आलू सूजी फिंगर्स | Crispy Potato Fingers | Potato Rava Fingers Recipe

फटाफट बन जाने वाला एकदम नया और बेहतरीन क्रिस्पी स्नैक्स- आलू सूजी फिंगर्स, चाय की चुस्कियों या कॉफी के साथ इसके उम्दा स्वाद का लुत्फ उठाइए.
Read- Crispy Potato Fingers | Potato Rava Fingers Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Rava Fingers Recipe
- सूजी - ½ कप (90 ग्राम)
- उबले हुए आलू - 4 (300 ग्राम)
- हरा धनिया - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 5 - 6 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Crispy Potato Fingers
बरतन में आधा कप पानी डालकर गरम करने रखिए. इसमें 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और पानी को गरम होने दीजिए. पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिए और सूजी को पानी में डालकर मिक्स कर दीजिए. सूजी को 2-3 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए.
एक बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए और सूजी को चम्मच से अच्छे से दबाते हुए थोड़ी नरम कर लीजिए. इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए. साथ में नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए.

आलू सूजी फिंगर्स बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. इन्हें तलने के लिए मीडियम-तेज गरम तेल की आवश्यकता होती है. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण को अच्छे से मसलकर आटे जैसा लगाकर तैयार कर लीजिए. इसमें से थोड़ा मिश्रण तोड़कर हाथों से लम्बाई में शेप देते हुए रोल कर लीजिए.
तेल गरम होने पर एक एक करते हुए आलू फिंगर को तेल में डाल दीजिए. सारे आलू फिंगर्स एक साथ नहीं डालने हैं. एक साथ डालने पर ये आपस में चिपक जाते हैं. जैसे जैसे एक-एक आलू फिंगर्स सिकते जाए दूसरे आलू फिंगर्स डाल दीजिए और सिके आलू फिंगर्स को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाएं. सारे आलू फिंगर्स इसी तरह बनाकर तलकर तैयार कर लीजिए.
आलू सूजी फिंगर्स को अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिए.
सुझाव
- इन्हें ओर ज्यादा स्पाइसी बनाने के लिए आप इनके ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकते हैं.
- आलू क्रिस्पी फिंगर तलने के लिए एक साथ कढ़ाही में नहीं डालें. ऐसा करने से ये आपस में चिपक जाएंगे और उन्हें अलग करना थोड़ा मुश्किल होगा. धीरे धीरे एक-एक करके ही इन्हें गरम तेल में डालते जाएं.
Crispy Potato Fingers | आलू सूजी फिंगर्स | Potato Rava Fingers Recipe
कमेंट (38)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kachha aaloo le sakte hain??? Boiled aaloo k jagah
निशा: रेखा जी, ऎसा निम्न कारणों से हो सकता है. मिश्रण में सूजी कम होना, तेल का कम गरम होना या एक साथ ज्यादा फिंगर तलने के लिए डाल देना. आप इस बातों को ध्यान में रख कर सूजी फिंगर्स बनाएं ये अच्छे बनेंगे.
निशा: दीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, आपके इस प्रेम और सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, आप मिश्रण बना कर रख सकते हैं.
निशा: प्रताप जी, बच्चों को बोलिये कि कोई भी तली एक ही तरह की चीज रोजाना नहीं खाते, सप्ताह में एक बार उन्हैं आप बनाकर खिला सकते हैं, बच्चे बहुत समझदार होते हैं वे समझते हैं, बच्चों को बहुत बहुत प्यार.
Apki yeh dish maine ghar per try ki the, mere bacho or husband ko bahut pasand aaye.
Thanking you
Nayi nayi dishes ke liye...
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूजी को गरम पानी में डालने से सूजी अच्छी फूलती है और हल्की सी पक भी जाती है. रोस्टेड सूजी को भी आप इसी तरह पानी में डालकर रखना होगा.
निशा: प्रिया जी, इसे मध्यम गरम तेल पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें ये अच्छे क्रिस्पी होकर तैयार होंगे.
निशा: लतिका जी, मैं कोशिश करूंगी.
This is very tasty tea time snacks.
I will also try this dish at home.
Thanks
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: राधिका जी, आप ऎसे भी बना कर देख सकते हैं.