banaya tab se mujhe karela pasand ho gaya aur aaj main bade saukh se khata hoon. I love your recipes you're like my mother.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Amit Kumar