पालक की कढ़ी | Palak Kadhi | Punjabi Besan Palak Kadhi | Spinach Curd Curry

📅 18 अगस्त 2017 👁 39 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.0 (429)

पालक का साग, पकौड़े, पूरी इत्यादि सभी को पसंद आते है. इससे तैयार होने वाली कढ़ी भी बहुत ही उम्दा ज़ायके की होती है. आइए आज पालक की कढ़ी बनाई जाए.

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Spinach Curd Curry

  • पालक- 250 ग्राम
  • दही- 1.5 कप (300 ग्राम)
  • बेसन- 1/2 कप (50-60 ग्राम)
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • हींग- 1/2 पिंच
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच से थोड़ा ज्यादा
  • अदरक का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक- 1 छोटा चम्मच या स्वादानुस‌ार

विधि - How to make Punjabi Besan Palak Kadhi

पालक की मोटी डंडिया तोड़ कर हटा दीजिए. पालक के पत्तों को दो बार पानी स‌े अच्छी तरह धोइए, और छलनी में रख दीजिये ताकि पालक से अतिरिक्त पानी निकल जाए. धुले हुए पालक को चाकू स‌े बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

पैन में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए. गरम तेल में ¼ छोटी चम्मच जीरा डालिए और भून लीजिए. भुने जीरे में हींग डालकर गैस की आंच को कम कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. इसमें हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मस‌ाले को थोड़ा स‌ा भून लीजिए. कटी हुई पालक को मसालों में डालकर मिक्स कर लीजिए. पालक में 1 कप पानी डालिए और इसे ढककर 2-3 मिनट तक नरम होने तक पकने दीजिए. इसी बीच, कढ़ी के लिए घोल बना लीजिए. 

घोल बनाने के लिए
एक बड़े प्याले में बेसन डाल दीजिए. फैंटे हुए दही को थोड़ा- थोड़ा करके बेसन में डालिए.और बेसन में गुठलिया खत्म होने तक घोल लीजिए. जब बेसन में गुठलियां खत्म हो जाएं, तब स‌ारे दही को बेस‌न मे डालकर अच्छे स‌े घोल लीजिए और इसमें 3 कप पानी डाल दीजिए. कढ़ी के लिए घोल बनकर तैयार हैं.

3 मिनिट में पालक पककर तैयार हैं. पालक में घोल को डालिए और गैस की आंच को तेज कर दीजिए. कढ़ी को लगातार चलाते हुए तब तक पकाइए, जब तक कढ़ी में उबाल नहीं आने लगे. कढ़ी में उबाल आने के बाद , कढ़ी में ¼ छोटी चम्मच से आधा लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स कर दीजिए और गैस को धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पका लीजिए.  इस दौरान कढी को प्रत्येक 1-2 मिनट में चलाते रहिए.

10-12 मिनट बाद कढ़ी बनकर तैयार हैं. गैस को बंद कर दीजिए और कढ़ी को एक प्याले में निकाल लीजिए.

कढ़ी को गार्निश करने के लिए तड़का तैयार करेंगे. पैन में एक छोटी चम्मच तेल गरम कीजिए. गरम तेल में ¼ चम्मच से आधा जीरा, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर डालकर गैस को बंद कर दीजिए. तड़के को कढ़ी में डाल दीजिए, और हल्का स‌ा चलाइए. इससे कढ़ी दिखने में बहुत अच्छी लगेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा.

गरमा गरम कढी़ को परांठे, चपाती या चावल के स‌ाथ सर्व कीजिए और परिवार के स‌ाथ मिलकर खाइए.

3-4 स‌दस्यों के लिए

सुझाव

  • कढ़ी बनाने के लिए आप बेसन को छाछ के स‌ाथ भी घोल स‌कते हैं.

Palak Kadhi | पालक की कढी । Punjabi Besan Palak Kadhi | Spinach Curd Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (429 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Your name...
Humne bnane ki puri koshish ki pr nhi bni hume btaye kaise bnegi

निशा: मोहीत जी, आपको कहां दिक्कत आ रही है अगर बता सकें तो हम कुछ मदद कर सकेंगे. आप एक बार विडियो भी देखें और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाएं मुझे उम्मीद है की आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
Chittaranjan Acharya
Ghar me wife to pakodi ki kadhi , deti he, is sunday mejhe palak ki kadhi banakar unhe khilana he, detail ta maine dekhli, aur sab palak kadhi khane ki bad pata chalega.
निशा:चितरंजन जी, अवश्य बनायें.
Shalini kumar
Nishtha ji besan k liye jo dahi li hai usse acche se faint li jiye phir dahi me pani milakar chan lijiye phir besan me daliye or jab tak ubaal na aaye tab tak kadi ko chalate rahiye kadi acchi bnegi.

निशा: शालिनी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Rakhi Bajaj
Auntyji recipe bahut hi acjhchi hai par mere husband bina pakodi ki kadhi nahi khate. Kya mai isme besan ki pakodi bhi daal sakti hoon.

निशा: राखी जी, डाल सकते हैं.
Nishtha Rawat
Nice recipe. Nishaji meri kadhi hamesha fati fati banti hai. Koi solution bataiye.

निशा: निष्ठा जी, दही को मथ कर कढ़ी में दालें, दही बेसन पानी डालने के बाद, कढ़ी को तब तक चमचे से लगातार चलाते रहें, जब तक कढ़ी में उबाल न आ जाय, कढ़ी नहीं फटेगी.