आंवला मुरब्बा गुड़ वाला । Amla Murabba with Jaggery | Amla murabba with Jaggery

📅 7 फरवरी 2018 👁 72.8 हज़ार बार देखी गई 💬 14 कमेंट ★ 3.0 (10)

चीनी की चाशनी से तैयार आंवले मुरब्बे को तो सभी खाते हैं, लेकिन आज हम चीनी से परहेज करने वालों और गुड़ के शौकीनों के लिए खास लाए हैं- आंवला मुरब्बा गुड़ वाला.

Read- Amla Murabba with Jaggery

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla murabba with Jaggery

  • आंवले - 7 (250 ग्राम)
  • गुड़- 1.25 कप (300 ग्राम) (क्रम्बल किया हुआ)
  • नींबू- 1

विधि - How to make Amla Murabba with Jaggery

आंवलों को पानी से धोकर सुखा लीजिए.

आंवले भाप में पकाएं
किसी भगोने में 2 कप पानी लेकर उबलने रख दीजिए. पानी को ढक दीजिए ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए. पानी में उबाल आने पर भगोने के ऊपर एक छलनी रख दीजिए और इसमें आंवले रख दीजिए. आंवलों को ढककर मध्यम आंच पर भाप में पूरे 8 मिनिट पकने दीजिए.

भाप में पकने पर आंवले नरम हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दीजिए. आंवलों को निकालकर प्लेट में रख लीजिए ताकि ये जल्दी से ठंडे हो जाएं. बाद में, आंवलों में फॉर्क से छेद कर दीजिए और एअर टाइट कन्टेनर में डाल दीजिए. आंवलों के ऊपर गुड़ डालकर कन्टेनर बंद कर दीजिए. अगर आपके यहां धूप आती है, तो कन्टेनर को 2 दिन की धूप में रख दीजिए, वरना इसे कमरे में ही रख लीजिए. गुड़ के पिघलने पर चाशनी बन जाएगी.

चाशनी गाढ़ी करें
2 दिन बाद, आंवलों से अच्छा जूस निकल आया है, गुड़ की अच्छी चाशनी बन गई है, लेकिन चाशनी पतली है. इसे गाढ़ा करने के लिए कढ़ाही में आंवलों को चाशनी समेत पकने के लिए डाल दीजिए और गुड़ की चाशनी को थोड़ा सा गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

बाद में, चाशनी को चैक कीजिए. चमचे से चाशनी को गिराएं, इसकी बूंदे धीरे-धीरे गिरे, तो चाशनी गाढ़ी होकर तैयार है. चाशनी गाढ़ी होने में कुल 5 मिनिट का समय लगता है.

मुरब्बा तैयार है. इसे ठंडा होने दीजिए. इसके ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस डाल दीजिए और मुरब्बे को प्याले में निकाल लीजिए.

स्वाद और सेहत से भरपूर गुड़ वाला आंवले का मुरब्बा तैयार है. सर्दियों में आंवले बहुतायत में मिलते हैं. इस समय मुरब्बा बनाकर रख लिया जाए, तो गर्मियों में बेहद फायदेमंद रहता है. रोजाना एक आंवले का मुरब्बा खाया जाए, गर्मी से बहुत राहत मिलती है.

सुझाव

  • मुरब्बा बनाने के लिए बड़े किस्म के आंवले लीजिए. इनका स्वाद कम खारा होता है.
  • जिस कन्टेनर में मुरब्बे को रखे, उसको गरम पानी से धोकर धूप में अच्छे से सुखाकर ही यूज करें.
  • आप चाहे, तो चाशनी गाढ़ी करने के बदले इस मुरब्बे को धूप में रखकर भी बना सकते हैं लेकिन उसमें 15 से 20 दिन लग जाएंगे. धूप में रखने से आंवलों का जूस सूख जाता है, चाशनी गाढ़ी होकर मुरब्बा तैयार हो जाता है.
  • मुरब्बा में अच्छा स्वाद और हल्की खटास लाने के लिए नींबू डाला गया है क्योंकि मुरब्बा काफी मीठा होता है.
  • आप चाहे, तो मुरब्बे में थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक भी डाल सकते हैं. इससे भी मुरब्बा अधिक स्वादिष्ट बनता है.
  • मुरब्बे को भाप में पकाने से इसके पौष्टिक तत्व बचे रहते हैं.
  • मुरब्बे को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए, मुरब्बे को चाशनी में पूरी तरह से डुबोकर रखें. अगर चाशनी कम रह जाती है, तो थोडी सी गुड़ की चाशनी और बनाकर इसमें मिला लें.

Amla Murabba wtih Jaggey | आंवला मुरब्बा गुड़ वाला । Amla murabba with Jaggery

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (10 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (14)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti kumari
Kya chini wala murabba ko steam kr k soft kr sakte h
NishaMadhulika
Jyoti kumari जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इस विधि से बनाने की कोशिश करूंगी.
shail devi
Thank you so mach
NishaMadhulika
shail devi जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
sarbjit kaur
Thanks for reply ....thanku so much mam
NishaMadhulika
सरबजी जी, आभार.
sarbjit kaur
Hi mam...Maine Gur ka murabba banaya...Lekin amle sikur Gye hain and soft bhi nahi bane..... mujhse bnane m kya galti Hui hai....plz reply. Ta k m dusri Baar sahi bna sakun
NishaMadhulika
सरबजीत जी, मुरब्बा अधिक पका जाने पर ऎसा हो सकता है.
Chandu Rajini
First time I prepared the Amla murabba with jaggery, it's so nice I just followed your instructions and I prepared well. My entire family liked it very much. Thankyou very much Nishaji.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Chandu Rajini
shikha pratap
thanx Nisha ji..aapka reply aane se pahle hi humne steam de kar sugar murabba aapki vidhi se banaya ye bht hi tasty bana hai
NishaMadhulika
शिखा जी, मुझे जानकर अच्छा लगा की आपने इसे बहुत अच्छे से तैयार कर लिया है, आप इसी तरह अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करती रहें. बहुत बहुत धन्यवाद.
shikha pratap
kya gud wale murabbe ki tarah hi steam de kar chini wala murabba banaya ja sakta hai aavalo ko bina2-3 din bhigaye
NishaMadhulika
शिखा जी, बना सकते हैं.