चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न । Crispy Fried Corn । Spicy Crispy Corn

📅 21 दिसंबर 2017 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 4.3 (220)

किसी भी पार्टी में स्टार्टर और कभी भी स्नैक्स के तौर पर खाने के लिए एक नायाब रेसिपी -चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न.

Read- Crispy Fried Corn । Spicy Crispy Corn

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Crispy Corn

  • स्वीट कॉर्न - 1 कप
  • कॉर्न फ्लॉर - 2 टेबल स्पून
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिए

परोसने के लिए

  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू - ½

विधि - How to make Crispy Fried Corn

स्वीट कॉर्न उबालिए
एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर इसे ढककर पानी उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें स्वीट कॉर्न डालकर 5 से 6 मिनिट तक उबलने दीजिए.

5 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न फूले-फूले दिखने लगेंगे. स्वीट कॉर्न उबल गए हैं. इन्हें पानी से निकालकर छलनी में डालिए और फिर एक प्याली में पलट लीजिए.

स्वीट कॉर्न में कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि स्वीट कॉर्न पर मसाले अच्छे से चिपक जाएं. मसाले पाउडर की तरह ना दिखे.

स्वीट कॉर्न तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर चैक कीजिए कि तेल गरम हुआ कि नही. हाथ पर गरमाहट लगनी चाहिए. स्वीट कॉर्न को तलने के लिए ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है. 1 स्वीट कॉर्न डालकर भी आप तेल चैक कर सकते हैं.

कम गरम तेल में धीरे-धीरे करते हुए आधे स्वीट कॉर्न डालकर इन्हें कलछी से थोड़ा सा हिला दीजिए. स्वीट कॉर्न को धीमी मीडियम आंच पर 3 मिनिट तक तल लीजिए. इसके बाद, गैस तेज करके इन्हें 1 से 2 मिनिट और तल लीजिए.

2 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न क्रिस्पी तलकर तैयार हैं, इन्हें कढ़ाही के ऊपर ही एक छलनी में निकाल लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए. गैस को धीमा करके स्वीट कॉर्न प्लेट में रख दीजिए.

बचे हुए स्वीट कॉर्न भी इसी तरह तल लीजिए. एक बार के स्वीट कॉर्न 5 मिनिट में तल जाते हैं. आप चाहे तो स्वीट कॉर्न ऎसे भी खा सकते हैं. इन्हें और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मसाले -हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू निचोड़कर डाल दीजिए. सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और क्रिस्पी स्वीट कॉर्न तैयार.

क्रिस्पी स्वीट कॉर्न को किसी भी समय सर्व कीजिए, यह टेस्टी स्नैक्स सभी को पसंद आएगा.

सुझाव

  • स्वीट कॉर्न उबलने पर फूले-फूले दिखने लगेंगे. 
  • अगर स्वीट कॉर्न में मसाले मिलाते समय ये स्वीट कॉर्न पर अच्छे से ना चिपक रहे हो, तो इसमें 1 या ½ छोटी चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
  • तेज गरम तेल में स्वीट कॉर्न तलने के लिए ना डालें और आग भी पहले धीमी होनी चाहिए. अगर आप तेज गरम तेल में इन्हें तलने डालेंगे तो ये फूट-फूटकर कढ़ाही के बाहर आ गिरते हैं. अगर गलती से ऎसा हो जाए, तो आप एक थाली से कढ़ाही को ढक दें ताकि जो स्वीट कॉर्न उचटे, वो थाली से टकराकर वापस कढ़ाही में ही चले जाएं. 
  • मसाले अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. आप चाहे तो इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर या चाट मसाला डाल सकते हैं. अगर आप इसमें चाट मसाले का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले नमक ना डालें या कम डालें.

Crispy Fried Corn । चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न । Spicy Crispy Corn

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (220 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kartik tiple
Mam aap asehi video's banate rho plz
NishaMadhulika
thanks you Kartik tiple
diksha
yammmiii
NishaMadhulika
दीक्षा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
ARTI VERMA
HI NISHA G


CORN SUKHA HIN LENA HAI KI, HAM KACHA DUDH BALI BHI USE KAR SAKTE HAN
NishaMadhulika
आरती जी, इसके लिए स्वीट कॉर्न नरम ही उपयोग करने हैं.
Rita Saini
Hello Nisha Ji,
कॉर्न फ्लॉर ke jagha hum maida le sakte hai????

निशा: रीता जी, आप इसमें कॉर्न फ्लोर के बदले अरारोट मिलाएं तो अधिक अच्छा रहेगा. मैदा भी मिला सकते हैं.
lukhidiamond
your info is quite helpful to forever. Amazing write-up,Great article.Keep it up and thanks to the writer.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
lukhidiamond
your info is quite helpful to forever.Keep it up and thanks to the writer.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakshita
Nishaji, mere ghar pe corns rakhe hue the. maine to fatak se yeh crispy corns bana dale.

निशा: रक्षिता जी, रेसिपी पसंद करने के लिए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने ले लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita Chauhan
Namaste auntie, aapka recipe kitna achcha hota hai. Hme bannek mein itni asani hoti hai. Aap kitne ache se sare ingrediens batakar recipe samjhati hai. kya nahi karna aur kya karna hai.

निशा: अनीता जी, आपके इस प्रशंसा एवं प्रोत्साहन भरे कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.