तवे पर आलू पकौड़ा । Crispy Aloo Pakora on Tawa | Tawa Fry Potato Fritters

बहुत ही कम तेल से बने, डीप फ्राय पकौड़ों के जितने ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू पकौड़ा तवे पर. इन्हें किसी भी मेहमान के आने पर झट से बनाएं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Fry Potato Fritters
- उबले आलू - 2
- बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
- सूजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
विधि - How to make Crispy Aloo Pakora on Tawa
एक प्याले में बेसन लीजिए और इसमें सूजी डालकर मिक्स कर दीजिए. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक गाढ़ा बैटर बनाकर तैयार कर लीजिए. इसके बाद, इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर रनिंग कन्सिस्टेन्सी का बैटर बना लीजिए. इसके बाद, घोल में नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिए. साथ ही हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें बेकिंग सोडा डालकर भी मिक्स कर दीजिए. बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर अच्छे से फूल जाए.
इसी बीच, आलू छीलकर इसको ½ से.मी़ मोटे गोल-गोल टुकड़ों में काट लीजिए.
10 मिनिट बाद, घोल फूलकर तैयार है. यह थोड़ा ज्यादा गाढ़ा लग रहा है. इसमें 1 से 2 छोटी चम्मच पानी मिला लीजिए. इस घोल को तैयार करने में आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है.

तवा गरम करके उस पर 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. तवा गरम होने पर 1 आलू का टुकड़ा उठाइए और घोल में डुबोकर कोट करके तवे पर सिकने लगा दीजिए. आग धीमी कर लीजिए और जितने आलू के टुकड़े तवे पर आ जाएं, उतने सिकने के लिए लगा दीजिए. पकौड़ों को नीचे की ओर से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए.
थोड़ी देर बाद, पकौड़ों को नीचे की ओर से चैक कीजिए और पकौड़ों के नीचे से ब्राउन होते ही इन्हें पलट दीजिए. फिर, इन्हें दोनों ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए और थोड़ी थोड़ी देर में इन्हें पलटते रहिए.
अच्छे से सिक जाने के बाद, इन पकौड़ों को निकालकर प्लेट में रख लीजिए. तवे पर बचा हुआ तेल डालिए और बचे हुए घोल और आलू से इसी प्रकार पकौड़े तैयार कर लीजिए. एक बार के पकौड़े सिकने में 6 से 7 मिनिट लग जाते हैं.
गरमागरम आलू के पकौड़े तवे पर सिककर तैयार हैं. बहुत ही कम तेल से ये बने हैं लेकिन स्वाद में बिल्कुल भी कम नही हैं. एकदम डीप फ्राय पकौड़ों के समान ही स्वादिष्ट हैं. पकौड़ों को टमेटो सॉस, कसूंदी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ में सर्व कर सकते हैं.
सुझाव
- बैटर में एकसाथ ज्यादा पानी ना डालें. इससे गुठलियां खत्मे करने में समय अधिक लगता है और बैटर पतला भी हो सकता है.
- अगर हरी मिर्च नही है, तो लाल मिर्च पाउडर थोड़ी सी और बढ़ा सकते हैं.
- यदि हरा धनिया घर पर उपलब्ध ना हो, तो धनिया पाउडर थोड़ा और डाल लीजिए.
- अगर तवे पर तेल साइड में चला जाए, तो तवे को थोड़ा सा तिरछा करके हिलाकर तवे के बीच में सिक रहे पकौड़ों तक तेल पहुंचा सकते हैं.
Crispy Aloo Pakora on Tawa | तवे पर आलू पकौड़ा । Tawa Fry Potato Fritters
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमिताभ जी, आप अपने पसन्द के अनुसार मसाले डाल सकते हैं.
Pakode bht tasty bane ...Ek request h apse ki aap aloo ki jalebi ki recipe upload kre or kuch new flavours ki icecream bhi
निशा: पायल जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Ek bar fir ek behatareen recipie sikhane ke liye bohot bohot thanks.
Nisha ji, kya hum iss recipie me boiled alu ki slice ke bajaye boiled alu ki masala tikki banake b use kar sakte he kya. Please bataiyega.
Thank you Nisha ji:)
निशा: आप ऎसे भी बना सकते हें.
निशा: जी हां बैटर थोडा़ गाढा़ ही रखें.
निशा: रवीना जी, इन्हें बनाने के लिए उबले आलू ही चाहिए होते हैं.
निशा: वंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर किजिए.