गाजर का गजरेला । Gajar Ka Gajrela | Gajar ka special Halwa

📅 20 नवंबर 2017 👁 43 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 4.2 (284)

दिखने में शानदार और स्वाद में खूब बढ़िया स्पेशल हलवा - गाजर का गजरेला, ठंडा या गर्म कैसे भी सर्व करें, ज़ायका उत्तम ही लगेगा.

Read - Gajar Ka Gajrela - Gajar ka special Halwa

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Gajrela

  • गाजर - 4 (500 ग्राम) (छिली हुई)
  • चीनी - ½ कप (125 ग्राम)
  • काजू - 10 से 12
  • बादाम - 10 से 12
  • फुल क्रीम दूध - 500 मि. ली.
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • इलायची - 4

विधि - How to make Gajar ka special Halwa

दूध को उबलने रख दीजिए. इसी बीच, गाजर के आगे और पीछे का भाग थोड़ा सा काटकर इन्हें कद्दूकस कर लीजिए. गाजर के बीच वाले पीले भाग को काटकर हटा दीजिए.

दूध में उबाल आने पर कद्दूकस की हुई गाजर दूध में डाल दीजिए और इसे मिक्स करके गाढ़ा होने तक पकने दीजिए.

इसी बीच, बादाम के पतले-पतले 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. काजू को दो टुकड़ों में काट लीजिए. साथ ही इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए.

गजरेला में गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें चीनी डालकर मिला दीजिए.

मेवे भूनने के लिए पैन में घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर इसमें बादाम और काजू डालकर हल्का सा भून लीजिए. भुने हुए मेवे प्लेट में निकाल लीजिए.

थोड़े से मेवे गार्निशिंग के लिए बचाकर बाकी मेवे और इलायची पाउडर हलवे में डालकर मिक्स कर दीजिए. गजरेला तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. इसे मेवों से गार्निश कर दीजिए.

स्वाद में लाज़वाब गजरेला को आप गरमागरम या ठंडा जैसे मर्जी परोसिए.

सुझाव
मेवों भूने बिना भी यूज कर सकते हैं.

Gajar Ka Gajrela | गाजर का गजरेला । Gajjar ka special Halwa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (284 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mahendra
Nisha ji aap ko dhanyvaad
Aise recipe batane ke liye
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mahendra
Sarika
Nish ji gajar doodh me dalkar ubalte samay doodh fatega kya? ..gajar halwe mein jab doodh ya cream dalti hu to woh fat jata hai ..
shaik emambi
looking very yummy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Payal sharma
Aunty! Aap bht ache se sari recipes btati hai or bht easy method hota h banane kaa....main ne lagbhag sari recipes bana li hai....
Kesar mawa roll, tutty fruity burfi or bhi new chocolates recipes plzzzz update kr lijiye
निशा: पायल जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Megha
Please share lashun chutney recipe
Amit
Aunty, what is the difference between gajar ka halwa and gajrela?

निशा: अमित जी, गजरेला को घी के बिना गया है, दूध में पकाया है और हलवे से पतला है. इस कारण ये गाजर के हलवे से अलग है.
shambhul
I like the helpful information you supply in your articles. I will bookmark your blog and check once more right here frequently. I’m rather certain I will be told many new stuff right right here! Good luck for the following!

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.