ताजा हरे मटर की दाल | Hare Matar ki Dal | Fresh Green Peas Daal Recipe

📅 22 जनवरी 2018 👁 1.7 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 2.8 (55)

हरी मटर की सब्जी, मटर पुलाव, निमोना तो आपने अक्सर खाया होगा. आज हम आपको ताजा हरे मटर की दाल के अनोखे स्वाद से रूबरू कराएंगे.

Read- Hare Matar ki Dal | Fresh Green Peas Daal Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fresh Green Peas Daal Recipe

  • मटर के दाने- 1 कप
  • देसी टमाटर- 2 (100 ग्राम)
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (लंबाई में कटी हुई)
  • तेल- 1 से 2 टेबल स्पून
  • घी- 1 छोटी चम्मच
  • हींग- ½ पिंच
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- ¾ छोटी चम्मच
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Hare Matar ki Dal

टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करके रख लीजिए.

कुकर गरम कीजिए. इसमें 1 से 2 टेबल स्पून तेल डाल लीजिए. गरम तेल में ¼ छोटी चम्मच जीरा डालकर भुनने दीजिए. फिर, इसमें हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, इसमें टमाटर- हरी मिर्च का पेस्ट और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. साथ ही आधा लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक इसे भून लीजिए.

इसी बीच, मटर को दरदरा पीस लीजिए. थोड़े से दाने साबुत भी रहने चाहिए.

भुने मसाले में पिसी हुई मटर डालकर 1 मिनिट मसालों के साथ में भून लीजिए. इसमें 1 कप पानी और नमक डालकर मिला दीजिए. कुकर को बंद करके 1 सीटी आने तक मटर की दाल को पकने दीजिए. सीटी आने के बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिए. बाद में, दाल में गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. दाल को प्याले में निकाल लीजिए. हरी मटर की दाल को ऎसे भी सर्व कर सकते हैं लेकिन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट और मसालेदार बनाने के लिए इसके ऊपर से तड़का भी लगाया जा सकता है.

तड़का लगाएं

तड़का पैन गरम कीजिए. इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर, इसमें बचा हुआ जीरा और लंबाई में कटी हुई मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, गैस बंद करके तड़के में बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. तैयार तड़के को दाल के ऊपर डालकर मिक्स कर दीजिए. इसके ऊपर हरा धनिया डालकर इसकी गार्निशिंग कर लीजिए.

हरे मटर की ज़ायकेदार और मसालेदार दाल सर्व करने के लिए तैयार है. इसे चपाती, पराठे, नान. पूरी, चावल किसी के साथ में परोसिए.

सुझाव

  • आप चाहे तो हींग ना डालें और प्याज लहसुन डालकर इसे बना लें.
  • इसके लिए देसी टमाटर लें तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि ये खट्टे होते हैं और इनके उपयोग से दाल में स्वाद भी अच्छा आता है. 
  • अदरक का पेस्ट ना हो, तो ½ इंच अदरक का टुकड़ा टमाटर और हरी मिर्च के साथ में ही पीस लें.
  • अगर आप तीखा पसंद करते हैं, तो मिर्च ज्यादा ले सकते हैं.
  • दाल को अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार थोड़ी सी गाढ़ी या पतली रख सकते हैं.
  • गरम मसाला और हरा धनिया सबसे बाद में ही डालें ताकि इनकी खुशबू ज्यादा समय के लिए बरकरार रहे.

Hare Matar ki Dal | ताजा हरे मटर की दाल । Fresh Green Peas Daal Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (55 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
rakhi
nice recipe....peas are very healthy vegyy...
awsome.
NishaMadhulika
rakhi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudha
Very easy as well as very tasty
NishaMadhulika
सुधा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarti jain
Love the taste of all your dishes
NishaMadhulika
अरती जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Dipa Shrestha Manandhar
Bahoot achchhi recipe hai mam main bhi try karoongi
NishaMadhulika
दीपा जी, आपक अबहुत बहुत धन्यवाद. आप यह रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
kapil daul
isme alag se tadka lagana jaroori hai. kya mein upar vala tadka skip kar skti hoon. muhhe mirh masale kam khane ke liye kaha gaya hai. dal tasty to lagegi na
NishaMadhulika
कपिल जी, आप चाहें तो अलग से तड़का नहीं लगाएं आपपको मटर की दाल का स्वाद ऎसे भी बहुत पसंद आएगा.