बाफले तवे पर बनाएं । Dal Bafla Recipe । How to make Bafla Bati on Tawa

इंदौर के मशहूर बाफले तवे पर बनाएं. ये ओवन में बने बाफला बाटी से भी उम्दा ज़ायके के तैयार होते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Bafla
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- सूजी - ½ कप (100 ग्राम)
- दही - ⅓ कप
- घी - 2 टेबल स्पून (आटा गूंथने के लिए)
- घी - ½ कप (तलने और परोसने के लिए)
- अजवायन - ½ छोटी चम्मच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Bafla Bati on Tawa
किसी बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए और इसमें सूजी डालकर मिक्स कीजिए. मिश्रण के बीच में थोडी़ सी जगह बनाकर दही, 2 टेबल स्पून घी, जीरा, अजवायन, नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और हल्के गरम पानी को थोडा- थोडा़ डालकर चपाती के जैसा नरम आटा गूंथकर तैयार कीजिये, इतना आटा लगाने में 3/4 पानी लगा है,.हाथ पर थोडा़ सा घी लेकर आटे को मसल लीजिए.
बाटी के लिए आटे को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए. एक लोई हाथ में उठाकर गोल आकार दीजिये और हथेली से दबाते हुए पेड़े का आकार देते हुए प्लेट में रख लीजिए. सारी बाटियां इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए.

एक बड़े भगोने में 6 कप पानी भरकर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और भगोने को ढककर रखें ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए.
जब पानी में उबाल आ जाए तब ये गोले एक-एक करके उबलते पानी में डाल दीजिये. बाटी को 15-16 मिनिट तक उबलने दीजिए. जैसे ही पानी में फिर से अच्छे से उबाल आ जाए और बाटी फूलकर ऊपर आ जाएं बाटी को पलट दीजिए. बाटी को थोड़ी-थोड़ी देर में चमचे से चला दीजिए ताकि सभी बाटियां अच्छे से सिक कर तैयार हो सकें.
पानी में उबाल आने पर गैस को कम कर दीजिए और बाटियों को उबलने दीजिए. पूरे 16 मिनिट में बाटियां अच्छे से फूलकर उबलकर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और बाटियों को पानी से निकाल लीजिए.

बाटी सेकिए
पैन में 4-5 छोटी चम्मच घी डालकर, बाटियों को सिकने के लिए पैन में लगा दीजिए. पैन को ढककर 5 मिनिट तक बाटियों को मीडियम आंच पर सिकने दीजिए. 5 मिनिट बाद बाटियों को चैक कीजिए. बाटी नीचे से सिक जाने पर इसे पलट दीजिए और बाटियों को पलट-पलट कर दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए. बाटियों के अच्छे से गोल्डन ब्राउन होकर तैयार हैं गैस बंद कर दीजिए और इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. बाटियों को सिकने में 25 मिनिट का समय लगा है. इतने आटे से लगभग 11 बाटियां बनकर तैयार हो जाती हैं.
बाटी परोसिये
1 बाटी को प्लेट में निकाल लीजिए और इसे तोड़ कर इसमें 1 या 2 चम्मच घी डाल कर इसे दाल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आटा नरम गूंथ कर तैयार करें.
- बाटी को पानी में डालने से पहले, पानी में अच्छे से उबाल रहना चाहिए और बाटी को एक-एक करके उबलते पानी में डालें. एक साथ सारी बाटियां नहीं डालनी है.
- बाटी को ओवन में 220 डिग्री से.ग्रे पर 20-25 मिनिट तक सेककर भी तैयार किया जा सकता है.
Dal Bafla Recipe । बाफले तवे पर बनायें । How to make Bafla Bati on Tawa
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रोमिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, आप इन्हें भाप में पका सकते हैं.
निशा जी सभी रेसिपी के लिए धन्यवाद
मेथी की सब्जी डंठल के साथ कैसे बनाया जाये ये बताये । मेथी के सिर्फ पत्ते ही हम उपयोग करते है। कोमल डंठल का भी कैसे उपयोग करे ये बताये ।
मैंने देखा है की मटर के छिलके के साथ सब्जी बनायीं जाती है । तो ये रेसिपी बताये तो फ़ायदा होगा ।
धन्यवाद ।।
निशा: प्रजापति जी, मेथी के नरम डंडिया भी मेथी के पत्ते के साथ बारीक काट कर सब्जी में डाली जा सकती हैं, अच्छी बनती हैं. मटर के छिलके भी छील कर सब्जी में डालकर सब्जी बनाते हैं अच्छे लगते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam batti ko convection microwave me kaise cook karenge..plz
निशा: मानसी जी, बाटी के लिये माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230 डि. से. पर प्री हीट कीजिये, बाटी ओवन में डालिये, 10 मिनिट के लिये सैट कर बाटी सिकने दीजिये, चैक कीजिये, और समय 5 मिनिट इसके बाद 2-4 मिनिट चैक करते हुये बाटी सेकिये, माइक्रोवेव में 230 डि. से. में बाटी 17- 20 मिनिट में सिक जाती है( बाटी की मात्रा कम ज्यादा होने पर समय भी कम ज्यादा हो जाता है).
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Indore ki shaan hai dal bafla, Bafla naye andaj me mujhe bahut achcha laga.
Mujhe yeh recipe bahut pasand aai. Me ise jarur try karungi. Iske sath hi me ek sujhav dena chahti hu. Bati ko pani se nikalane ke bad batiyo ka pani achche se poch le aur unhe 3 centimeter ki chakatiyo me kata jaye aur bad me oil ya ghee me fry kare to bati tost ki tarah tasty lagati hai, jo bachcho ko bahut pasand ati hai.
Dhanybad
निशा: सुषमा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Wah Nisha ji, apne hamare Indore ke bafle ko bohot shandar roop diya, bohot sunder dikh rahe he.
Hamare Indore me gharo me lagbhag har Sunday ka menu Daal Bafle hi hota hai.
Me iss tarike se jaroor try karugi.
Bohot bohot thanks Nisha ji
निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.
निशा: निम्मी जी, आप इसे कम घी में भी बना सकते हैं.