कॉर्न फलैक्स का नमकीन पोहा | Corn Flakes mixture | Cornflakes Chivda Recipe

📅 1 मार्च 2018 👁 53 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.4 (7)

लंबे समय तक स्टोर होने वाला खट्टा मीठा कॉर्न फलैक्स का नमकीन पोहा झटपट तैयार हो जाए. 

Read- Corn Flakes mixture | Cornflakes Chivda Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cornflakes Chivda Recipe

  • कॉर्न फ्लेक्स- 2 कप (100 ग्राम)
  • मूंगफली के दाने- ¼ कप (50 ग्राम)
  • नमकीन बूंदी- ½ कप
  • काजू- 10 से 12 (कटे हुए)
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • चीनी पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर- ¾ छोटी चम्मच
  • करी पत्ते- 10 से 12
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Corn Flakes mixture

कॉर्न फ्लेक्स नमकीन बनाने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और धीमी-मध्यम आंच पर इनको हल्के ब्राउन होने और अच्छी खुशबू आने तक भून लीजिए. फिर, इनको एक प्लेट में निकाल लीजिए. 

कढ़ाही में बचे हुए तेल में कटे हुए काजू डाल दीजिए और बिल्कुल धीमी आंच पर हल्का सा गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. कढ़ाही में से थोड़ा सा तेल निकाल लीजिए और सिर्फ 2 छोटी चम्मच तेल में करी पत्ते डालकर धीमी आंच पर हल्का सा क्रिस्प होने तक भून लीजिए. गैस बंद करके तेल में नमक, अमचूर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और चीनी पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए. मसाले में कॉर्न फ्लेक्स, किशमिश, भुने हुए मूंगफली के दाने-काजू डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. इस दौरान, गैस हल्की सी अॉन रखें ताकि कॉर्न फ्लेक्स और क्रिस्पी हो जाएं. कॉर्न फ्लेक्स में नमकीन बूंदी डालकर भी मिला दीजिए.

कॉर्न फ्लेक्स मिक्सचर 5 मिनिट में बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. मिक्सचर को प्लेट में निकाल लीजिए. कॉर्न फ्लेक्स नमकीन को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 3 महीने तक खाते रहिए. 

सुझाव

  • नमकीन बूंदी आप घर पर भी बना सकते हैं. इसकी रेसिपी हमारे चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

Corn Flakes mixture | कॉर्न फलैक्स का नमकीन पोहा | Cornflakes Chivda Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.4 / 5 (7 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ranjana
cornflakes ko oil me fry krna hai?
NishaMadhulika
रंजना जी, इन्हें फ्राय ही करना है.