चाइनीज भेल । Chinese Bhel | चाइनीज भेल । Indian Street Food Crispy Noodle Veg Recipe

📅 16 सितंबर 2017 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 24 कमेंट ★ 3.3 (511)

स्ट्रीट फूड में शामिल चाइनीज़ भेल- उबले, तले हुए नूडल्स और फ्राइड सब्जियों से तैयार, आपको भेल के अलग और मज़ेदार स्वाद से रूबरू कराए.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Street Food Crispy Noodle Veg Recipe

  • उबले हुए नूडल्स - 100 ग्राम 
  • गाजर -1 (बारीक लम्बाई में कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बाई में कटी हुई)
  • पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक लम्बाई में कटी हुई)
  • टमैटो सॉस - 2 टेबल स्पून 
  • तेल - 1 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच 
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Chinese Bhel

नूडल्स उबालिए
किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि नूडल्स आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में ½ छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 9-10 मिनिट तक नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये. उबले नूडल्स को हल्का सा अलग अलग करते हुए उन्हें ठंडे होने दीजिए.

नूडल्स तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने रखिए. नूडल्स तलने के लिए एकदम अच्छा गरम तेल होना चाहिए और आग भी तेज ही रखें. गरम तेल में थोड़े थोड़े नूडल्स को डालकर इन्हें तल लीजिए. नूडल्स के हल्के से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर और अच्छे से सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी बचे नूडल्स भी इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए.

सब्जियां फ्राय कीजिए
भेल बनाने के लिए पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर बारीक कटी हरी मिर्च डाल दीजिए. मिर्च के हल्का सा भुन जाने पर इसमें लम्बाई में बारीक़ कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल दीजिए और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 1 मिनिट तक हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. सब्जी में 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दीजिए.

सब्जी के भुन जाने पर इसमें चाट मसाला और टमैटो सॉस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. भेल बनाने के लिए मसालेदार सब्जी भी बनकर तैयार है.

भेल बनाएं
भेल बनाने के लिए एक बड़ा प्याला ले लीजिए. इसमें फ्राय किए हुए नूडल्स को तोड़ कर डाल दीजिए. फिर, इसमें सब्जियों को भी डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर दीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सभी चीजों के अच्छे से मिक्स हो जाने पर भेल बनकर तैयार है. नूडल्स भेल को प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाएं. स्वादिष्ट भेल नूडल्स को परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • सब्जियां आप अपनी पसंद अनुसार मशरूम, बेबी कॉर्न या जो चाहें पसंद करते हों ले सकते हैं. 
  • अगर आप प्याज और लहसुन खाना पसंद करते हैं तो आप सब्जियां फ्राय करने से पहले तेल में 3-4 लहसुन की कलियां बारीक काटकर डाल सकते हैं. 
  • अगर आप अधिक तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसमें रेड चिल्ली सॉस या शेजवान सॉस भी डाल सकते हैं. 
  • भेल बनाने के लिए नूडल्स को आप पहले से फ्राय करके एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं और जब चाहें भेल बनाने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं.
  • आप इसमें हरा प्याज डाल कर इसे गार्निश भी कर सकते हैं.

Chinese Bhel | चाइनीज भेल । Indian Street Food Crispy Noodle Veg Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (511 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (24)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Yaar itni acchi dishes kaise aapke dimaag me aati hai waise yeh hum brunch me kha sakte hai
NishaMadhulika
जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी कोशिश रहती है की मै आप सभी के लिए हर बार कुछ नई रेसिपी लेकर आ सकूं. मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई.
priyanka Maurya
Madhulika ji mujhe aapake recipe samajh me nahi aya
NishaMadhulika
priyanka Maurya जी, आपको रेसिपी में क्या दिक्कत आ रही है, अगर आप मुझे बता सकें तो मै आपकी इससे संबंधित कुछ मदद करने की कोशिश कर सकूं.
komal
good
NishaMadhulika
कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayank
So tasty
NishaMadhulika
मयंक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sneha kumari
Tasty yummmy
NishaMadhulika
स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
richa jain
very nice
NishaMadhulika
रिचा जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Vaidehi tomar
Thank you nisha ji aap ki sari recipe tasty nd yummy hoti hain I love your recipies
NishaMadhulika
आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद Vaidehi tomar
simran rathore
i want to make chinese bhel in breakfast can i fry noodles before one night ?
NishaMadhulika
सिमरन जी, आप जब चाहें इसे बना कर खा सकती हैं.
preity
tastyyyyyyyyyyyy :)
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद preity
rucha parmar
can we replace noodles by another ingredient and which one ?
निशा: रुचा जी, चाइनीज भेल में नूडल्स मेन इन्ग्रीडियेन्ट है इसे लेना आवश्यक है.
Nikita soni
Ma’am chinese bhel or american chop suey me taste ka kya difference h??
निशा: निकिता जी, चाईनीज भेल और इसके स्वाद में अन्तर है, दोंनो को अलग तरीके से बनाया गया है, आप इन्हैं ट्राई कीजिये और इनके स्वाद का फरक देखिये.
Komal Attri
very nice recipe
i loved it

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishwanath A
Madam, are ready fried noodles available in the market ? Pls let me know

निशा: विश्वनाथ जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है पर आप किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर जाकर इनके बारे में पूछ सकते हैं.
Roohi Kapoor
Nishaji mere noodles khile khile nahi rehte, Apas mei chipak jate hai. Koi soultion bataye ki yeh alag-alag dikhe.

निशा: रूही जी, नुडल्स को उबालते समय, पानी में थोडा़ सा तेल अवश्य डालें और पानी में उबाल आने के बाद उसमें नूडल्स डालें, इससे नूडल्स चिपकते नहीं हैं और खिले खिले बन कर तैयार होते हैं.
Neha Vashishth
What a new recipe. I have never seen it. I am gonna try it soon. My kids will love it.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.