सोया चाप फ्राइड । Crispy fried Soya Chaap | Crunchy Fried Soy Chaap

प्रोटीनयुक्त सोया चाप को बहुत से तरीकों से बनाया जाता है और हर एक रेसिपी का अपना अलग स्वाद होता है. आइए आज सोया चाप फ्राइड बनाएं. ये क्रिस्पी स्नैक्स बच्चों को खास पसंद आता है.
Read - Crispy fried Soya Chaap | Crunchy Fried Soy Chaap
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crunchy Fried Soy Chaap
- सोया चाप - 6 (300 ग्राम)
- दही - 2 टेबल स्पून
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 छोटी चम्मच
- मैदा - 1/2 कप (50 ग्राम)
- सोया बड़ी - 1 कप (100 ग्राम)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अॉरिगेनो - 1/2 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Crispy fried Soya Chaap
सोया चाप मेरिनेट कीजिए
सोया चाप को मैरिनेट करने के लिए एक बड़े से प्याले में दही, अदरक का पेस्ट गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मसाला तैयार कर लीजिए.
इसके बाद, सोया चाप को लम्बाई में चाकू की मदद से 3-4 कट लगाकर मसाले में डाल दीजिए. इसी तरह सारी सोयाचप को कट लगाकर मसाले में डालकर अच्छे से मिला दीजिए, जिससे कि मसाले की कोटिंग चाप पर अच्छे से लग जाए. सोया चाप पर अच्छे से मसाला लग जाने के बाद, इन्हें 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि इनमें मसाला अच्छे से अंदर तक चला जाए.
सोया बड़ी को दरदरा कूटकर पाउडर बना लीजिए.

½ कप मैदा को प्याली में निकाल कर इसमें थोडा़ सा पानी डालकर इसका चिकना घोल तैयार कर लीजिए. इस घोल को बनाने में ½ कप पानी का उपयोग हुआ है. मैदा के घोल में ½ छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, दरदरी कुटी काली मिर्च, अॉरिगेनो और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
20 मिनिट में सोयाचाप भी मसाले में सैट होकर तैयार है, एक सोया चाप लीजिए और इसे मैदा के घोल में अच्छे से डिप करके इसे सोया बडी़ के दरदरे कुटे पाउडर में अच्छे से लपेटकर प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह सारी सोया चाप को मैदा के घोल में डुबोकर सोया चंक्स के पाउडर में लपेटकर रख लीजिए.
चाप फ्राय कीजिए
चाप फ्राय करने के लिए कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए गैस पर रख दीजिए. सोया चाप को तेल में तलने के लिए तेल अच्छा गरम है या नहीं इसके लिए एक सोया चाप टुकड़ा तेल में डाल कर देखें अगर वह जल्दी से सिक रहा तो तेल गरम है और सोया चाप तलने के लिए अच्छा गरम तेल आवश्यक होता है.
गरम तेल में सोया चाप डालकर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर इसे निकाल लीजिए और प्लेट में रख लीजिए. सारी सोया चाप इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार के सोया चाप को तलने में 4 से 5 मिनिट का समय लग जाता है.
गरमागरम क्रिस्पी सोया चाप फ्राइड स्नैक्स बनकर तैयार हैं. सोया चाप को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी किसी भी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये
सुझाव
सोया बड़ी पाउडर के बदले आप ब्रेड क्रम्बस या कॉर्न फ्लेक्स भी लगा सकते हैं.
Crispy fried Soya Chaap | सोया चाप फ्राइड । Crunchy Fried Soy Chaap
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीप्ती जी, उसे बहुत देर तक उबालना होता है, अच्छा ये है कि आप बोयल्ड सोया चाप लायें.
निशा: गीता जी, सोया चाप आपको किसी भी डेयरी पर या पनीर बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: रूची जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: संजय जी, सोया चाप सोयाबीन और मैदा से बनता है और ये डेयरी पर या पनीर बेचने वालों के पास मिल जाता है. मै जल्द ही इसे बनाने की रेसिपी अपलोड करूंगी धन्यवाद.
looking very yummy recepie
mam isme curd normal lena hai ya hang curd kyoki pic mein merinate mixture kafi thick lag raha hai
निशा: सरीता जी, इसमें नार्मल दही ही लेना है.
निशा: रितु जी, ये बाजार में डेयरी या पनीर बेचने वालों पर मिल जाता है, कुक्ड और सोक्ड पहले से रहते हैं.
What is this Soya Chaap?
निशा: मधु जी, सोया चाप सोया बीन और मैदा से बनता है और ये डेयरी पर या पनीर बेचने वालों के पास मिल जाता है.