कढा़ही पनीर | Kadai Paneer Recipe | Spicy Kadhai Paneer Curry with Thick Gravy

📅 9 अगस्त 2017 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.3 (567)

पनीर से तरह-तरह की करी और डिश तैयार की जाती हैं, लेकिन जो स्वाद कढ़ाही पनीर में आता है, उसका मुकाबला अन्य किसी भी पनीर की डिश से नही किया जा सकता. आइए देखते हैं इसकी बेहद सरल रेसिपी. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadai Paneer Recipe

  • पनीर - 300 ग्राम
  • शिमला मिर्च - 1 (150 ग्राम)
  • टमाटर - 3 (250 ग्राम) 
  • हरी मिर्च - 2
  • काजू - 10-12 
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून 
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून 
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Spicy Kadhai Paneer Curry with Thick Gravy

पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च भी अच्छे से धो लीजिये. इसके बीज हटाकर इसे चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.

पैन में 2-3 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में पनीर के टुकड़े सिकने के लिए लगा दीजिए और नीचे की ओर से हल्के से ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पनीर के टुकड़े नीचे से हल्के ब्राउन हो जाने पर इन्हें पलट लीजिए और दूसरी ओर से भी हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिए. दोनों ओर से सिक जाने पर पनीर के टुकड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए.

शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी पैन में डालकर हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. शिमला मिर्च को ढककर के 1 मिनिट के लिए पकने दीजिए. भुनी शिमला मिर्च को प्लेट में निकाल लीजिए.

टमाटर, हरी मिर्च और काजू का बारीक पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए.

पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भूनने के बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भुन जाने के बाद मसाले में नमक, गरम मसाला डालकर मिक्स कीजिए और 1/2 कप पानी डाल दीजिए. इसमें पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए ताकि पनीर और शिमला मिर्च में सारे मसाले अच्छे से जज़्ब हो जाएं.

सब्जी को चैक कीजिए. कढ़ाही पनीर बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

कढाही पनीर को हरा धनियां डाल कर सजाइये. स्वाद में लाज़वाब कढ़ाही पनीर को गरमागरम चपाती, परांठा, नॉन या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

3-4 सदस्यों के लिए

सुझाव

  • काजू के बदले खसखस, खरबूजे के बीच, क्रीम भी डाल सकते हैं.
  • अगर कढाही पनीर आपको प्याज लहसुन के साथ बनाना है, तब एक प्याज और लहसुन बारीक कतर लीजिये. कढ़ाही में घी या तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज और लहसुन को डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, इसके बाद, उपरोक्त विधि के अनुसार सब्जी बना लीजिए.

Kadai Paneer Recipe | Spicy Kadhai Paneer Curry with Thick Gravy । कड़ाही पनीर

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (567 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sandeep
Madam ji shimla mirch ko kaise bhunna h Maine bhunna to y black colour ki ho gayi kya y Sahi h
NishaMadhulika
संदीप जी, शिमला मिर्च को 1-2 मिनिट लगातार चलाते हुए भूनना है, इसे भूनते समय आग मध्य्म ही रखें.
sunil kumar
Bhopal indor dilli hotel dis kamplit banakar bheje .hindi main dhanbad
Meet
Nisha aunty how to enhance the flavour and get restaurant like taste ...

निशा: मीत जी, मसाले को आप जितना अच्छे से भूनेंगे वो उतना ही अच्छा स्वाद, रंग और खुश्बू देता है. घर के खाने का स्वाद बाहर के खाने से अच्छा होता है.
Jaswant
Yummy recipe...can I replace capsicum with some another vegetable
निशा: जसवन्त जी, कढ़ाई पनीर में शिमला मिर्च का ही यूज होता है, वैसे आप मटर पनीर या पालक पनीर और अनेक प्रकार की पनीर की सब्जी बना सकती हैं.
komal pal
thanks nisha aunty for this recipe but ye kasuri methi dalna jaruri hoti h kya

निशा: कोमल जी, आप कसूरी मेथी न डालना चाहें तो हटा सकते हैं.
Rashita Jain
Kya hum paneer ko bina roast kare daal sakte hai?
निशा: रशिता जी, इस सब्जी में पनीर को हल्का सा रोस्ट कर लिया जाय तो अच्छा होता है.
Nia khan
Thanks for this recipe Nisha Aunty. Can I skip Capsicum...I don't like its taste,
निशा: निया जी, अपनी पसन्द के अनुसार कैप्सकम हटा सकते हैं.