भाप में पके एकदम सॉफ्ट पोहे । Steamed Poha Recipe | Poha cooked in steam

📅 26 दिसंबर 2017 👁 95.1 हज़ार बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 4.0 (225)

इंदौर के खास भाप में पके एकदम सॉफ्ट पोहे स्वाद में तो बेहतरीन होते ही हैं, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी. दिन में किसी भी समय इस हल्के फुल्के स्नैक्स को मज़े से खाया जा सकता है.

Read- Steamed Poha Recipe | Poha cooked in steam

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha cooked in steam

  • पोहा - 2 कप (150 ग्राम) 
  • नमकीन सेव - ½ कप 
  • मूंगफली - ⅓ कप 
  • हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 15-20
  • नींबू - 1 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम 
  • तेल - 1 छोटी चम्मच 
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Steamed Poha

मीडियम साइज का पोहा लेकर साफ पानी से 2 बार धो लीजिए. फिर पोहे में चीनी, ½ छोटी चम्मच नमक, हल्दी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए. इसके बाद इसमें 2 छोटी चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिए. पोहे को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए, ये अच्छे से फूल कर तैयार हो जाएंगे.

5 मिनिट बाद पोहे के फूलने पर इन्हें टोस कीजिए और चम्मच से फैला लीजिए.

भाप में पोहे बनाने के लिए कोई भी ऐसा बर्तन ले लीजिए जिसमें छलनी आ जाए. बर्तन में 2 से 2.5 कप पानी डालकर पानी को ढककर उबलने के लिए रख दीजिए ताकि उसमें जल्दी से उबाल आ जाए. छलनी में पोहे डालकर अच्छे से फैला दीजिए.

पानी में उबाल आने पर छलनी को बर्तन के ऊपर रखकर ढक दीजिए. पोहों को 10 मिनिट तक मध्यम आंच पर पकने दीजिए. 10 मिनिट बाद पोहे को चैक कीजिए. पोहे बनकर तैयार हैं, इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.

पोहे का तड़का बनाएं
पोहे में तड़का लगाने के लिए, छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में राई के दाने डालकर भून लीजिए . राई भुन जाने पर इसमें करी पत्ते और हरी मिर्चें डालकर हल्का सा भून लीजिए. तड़के को पोहे के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिए.

पोहे बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिए. पोहे को प्लेट में डालकर इनके ऊपर थोड़े से नमकीन सेव डाल दीजिए, साथ में भूने हुए मूंगफली के दाने, थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. आप चाहें तो नींबू का छोटा सा टुकड़ा इसके साथ रखिए और किसी भी समय खाइए.

सुझाव

  • पोहे में बहुत ज्यादा पानी ना डालें, वरना ये चिपचिपे और गिलगिले हो जाते हैं. पानी सिर्फ इतना होना चाहिए कि पोहा बस भीग सके.
  • पोहे के तड़के लिए आप अगर कम तेल पसंद करते हैं तो आप 1/2 छोटी चम्मच तेल ही ले सकते हैं. 
  • मिर्च अपनी पसंद अनुसर कम ज्यादा कर सकते हैं और अगर बच्चों के लिए पोहे बना रहे हैं, तो मिर्च हटा भी सकते हैं.

Steamed Poha Recipe | भाप में पके एकदम सॉफ्ट पोहे । Poha cooked in steam

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (225 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Indu
Bahut badhiya thank you ji
Lekin kabhi pohe jyada bhig jaye to kya karna chahiye unhe sahi karne ke liye?
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Indu
Bhupender singh rathod
Hme aapki recipi pasand aayi

Your recipi is very good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Bhupender singh rathod
prachi.pal
thanks.good
Your.recipe
Nisha ji
NishaMadhulika
प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krish
Tasty sweet
NishaMadhulika
कृष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayank Sharma
मेडम पोये का रंग एकदम पीला नही होता है ऐसा क्यू होता है ।। और क्या बिना कलर के पोये में एकदम पिले हो सकते हैं क्या
NishaMadhulika
मयंक जी, पोहे में हल्दी का उपयोग किया जाता है जिससे उसका रंग पीला होता है.
Ravi Dubey
Hello Nishaji, I hope you are fine and in good health. I just wanna know can I use green peas instead of groundnuts as I don't like it.

निशा: रवि जी, आप इसमें हरी मटर भी डाल सकते हैं.
अवनी
नमस्कार निशा जी, मैं बड़े दिनों से ऎसे ही पोहे की रेसिपि डूंढरही थी. आपने मेरी खावाइस पूरू कर दी. क्या मैम इस को तीखा बनाने के लिए थोड.ई सी लाल निर्च डाल सकती हीं और कब डालू.

निशा: अवनी जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप अपने स्वादानुसार इसमें लाल मिर्च का उपयोग कर सकते हैं. जब मसाले पोहे में डालें तभी आप इसमें मिर्च भी डाल कर मिक्स कर लीजिए.