पोहा पालक कटलेट | Palak Poha Cutlet | Poha Spinach Cutlets Recipe

📅 10 अगस्त 2017 👁 66 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.0 (461)

किसी भी पार्टी के लिए स्टार्ट्स के तौर पर या शाम को हल्की फुल्की भूख लगने पर बनाएं, स्वाद में जबर्दस्त करारे- करारे पोहा पालक कटलेट्स.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Spinach Cutlets Recipe

  • पोहा- 1.5 कप (150 ग्राम)
  • पालक- 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • उबले हुए आलू- 4 (300 ग्राम)
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

विधि - How to make Palak Poha Cutlet

पोहे को एक प्याले में डालिए और इसे 2 बार पानी से अच्छे से धो लीजिए. पोहे को धोकर पानी हटा दीजिए, बिल्कुल थोड़ा सा पानी पोहे में रहने दीजिए ताकि पोहा नरम हो जाए. थोड़ी देर बाद, पोहे को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिए जिससे कि पोहे एक जैसे फूलकर तैयार हो जाए.

आलू को छीलकर एक प्याले में कद्दूकस कर लीजिए. इसके बाद, कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए.

सारी सामग्री मिक्स कीजिए
आलू में पोहे और कटा हुआ पालक डाल दीजिए. साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर, हल्दी पाउडर और हरा धनिया भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. कटलेट्स के लिए मिश्रण तैयार हो जाएगा.

कटलेट्स बनाइए
कटलेट्स बनाने के लिए हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और तैयार मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लीजिए और गोल कीजिए. इसे हाथ से हल्का सा चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए और प्लेट में रख दीजिए. सारे कटलेट्स इसी प्रकार बना लीजिए.

कटलेट्स तलिए
कटलेट्स तलने से पहले कढ़ाही में गरम हो रहे तेल को चैक कर लीजिए. जरा सा मिश्रण उठाकर तेल में डालिए, यह सिक रहा है, तो तेल गरम है़ कटलेट्स के लिए मध्यम-तेज गरम तेल चाहिए और आंच भी मध्यम ही होनी चाहिए. एक-एक करके जितने कटलेट्स कढ़ाही में आ जाएं, उतने कटलेट्स तलने के लिए डाल दीजिए. .

जैसे ही कटलेट्स नीचे से ब्राउन हो जाएं, उन्हें पलट दीजिए और कटलेट्स को पलट-पलटकर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. अच्छे से तल जाने के बाद, कटलेट्स को पहले से नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. इन्हें निकालते समय कलछी को कढ़ाही के किनारे पर तिरछा करके रखिए ताकि इनमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए. सभी कटलेट्स इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण में 10 कटलेट्स बनकर तैयार हो जाएंगे और एक बार के कटलेट्स तलने में 5 से 6 मिनिट लगते हैं.

क्रिस्पी और टेस्टी पोहा पालक कटलेट्स को हरे धनिये की चटनी, टमैटो केचअप या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव

  • अदरक को कद्दूकस करने के बदले अदरक का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं, तो मिर्च को ज्यादा मात्रा में ले सकते हैं. 
  • कटलेट्स अपनी पसंद के अनुसार थोड़े छोटे या थोड़े से बड़े बना सकते हैं. इसी तरह इनका आकार भी आप गोल, चौकोर या ओवल दे सकते हैं. 
  • हल्दी पाउडर ना डालना चाहे तो मत डालें, लेकिन इससे रंग अच्छा आता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी रहती है. 
  • कटलेट्स तलते समय ध्यान रखें कि तेल मध्यम-तेज गरम हो और मध्यम-तेज आंच पर ही कटलेट्स तलें.

Palak Poha Cutlet | पोहा पालक कटलेट्स । Poha Spinach Cutlets Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (461 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Amita
Nice
NishaMadhulika
Amita जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam isme maida ka ghole ki zarurat ni h kya.
NishaMadhulika
इसमें मैदे की जरुरत नही है.
Dinesh kumari
Mam rat ko cutlet bana ke fridge me rakh sakte h, subah unko fry kerke bachho ke tiffin me de sakte h?

निशा: दिनेश जी, कर सकते हैं.
Arpit Muhim
Kya hum ise shallopw fry bhi kar sakte hai. Mujhe tel jyada nahi khana hai.

निशा: अर्पित जी, आप इसे शैलो फ्राय भी कर सकते हैं.
Nishika Jain
Nishaji bahut hi achi cutlets ki recipe hai. Ye poha kya hota hai? Humare yaha chiwda milta hai/ kya wahi poha hai

निशा: निशिका जी, आप बिलकुल सही समझी हैं इसे चिवडा भी कहते हैं.