मूंगफली कैसे भूनें । How to roast peanuts in a pan | Sand Roasted peanuts | Skillet Roasted Peanuts

तेल में भुनी हुई मूंगफली ना खाने वालों के लिए आज की हमारी खास पेशकश नमक में मूंगफली कैसे भूनें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Skillet Roasted Peanuts
- कच्ची मूंगफली के दाने - 1 कप (200 ग्राम)
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 2 कप (भूनने के लिए)
विधि - How to roast peanuts in a pan
मूंगफली भूनने के लिए 1 कप कच्ची मूंगफली के दाने ले लीजिए. फिर, ½ छोटी चम्मच नमक को प्याली में निकाल लीजिए और इसमें 2 छोटी चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि नमक पानी में पूरी तरह से घुल जाए.
इसके बाद नमक के पानी को मूंगफली में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. मूंगफली के दानों को 1-2 मिनिट लगातार चलाते रहिए ताकि सारे मूंगफली के दानों पर नमक का पानी अच्छे से लग जाए. दानों को अच्छे से मिक्स कर देने के बाद थोड़ी देर के लिए रख दीजिए.
भारी तले की कढ़ाही में 2 कप नमक डाल दीजिए और गैस अॉन कर लीजिए. नमक को 5 मिनिट के लिए गरम होने दीजिए. इस बीच नमक को हर 1 मिनिट बाद चलाते रहिए ताकि नमक अच्छे से गरम हो जाए.

थोडी़-थोडी देर में मूंगफली के दानों को भी चलाते रहिए, ताकि अगर नमक वाला पानी नीचे बैठ गया हो तो मिक्स करने पर अच्छे से मूंगफली पर लग जाए. 5 मिनिट बाद मूंगफली भी नम होकर तैयार हैं, अब ये मूंगफली नमक में डाल दीजिए और मूंगफली को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए.
मूंगफली हल्की सी ब्राउन हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो मूंगफली बनकर तैयार है, इन्हें छान लीजिए. मूंगफली को छानने के लिए छलनी ले लीजिए और इसके नीचे प्लेट रख लीजिए. मूंगफली को छलनी में डाल कर छान लीजिए. छने हुए मूंगफली के दानों को अलग से प्लेट में निकाल लीजिए. मूंगफली के दाने भूनने में लगभग 4 मिनिट का समय लग जाता है.
मूंगफली के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इन्हें ऎसे ही सर्व कर सकते हैं और इनका छिलका भी उतार सकते हैं. मूंगफली के दानों का छिलका उतारने के लिए इन्हें ठंडा कर लेने के बाद थोड़े से दानों को हाथ पर उठाएं और इन्हें दोनों हाथों की मदद से रगड़ लीजिए, छिलका आसानी से उतर जाएगा.
फिर मूंगफली के दानों और छिलकों को अलग करने के लिए इन्हें प्लेट में डालकर फटक लीजिए. ऐसा करने से छिलके दानों में से अलग हो जाएंगे और छिलकों को प्लेट से हटा दीजिए और इन दानों को प्याली में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट रोस्टेड नमकीन मूंगफली के दाने खाने के लिए तैयार हैं, आप इन्हें परोसिये और खाइये. मूंगफली के दाने पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 2-3 महीने तक इन्हें खाइये. आप इन रोस्टेड मूंगफली के दानों को उपमा, पोहा बनाने में या ऐसे ही खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
How to roast peanuts in a pan | Sand Roasted peanuts | Skillet Roasted Peanuts
कमेंट (10)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपकी यह रेसिपी बहोत ही उपयोगी है । क्या सेंगदना 4-5 घंटे नामक के पानी मे भिगों सकते है?
निशा: कल्पना जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, इस नमक को आप फिर से मूंगफली भूनने, बादाम भूनने, केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. नमक का उपयोग खाना बनाने में न करें.
निशा: डा. साहब, मूंगफली को रोस्ट करने के बाद पीपर डाली जा सकती हैं.
Yeh recipie sach me bohot lajawab hai.
Yeh mungfali market me packed milti he, usse ghar par hi banane ka apne jo tarika bataya sach me bohot behtareen aur unique hai.
Me isse kal hi banaugi.
Thank you so much Nisha ji
निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: हर्षिता जी, अवश्य आप वही नमक यूज कर सकती है, इस नमक यूज करने के बाद उठा कर रख लीजिये, और जब भी इस नमक में कुछ भूनना हो तो भूनें यूज करें.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.