मूंग की दाल का हलवा बिना दाल भिगोये झटपट बनाये | Instant Moong Dal Halwa

📅 29 नवंबर 2017 👁 1.5 लाख बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.6 (273)

मूंग की दाल का हलवा बहुत ही बेहतरीन ज़ायके का लगता है. समय की कमी हो, तो मूंग की दाल का हलवा बिना दाल भिगोये झटपट बनाये और इस टेस्टी डेजर्ट को मेहमानों को सर्व करके खुश करें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Moong Dal Halwa

  • मूंग दाल - 1 कप (200 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
  • घी - ½ कप (125 ग्राम)
  • फुल क्रीम दूध - 500 मि ली
  • काजू - 20 से 25 (कटे हुए)
  • बादाम - 20 से 25 (कटे हुए)
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 15 से 20
  • पाउडर - इलायची (6 से 7)

विधि - How to make Jhatpat Moong Dal Halwa

मूंगदाल को कपड़े से पौंछकर ले लीजिए.

पैन गरम करके इसे लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. दाल से अच्छी खुशबू और गोल्डन ब्राउन रंग आते ही दाल भुनकर तैयार है. इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए और हल्का ठंडा होने दीजिए. दाल को भूनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.

दाल को मिक्सर जार में डालकर बिल्कुल हल्का दरदरा पीस लीजिए. पिसी हुई दाल को 1 मिनिट बाद ही जार का ढक्कन खोलकर निकालें क्योंकि पिसा हुआ आटा उड़ सकता है.

पैन में 3 से 4 टेबल स्पून घी डाल दीजिए. इसमें पिसी हुई दाल डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक 5 मिनिट भून लीजिए. भुनने पर दाल में से अच्छी खुशबू आ जाती है. भुनी दाल में दूध डालकर मिला दीजिए. इस दौरान आंच धीमी रखें. इसमें 1 कप पानी डालकर धीरे-धीरे पकने दीजिए. बीच-बीच में हलवे को चमचे से चलाते रहिए ताकि इसमें गुठलियां ना पड़े.
.
मेवे भूनने के लिए एक दूसरे पैन में थोड़ा सा घी डालकर गरम कीजिए. घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सा भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए. 

हलवे के गाढ़ा होने पर इसमें चीनी डालकर हलवे को चलाते हुए पकाइए. इसके बाद, थोड़े से मेवे बचाकर हलवे में भुने हुए मेवे डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में थोड़ा सा घी और इलायची पाउडर डाल दीजिए. हलवे को थोड़ा और पका लीजिए. हलवे में बचा हुआ घी भी डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे 1 से 2 मिनिट पका लीजिए. हलवा बन गया है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

मूंग की दाल का इन्सटेन्ट हलवा तैयार है. हलवे से घी बाहर निकल आया है और ऊपर भी घी तैर रहा है. इस स्वादिष्ट हलवे के ऊपर भुने मेवे और पिस्ते डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.

सुझाव

  • अगर दाल में पाउडर है, तो आप उसे धोकर और कपड़े से पौंछकर ले लीजिए. 
  • आप चाहे तो पानी ना डालकर पूरे दूध से भी हलवा बना सकते हैं या दूध कम करके अलग से मावा भूनकर भी हलवे में मिलाया जा सकता है. 
  • हलवे में अपनी पसंद के अनुसार घी कम या ज्यादा कर सकते हैं. 
  • जब दाल में चीनी और दूध डाल दें तब हलवे को जल्दी जल्दी चलाते हुए पकाएं. 
  • हलवे को लगातार चलाते हुए घी डालते हुए तब तक पकाएं जब तक कि हलवा घी न छोड़ दे.

Instant Moong Dal Halwa | मूंग की दाल का हलवा बिना दाल भिगोये झटपट बनाये

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (273 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

takshashila desai
i want to no if i want to use mawa and milk both in halwa than please tell me prapotion for that.
thank you.
i am making so many things from your receipe.
NishaMadhulika
takshashila desai जी, आप मावा को अपनी पसंद अनुसार मात्रा में यूज कर सकते हैं.
soma
Aj Maine first tym aapki batai hui recipe ke through moong dal ka halwa banaya and really sooo yummy ???? thankyou so much for sharing yummy dishes ma'am
NishaMadhulika
soma जी, आपके इस सहयोग और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Benita
Thanks Nishaji for the lovely recipe. It came out perfect and everybody enjoyed it
NishaMadhulika
Benita जी, मुझे खुशी है की आपको मेरा काम पसंद आया. बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Arpita Shrivastava
Namaste Nisha ji
Instant halwa ki yeh recipe bohot acchi he.
Nisha ji mere paas mung daal ka atta rakha hua he.
Magar hamare yaha sab bhigi mung daal ke hi mungode, halwa ya kachori pasand karte hain.
Please aap suggest kar sakti he ki moong daal atta ka me kese use kar sakti hu.
Thanks Nisha ji.

निशा: अर्पिता जी, आप आटे से चीले, पकौड़े भी बना सकती हैं.
Alpna Bhargav
Hi nisha ji ,love ur recipes.aap itne Asan tarike se khana banana sikhati hain ki khana banana magic lagta hai.graet work
निशा: अल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishnu joshi
Nisha jee once in a marriage occasion one maharaj {aachari } told me mung dals pests halwa is better then dry dall is it true ? Because this maharaj company didnot share the secrete of receipe
निशा: विश्नू जी, भीगी दाल का हलवा अच्छा बनता है लेकिन जल्दी से बनाना है तो सूखी दाल से इसे बनायें,ये भी हलवा अच्छा बनता है,प्लीज आप इसे थोड़ा बनाकर अवश्य खायें और बतायें कि हलवा कैसा बना.
san uike
wa mam aapse muje achi se achi recipe sikhne ko milta he .

निशा: रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma
Pl bataye nisha jibataye ki website kaise banate hai aur kitna charge lagta hai
Rohit Kapoor
Wah Nishaji Maja aa gaya. Apke hatho mein to jadu hai koi bhi dish banaye vadiya hi banti hai aur aap har dish ka short cut nikal hi leti hai hum jaise alsiyo ke liye.

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Kanupriya Mukherjee
Hello Mam, aapne to bahut hi aasan tarika nikal liya. mere husband jab dekho pche pade rehte hai moongdal halwa banao halwa banao ab unhe kaun bataye ki kitni mehnat lagti hai. par ab mai apke tarikwe se ise banakar unhe khush kar dungi/

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.