स्टीम्ड केक इडली । Steamed Cake in Idli Shape | भाप में बना, खाने में केक जैसा, दिखने में इडली - बनाने में आसान

📅 15 नवंबर 2017 👁 30.1 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.9 (257)

बेहद आसानी और झटपट तैयार होने वाला स्टीम्ड केक इडली, बच्चों को खूब भाए, बच्चे टिफिन में इसे खुश होकर ले जाएं. 

Read - Steamed Cake in Idli Shape

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Steamed Cake in Idli Shape 

  • सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
  • चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
  • घी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • फुल क्रीम दूध - 1 कप
  • बेकिंग पाउडर - ¾ छोटी चम्मच
  • इलायची - 5 से 6

विधि - How to make Sweet Idli

किसी बड़े प्याले में सूजी लीजिए. इसमें दूध डालकर इसे अच्छी तरह मिलने तक घोल लीजिए. इस घोल में घी डालकर मिक्स कर लीजिए. चीनी भी डालकर अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. इसके बाद, घोल को 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए और चीनी भी अच्छे से मिल जाए.

इसी बीच, इलायची को छीलकर दरदरा कूट लीजिए.

सूजी के फूलकर तैयार होने पर घोल को अच्छी तरह से चम्मच से चला लीजिए. घोल ना तो बहुत ज्यादा गाढ़ा है और ना ही पतला. इस घोल में इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए. इसमें बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए. घोल तैयार है.

कोई ऎसा बड़ा बर्तन जैसे कि भगोना लीजिए जिसमें कि इडली स्टेन्ड आ जाए. बर्तन में 2 कप पानी डालकर ढककर उबलने रख दीजिए.

इडली स्टेन्ड के सारे सांचों में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लीजिए. घोल को एक बार और चमचे से चलाकर सारे सांचों में थोड़ा थोड़ा घोल डाल दीजिए. सभी सांचों को क्रिस क्रॉस करते हुए स्टेन्ड पर अरेन्ज कर दीजिए.

पानी में उबाल आया या नही, यह चैक कर लीजिए. पानी में उबाल आते ही इडली स्टेन्ड बर्तन में रखिए और इसे ढककर इडली को 12 मिनिट तेज आंच पर पकने दीजिए.

12 मिनिट बाद, इडली पककर तैयार है. इडली स्टेन्ड को बर्तन से निकाल लीजिए. वैसे 12 मिनिट में इडली पककर तैयार हो जाती है, फिर भी इसे चैक करने के लिए इडली के अंदर चाकू गढ़ाकर देखिए, चाकू पर बैटर बिल्कुल भी लगकर नही आ रहा है. इडली अच्छे से पककर तैयार है. इडली के सांचों को अलग-अलग करके इडली को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. 

इडली के ठंडे होने के बाद, चाकू को इडली के किनारों पर सभी ओर घुमाकर इन्हें निकालकर प्लेट में रख लीजिए.

स्टीम्ड इडली तैयार है. एकदम सॉफ्ट और स्पंजी इडली केक को आप बच्चों के टिफिन में नारियल की चटनी, मूंगफली के दानों की चटनी या अचार के साथ रखिए.

सुझाव

  • घोल में घी अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार 1 से 4 टेबल स्पून तक डाल सकते हैं. 
  • चीनी भी कम या ज्यादा ले सकते हैं. 
  • इडली के घोल में मेवे- बादाम, काजू और किशमिश भी अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं. 
  • घोल बनाते समय सारी चीजें नापकर लें. घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नही होना चाहिए. 
  • पानी में उबाल आने के बाद इडली को ढककर तेज आग पर पकाएं.

Steamed Cake in Idli Shape | भाप में बना, खाने में केक जैसा, दिखने में इडली - बनाने में आसान

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (257 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shruti richhariya
Madam meri idli jyada achhi nahi bani,kya is idli se kuch aur bhi bana sakte hain taaki meri bani idli waste na ho
NishaMadhulika
श्रुति जी, आप इस बैटर से डोसा चीला उत्तपम भी बना सकती हैं.
Namrata Ekka
मैम आपने माइक्रोवेव में इडली बनाना भी बताया था...वो भी भाप में ही बनाते है माइक्रोवेव में...वैसे ही इसे भी कर सकते है क्या???

निशा: नम्रता जी, बना सकते हैं.
Namrata Ekka
मैम, इसे माइक्रोवेव कर सकते हैं क्या??? यदि हां तो कितने समय के लिए माइक्रोवेव करेंगें???
निशा: इसे माइक्रोवेव किया जा सकता है, लेकिन ये भाप बना हुआ स्वीट इडली केक है, जो कि बहुत ही सोफ्ट होता है और अच्छा लगता है इसे आप भाप में ही पकायें तो ज्यादा अच्छा है.
कपिल वत्स
निशा जी इडली बहुत ही बढ़िया दिख रही है. मीठी इडली पहली बार सुन रहे है. बनाकर देखेंगे. लेकिन यह बेकिंग पाउडर क्या होता है? कहां पर मिल पाएगा यह पाउडर
निशा: कपिल जी, बेकिंग पाउडर किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Nishika Rao
Wow Nisha Mam, What a new recipe. Kids gonna definitely love it. I will surely make it tomorrow for my daughter. She is a very big fan of you and sometimes do mimicry of yours as well. We just enjoy it.
निशा: निशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेटी को मेरा बहुत बहुत प्यार.