बेसन का हलवा । Besan Halwa Recipe | How to make Non Sticky Besan Halwa

📅 5 सितंबर 2017 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.8 (439)

बेहद आसानी और जल्दी से बन जाने वाला स्वाद से परिपूर्ण बेसन का हलवा,. जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे, तब इसे फटाफट बनाएं और मज़े से खाएं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Halwa

  • बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
  • घी - ½ कप (100 ग्राम)
  • चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
  • दूध - 2 कप (400 मि. ली).
  • बादाम - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • काजू - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • पिस्ते- 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • इलायची - 6 से 7 (पाउडर)

विधि - How to make Non Sticky Besan Halwa

हलवा बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. 2 टेबल स्पून घी बचाकर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के हल्के से गरम होने पर पैन में बेसन डाल दीजिए और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. बेसन से अच्छी खुश्बू आने और इसका रंग बदलने तथा इससे घी अलग होने के बाद भी इसे थोड़ी देर और भून लीजिए. बेसन को भुनने में 15 मिनिट लग गये हैं.

बेसन में चीनी डालकर इसे लगातार चलाते हुए 2 से 4 मिनिट और भून लीजिए. इस तरह से चीनी डालकर हलवे के साथ भूनने से बेसन के हलवे का रंग बहुत अच्छा आता है. मिनिट बाद, गैस धीमी करके बेसन में दूध डालकर इसे मिलाते जाइए. धीमी आग पर इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लीजिए. इसमें पड़ने वाली गुठलियां खत्म हो जानी चाहिए.

हलवे के गाढ़ा होने पर इसमें बारीक कटे थोड़े से मेवे- काजू और बादाम डाल दीजिए. साथ ही इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. इसमें 2 छोटी चम्मच घी डालकर मिला दीजिए. इससे हलवे के स्वाद में बढ़ोत्तरी हो जाती है.

हलवे को प्लेट में निकाल लीजिए. हलवे के ऊपर बचा हुआ घी डाल दीजिए. हलवे के ऊपर तैरता हुआ घी स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही दिखने में बहुत अच्छा भी लगता है. हलवे को बादाम, काजू और पिस्ता कतरन डालकर गार्निश कर दीजिए.

बेसन का स्वादिष्ट हलवा तैयार है. इतना बेसन का हलवा परिवार के 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है. बेसन के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे 7 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • दूध की जगह हलवे को सिर्फ पानी या आधा दूध और आधा पानी से भी बना सकते हैं.
  • बेसन को भूनते समय इसे लगातार चलाएं और दूध डालकर बेसन को मिक्स करते समय भी लगातार चलाते हुए पकाना ना भूलें.

Besan Halwa Recipe | बेसन का हलवा | How to make Non Sticky Besan Halwa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (439 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

How nice
NishaMadhulika
thanks you
Ruhi hashmi
It's very nice
NishaMadhulika
Ruhi hashmi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruhi hashmi
It's very nice
NishaMadhulika
Ruhi hashmi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya
Thank u so much .nisha mam apki recipi s mane itna testy halwa banaya .u r the great .
NishaMadhulika
प्रिया जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमे अपना प्यार और सहयोग देते रहें.
Priya
Agr halwe m gathe pd jye to usko kaise thik kre pls rply
NishaMadhulika
प्रिया जी, हलवे की को सही करने के लिए इसे आपको अच्छे से मिक्स करते हुए पकना होगा तभी इसमें से गांठे हट पाएंगी.
Sheena
Nisha ji maine jab besan bhuna toh usse ghee alag hona shuru ni hua par fir bhi maine besan ko 15 minute bhuna par halwa dark brown rang ka bna aur thoda kadwahat aa gi. Iske liye kya kiya jaaye?

निशा: शीना जी, बेसन अधिक भून जाने पर वह जले जैसा और कड़वे स्वाद वाला हो जाता है. अगली बार इसे थोडा़ कम ही भूनें.
neetu
nisar ji dudh garam karne dalia hai ya thandai hi

निशा: नीतू जी, हल्का गुनगुना दूध लीजिए.
Shalini kumar
Hello mam hum besan ka halwa microwave me kese bna sakte hai?
Reply fast mam

निशा: शालिनी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Mohit Raj
Thanks for the halwa recipe. I used to make it with water only. Now, I will try with your method.

निशा: मोहित जी, धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
Nimisha Rani
Wah Nisha auntyji! mai na besan ka halwa ki hi recipe dhoondh rahi thi aur apne besan ka halwa hi bana daala. Mai aj hi try karke apko bataungi.

निशा: निमिषा जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.