आलू लच्छा नमकीन । Aloo Lachha Namkeen | Potato Chivda | Farali Potato farsaan

📅 16 अगस्त 2017 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.6 (452)

किसी भी व्रत के लिए बनाएं फलाहारी आलू लच्छा नमकीन. यह नमकीन बेहद कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है़.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Farali Potato farsaan

  • आलू- 4 (400 ग्राम) 
  • मूंगफली के दाने- 1 कप (150 ग्राम)
  • सेन्धा नमक- ¾ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • तेल- तलने के लिए

विधि - How to make Aloo Lachha Namkeen

आलू को धोकर पानी सुखाकर छील लीजिए.  

लच्छा बनाने के लिए मोटा वाला कद्दूकस लीजिए और प्याले में पानी भरकर ले लीजिए. कद्दूकस को प्याले में रखिए और एक-एक करके आलू कद्दूकस कर लीजिए.

आलू के लच्छों को अच्छे से धो लीजिए और दूसरे प्याले पर रखी छलनी में डाल दीजिए. लच्छों को एक बार और पानीें में डुबोकर अच्छे से धोकर छलनी में छान लीजिए. इनसे अच्छे से स्टार्च पानी में निकल जाएगा. इसके बाद, लच्छों को कपड़े पर डालकर तौलिए से अच्छे पौंछ लीजिए.

लच्छे तलने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर देखिए, हाथ पर हीट आ रही है, तो तेल पर्याप्त गरम है. एक लच्छे का टुकड़ा भी कढ़ाही में डालकर देख लीजिए, यह सिक रहा है, तो तेल सही गरम है. अब, जितने आलू लच्छा कढ़ाही में आ जाएं, उतने सिकने के लिए डाल दीजिए और लच्छों को मध्यम-तेज आंच पर तलने दीजिए. तेल में झाग बनने लगेंगे.

तेल से झाग कम होने के बाद, लच्छों को कलछी से चला लीजिए और क्रिस्प होने तथा रंग बदलने तक फ्राय कर लीजिए. क्रिस्प होने के बाद, लच्छों को एक छलनी में ही कढ़ाही के ऊपर कलछी से निकालकर डाल दीजिए ताकि लच्छों से अतिरिक्त तेल वापस कढ़ाही में ही चला जाए. फिर इन्हें एक प्याली पर रखी दूसरी छलनी में डाल दीजिए जिससे लच्छों में बचा हुआ तेल प्याली में निकल जाए. सारे आलू लच्छे इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार के आलू लच्छा तलने में 5 से 6 मिनिट लग जाते हैं.

आलू लच्छा तलने के बाद, बचे हुए तेल में मूंगफली के दाने डाल दीजिए. इनको लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने तक तल लीजिए. मूंगफली के दानों से अच्छी खुश्बू आते ही मूंगफली तलकर तैयार हैं. इन्हें छलनी में डाल लीजिए और अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही निकल जाने दीजिए. इन्हें तलने में 3 से 4 मिनिट का समय लगता है.

मूंगफली के दानों को छलनी से प्याली में डाल दीजिए और साथ ही इसमें आलू के लच्छों को भी डाल लीजिए. दोनों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
इसमें सेन्धा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.

क्रिस्पी और टेस्टी आलू लच्छा नमकीन तैयार है. इसे पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और पूरे 1 या 2 महीने तक खा सकते हैं. किसी भी व्रत के लिए यह व्रत वाली नमकीन बना सकते हैं.

सुझाव

  • लच्छों को पानी से अच्छे से धोकर स्टार्च निकाल दें. अगर इनमें स्टार्च रह जाता है, तो आलू के लच्छे सिकने के बाद चिपचिपे लगते हैं. 
  • लच्छों से पानी पूरी तरह सूखने के बाद ही इन्हें तलिए. 
  • तेल बहुत ज्यादा गरम या ठंडा नही होना चाहिए. 
  • व्रत के लिए नमकीन बनाते समय बहुत ही कम मसालों का इस्तेमाल होता है.

Aloo Lachha Namkeen | आलू लच्छा नमकीन । Potato Chivda | Farali Potato farsaan

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (452 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nandini
mem yummy mene try kiya tha so very very yummy
NishaMadhulika
thanks you Nandini
Priya singh
Kaise banaye hai
NishaMadhulika
प्रिया जी, रेसिपी को ध्यान से पढ़े और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगी.
swati singh
It's a very nice recipe.I have made this aloo lachcha today.It really works.
Thank you veryyyy much for this recipe

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Geetika
Mam without oil recpie hai kyuki gallbladder me pathri hai oil touch bhi nhi Karna agr carat me koi aise recpie hai tu batana
निशा: गीतिका जी, मैं बनान की कोशिश करूंगी.
rashmi bisht
Hello mam
thank you so much mam mujhe aapki batai hui dish bahut pasand aati hai aap aise hi hume acchi acchi dish batate rehna.

निशा: रश्मि जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
MOHINI
HI MADAM
YE BAHOT HI KHAS RECIPY HAI
ISME AGAR SABUDANA BHIGOKAR SUKHANE SE TALE TO CHALEGA NA
CRISPY HOGA KYA
Nimmi Vats
Bahut hi badiya crispy namkeen ki recipe hai. Meri sister bahut vrat rehti hai. Mai uske liye Ye Navratre mei banaugi./

निशा: निम्मी जी, आप ये रेसिपी जरूर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Mohit Sharma
Nishaji agarvrat na ho tab isme masale daale ja sakte hai. Lal mirch aur chat masala daalkar achi lagegi.

निशा: मोहित जी, बिलकुल आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं.