पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Maharashtrian Pooran Poli - Sweet Puran Poli - Tel Poli

📅 23 अगस्त 2017 👁 61.7 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.9 (418)

महाराष्ट्र के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक पूरनपोली बेहद लज़ीज़ मीठा पकवान है. इसे चने की दाल और गुड़ की स्टफिंग से तैयार किया जाता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Puran Poli

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • चने की दाल- 1/2 कप (100 ग्राम) (भीगी हुई)
  • नमक- 1 पिंच
  • घी- 4 से 5 टेबल स्पून
  • चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • गुड़- 1/3 कप (65 ग्राम)
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Maharashtrian Pooran Poli

चने की दाल को 2 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये और बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए.
मैदा में 2 टेबल स्पून घी और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये. आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इतना आटा गूंथने में पौना कप पानी का उपयोग हुआ है. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 से 25 मिनिट के लिये रख दीजिये.

कुकर में दाल और 1/2 कप पानी डाल कर उबालने रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद गैस कम कर दीजिये और धीमी गैस पर दाल को और 2 मिनिट पकने दीजिए. 2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और दाल को कुकर का प्रैशर खत्म होने तक कुकर में रहने दीजिए. इसके बाद, कुकर से दाल निकालकर प्याले में रखी छलनी में डाल दीजिए ताकि दाल से अतिरिक्त पानी निकल जाए. दाल को हल्का सा ठंडा होने दीजिए.

दाल के ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.

स्टफिंग तैयार करने के लिए, दाल को पैन में डाल दीजिए. साथ ही गुड़ को बारीक तोड़कर और चीनी भी डाल दीजिए. इसे लगातार चलाते हुए गुड़ और चीनी के पूरी तरह से घुल जाने तक और गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

स्टफिंग के गाढ़ा होते ही इसमें इलाइची पाउडर डाल लीजिए और इसे मिलाते हुए पकाइए. इसके बाद, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए. पूरी में भरने के लिये पूरन तैयार है.
आटे के सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर इसे मसल लीजिए. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये और 9 गोल लोइयां तैयार कर लीजिये. इसी तरह स्टफिंग के भी 9 भाग कर लीजिए.

तवे को गैस पर गरम होने रख दीजिए. एक लोई उठाइए, इस पर हल्का सा घी लगाकर चपटा करके चकले पर रखिए और इसे 3 से 4 इंच व्यास में बेल लीजिए. एक स्टफिंग का भाग उठाइए और पूरी के बीच में रखकर पूरी को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छे से बंद कर दीजिए. इसे उंगली से अच्छी तरह से दबा लीजिए ताकि स्टफिंग पूरी में अच्छी तरह से फैल जाए.

चकले पर थोड़ा सा घी लगाकर अच्छे से चिकना कर लीजिए. इसे पहले तो उठा-उठाकर बेल लीजिए पर जैसे ही पूरन पोली पतली हो जाए, चकले को घुमाकर ही इसे एकदम पतला बेलिए. इसे हल्के हाथ से दबाव देते हुए ही बेलें.

पूरन पोली को सेकने के लिए गरम किए हुए तवे पर पहले थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लीजिए. पूरन पोली को उठाकर तवे पर डालिए और इसे मध्यम तेज आंच पर हल्की सी चित्ती आने तक इस ओर सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी पूरन पोली पहली वाली पूरनपोली की तरह बेलकर तैयार कर लीजिए.

बाद में, तवे पर सिक रही पूरन पोली को पलटकर दूसरी ओर चित्ती आने तक सेक लीजिए. इसके बाद, इस ओर घी लगाकर पूरन पोली को पलट दीजिए और दूसरी ओर भी घी लगा लीजिए. पूरन पोली को पलट-पलट कर दोनों ओर अच्छी गोल्डन चित्ती आने तक सेक लीजिए. पूरन पोली के सिकने पर इसे फोल्ड करके प्लेट में रख लीजिए और सारी पूरन पोली इसी तरह बनाकर सेककर तैयार कर लीजिए. एक पूरन पोली बनाने में पूरे 5 मिनिट लगते हैं.

स्वाद में मज़ेदार पूरन पोली को चटनी में स्नैक्स के रूप में आम या नींबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये. बच्चे तो इन्हें ऎसे ही खाते रहते हैं. इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए. इसे पूरे 8 से 10 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • दाल को एकदम बारीक पीसें.
  • स्टफिंग को बिल्कुल गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाना है. यह जलनी नही चाहिए. 
  • पूरनपोली तेल से भी बना सकते हैं.
  • स्टफिंग को गुड़ और चीनी को मिलाकर इस्तेमाल करने की बजाय सिर्फ चीनी या केवल गुड़ से भी बनाया जा सकता है. 
  • स्टफिंग को नॉन स्टिक कढ़ाही में पकाया जाए, तो अच्छा रहता है. यह कढ़ाही के तले पर चिपकती नही है. 
  • पूरन पोली को सूखा आटा या मैदा लगाकर भी बेल सकते हैं. 
  • पूरन पोली को ज्यादा दबाव देकर पूरन पोली न बेलें, यह फट सकती है. इसे बनाने के लिए थोड़ी सी प्रैक्टिस चाहिए.

Puran Poli Recipe - Maharashtrian Pooran Poli - Sweet Puran Poli - Tel Poli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (418 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sarbjit kaur
kya hum ise meida ki jgh gehu k aata se bhi bna skte hain, plz rpy

निशा: सरबजीत जी, वैसे तो पारंपरिक रूप से इसे मैदे से ही बनाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे आटे से भी बना सकती हैं और कैसी बनी हमे जरूर बताइयेगा.
Tanmay
kya aap recipe bata sakte

निशा: आप कौन सी रेसिपी के बारे में जनना चाहते हैं कृप्या बताएं.
Vinita Lamba
Nisha Aunty kya khoob Pooranpoli lag rahi hai. Mere muh meiu to pani aa gaya. Sunday ko try karoongi.

निशा: विनिता जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
Ravi Tripathi
Nice crispy pooranpoli. Can I use jaggery only?

निशा: रवि जी, आप सिर्फ गुड़ भी ले सकते हैं.