ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

📅 10 अक्टूबर 2007 👁 6.1 लाख बार देखी गई 💬 108 कमेंट ★ 3.6 (9806)

Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.

Read - Bread Roll Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll

  • आलू — 5 (उबले छिले हुए)
  • ब्रैड —12
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक — 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • अदरक — एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
  • हरी मिर्च —2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर — 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल — तलने के लिये

बनाने की विधि - How to Make Bread Roll

फिलिंग तैयार कीजिए

आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.

मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.

एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये.  इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये.  इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को  कलछी से  घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.

गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

तेल को अच्छे से गरम हो जाने पर ब्रेड रोल डालकर तलिए वरना ब्रेड रोल फट सकते हैं. 

Bread Roll Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (9806 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (108)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vikas
thanks for such great recipes
PRIYA
YOUR RECIEPE'S WAS VERY DELIESIOUS
archana anu mishra
aap bahut easy batati hai
reena
you are very sweet.i like you very much.
POOJA KATARIA
bread roll
Amrita
Maine recipe banai sab ko bahut pasand aya.Thanks aap ki help se ab mujhe kaafi saare recipe aagae hain,pahle mujhe kuch bhi banana nahi aata tha.Or koi mujhe kuch banane ko bolta to mai dar jati thi,lekeen aapne meri bahut help ki.Thank u so much.Nisha didi you are my good frend.HAI NAAAAAAAAAAAAAAAA.
anita
yadi sabhi samgri ko mila kar or achi tarah mash karkay inkay bread roll bana kar talay jay to vo bhi bahut he swadist bantay hain .
sonam
bread roll besan aur suji ke ghol mein duba kar bhi fry kiya ja sakta hai
isse yeh aur bhi crispy ho jayega
(hai na nisha ji)
Harish
Very good site for those who love making food this is very Helpful.

i am batcher so i want receipies which take sort time and low afford.
madhulika rao
Very nice and well-described recipes.. In this recipe, the left over sides of bread can be dried and made into bread crumbs for future use.
Mukta
Your sight is very handy & helpful,I simply loved it.Thanks
vaishali
i love your website.

thanks
madhulika
Breadcrumbs will make ur oil unusable for next time and if more oil is problamatic, u can try shallow frying these bread rolls
sharad Sharma
I think it will be better to use breadcrumps before deep frying rolls. This will minimize the oil absorbed by rolls.
shubhi
....
neeru joshi
this is a simple and good receipe. Please keep me updated with new receipes if you can.