झटपट बनने वाला आलू परांठा | Aloo Paratha । Punjabi Aloo Mixed Paratha

आटे में उबले आलू और मसाले मिक्स करके झटपट बनने वाला आलू परांठा. इसे बच्चों के टिफिन में अचार, जैम या सॉस के साथ रख दीजिए, बच्चे टिफिन खाली ही लाएंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Mixed Paratha
- उबले आलू - 4 (300 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ¾ कप (110 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Paratha
आटा लगाइए
उबले आलू को छील लीजिए. इन्हें किसी बड़े प्याले में कद्दूकस कर लीजिए. कद्दूकस किए हुए आलू में आटा, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए आटे जैसा गूंथ कर तैयार कर लीजिए और हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
परांठे बेलिए
आटे के सैट हो जाने पर पहले हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को फिर से मसल लीजिए.
गैस पर तवा गरम होने के लिए रखिये, हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़ कर लोई बना लीजिए. लोई को बेलन की सहायता से 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिए. अगर आटा चिपक रहा हो तो इसे फिर से सूखे आटे से लपेट कर बेल लीजिए. बेले गये परांठे के ऊपर थोडा़ सा तेल लगाकर चारों ओर फैला दीजिए और आटे को आधा करते हुए फोल्ड कीजिए. परांठे पर फिर से थोडा़ तेल लगाकर उसे फिर से तिकोन आकार देते हुए फोल्ड कर लीजिए. फिर, इसे सूखे आटे में लपेट कर तिकोने आकार में थोड़ा सा मोटा परांठा बेल लीजिए.

परांठा सेकिए
तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और बेला हुआ परांठा गरम तवे पर डाल दीजिए. गैस मीडियम कर दीजिए ओर परांठे को सिकने दीजिए. परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर इस ओर भी तेल लगाइये. कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.
सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 5-6 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं.
आलू के गरमागरम स्वादिष्ट परांठों को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, आम का छुंदा, आम का मीठा अचार या नींबू का मीठा या किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आटा थोडा़ सख्त गूंथे क्योंकि आटे में आलू डालकर गूंथने पर आटा थोडा़ नरम हो जाता है.
- परांठे को हल्के हाथों से दबाव देते हुए बेलें. धीमी मीडियम आंच पर परांठों को सेकें.
Aloo Paratha । झटपट बनने वाला आलू परांठा । Punjabi Aloo Mixed Paratha
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
good
निशा: मौनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाक्षी जी, आलू को धोकर कुकर में डालें, पानी आलू का 3/4 भाग डूबने तक डालें, एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 1-2 मिनिट तक उबालें, और फिर कुकर का प्रेशर खतम होने तक आलू को कुकर में ही रहने दें, आलू अच्छे उबल कर तैयार हो जायेंगे
Sangeeta
निशा: संगीता जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुनाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितेंद्र जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव करके देख सकते हैं.
निशा: नरगिस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; रोहन जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.